Monthly Quiz

Current Affairs Quiz – June 2026

Current Affairs Quiz – July 2026

📁 Previous Months Quiz – 2017 – 2025

Topic Wise CA MCQs

India Current Affairs MCQs

Government Schemes MCQs

Business, Economy & Banking MCQs

Defence MCQs

Reports and Indices MCQs

Environment & Biodiversity MCQs

Awards, Honours & Persons MCQs

Places in News MCQs

Important Days and Events MCQs

Sports Current Affairs MCQs

Science & Technology MCQs

Summits and Conferences in MCQs

International MCQs

Art & Culture MCQs

SSC/RRB/States Level MCQs

📜 Ancient Indian History

🗡️ Medieval Indian History

🏛️ Modern Indian History

🗺️ Indian Geography

🌏 World Geography

⚖️ Indian Polity & Constitution

🐾 Environment & Biodiversity

🕉️ Indian Art & Culture

🏆 Sports GK

💰 Indian Economy

🔬 General Science

🧬 General Science – Biology

💡 General Science – Physics

🧪 General Science – Chemistry

🗿 World History

✍️ Books & Authors

🔍 All GK Questions Categories

9 June 2026 Current Affairs

Posted by

Q.1) टेनिस ग्रैंड स्लैम “फ्रेंच ओपन 2026 (रोलैंड गैरोस)” में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है ?
Who has won the men’s singles title at the tennis Grand Slam “French Open 2026 (Roland Garros)”?
A.फ्लेवियो कोबोली | Flavio Cobolli
B.अलेक्जेंडर ज्वेरेव | Alexander Zverev✅
C.यानिक सिनर | Jannik Sinner
D.कार्लोस अल्काराज़ | Carlos Alcaraz

Important point
👉 जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पेरिस में (Clay Court) पर खेले गए फ्रेंच ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया है ।
👉 यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।
👉 उपविजेता – फ्लेवियो कोबोली (इटली)
👉 महिला एकल विजेता – मिरा एंड्रीवा (रूस) / उपविजेता – माजा च्वालिंस्का (पोलैंड)
👉 पुरुष युगल – मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) / होरासियो ज़ेबालोस (अर्जेंटीना)
👉 महिला युगल- कतेरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) / टेलर टाउनसेंड (USA)
👉 मिश्रित युगल- सारा एर्रानी / एंड्रिया वावस्सोरी (इटली)

Q.2) जून 2026 में ‘आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY)’ लागू करने वाला भारत का 36वां राज्य कौन सा बन गया है ?
Which has become India’s 36th state to implement the ‘Ayushman Bharat Yojana (AB-PMJAY)’ in June 2026?
A.राजस्थान | Rajasthan
B.तमिलनाडु | Tamil Nadu
C.तेलंगाना | Telangana
D.पश्चिम बंगाल | West Bengal✅

Important point
👉 पश्चिम बंगाल ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)’ को लागू करने वाला देश का 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
👉 इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा (प्रति परिवार, प्रति वर्ष) प्रदान किया जाता है।
👉 उद्घाटन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
👉 योजना की शुरूआत – 23 सितंबर 2018
👉 नोडल मंत्रालय – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
👉 उद्देश्य – इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (BPL धारक) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है।
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची से आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की थी।
👉 आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 34वां राज्य – ओडिशा (जनवरी 2025 में) / दिल्ली:- अप्रैल 2025 में शामिल हुआ (35वां राज्य/UT)।

Q.3) जून 2026 में किस देश की फुटबॉल टीम ने ‘SAFF महिला चैंपियनशिप 2026’ का खिताब जीता है ?
Which country’s football team won the ‘SAFF Women’s Championship 2026’ title in June 2026?
A.भारत | India✅
B.जापान | Japan
C.नेपाल | Nepal
D.कनाडा | Canada

Important point
👉 भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गोवा में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर छठी बार SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीत लिया है।

👉 SAFF महिला चैम्पियनशिप दक्षिण एशिया का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट है।
आयोजक- दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF)
👉 गठन- 1997 / मुख्यालय- ढाका , बांग्लादेश
👉 क्षेत्र- दक्षिण एशिया
👉 प्रतिभागी टीमें- भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका
👉 पहला संस्करण- 2010
👉 अध्यक्ष – काज़ी सलाहुद्दीन

Q.4) जून 2026 में केंद्र सरकार ने ‘IndiaAI’ मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा है ?
Who has been entrusted with the additional charge of Chief Executive Officer (CEO) of the ‘IndiaAI’ mission by the Central Government in June 2026?
A.अभिषेक सिंह | Abhishek Singh
B.सौरभ विजय | Saurabh Vijay✅
C.प्रियंक भारती | Priyank Bharti
D.अमित अग्रवाल | Amit Agarwal

Important point
👉 UIDAI के CEO सौरभ विजय ने जून 2026 में IndiaAI मिशन के CEO के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभाला है।
👉 वह अभिषेक सिंह का स्थान लेंगे।
👉 IndiaAI मिशन भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य देश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) का निर्माण करना है
👉 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मिशन के लिए ₹10,371.92 करोड़ का बजट आवंटित किया है।

Q.5)‘पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026’ का खिताब किस देश ने जीता है ?
Which country won the ‘Men’s Under-18 Hockey Asia Cup 2026’ title?
A.जापान | Japan
B.पाकिस्तान | Pakistan
C.भारत | India✅
D.दक्षिण कोरिया | South Korea

Important point
👉 पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026
👉 विजेता- भारत (यह भारत का तीसरा अंडर-18 एशिया कप खिताब है)
👉 उपविजेता (Runner-up)- जापान
👉 तीसरा स्थान (कांस्य पदक)- पाकिस्तान
👉 आयोजन स्थल – काकामिगाहारा, जापान
👉 अंडर-18 महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया है ।
👉 विजेता (चैंपियन)- चीन
👉 उपविजेता- जापान

Q.6) पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई “The Second Orbit: Belief of a Man… Dreams of 1.4 Billion Hearts” नामक पुस्तक/संस्मरण के लेखक कौन है ?
Who is the author of the book/memoir titled “The Second Orbit: Belief of a Man… Dreams of 1.4 Billion Hearts,” published by Penguin Random House India?
A. बालकृष्णन नायर | Balakrishnan Nair
B. राकेश शर्मा | Rakesh Sharma
C. शुभंशु शुक्ला | Shubhanshu Shukla✅
D. एस. सोमनाथ | S. Somanath

👉 शुभांशु शुक्ला भारतीय वायु सेना के एक फाइटर पायलट हैं और ISRO के गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।
वे नासा के Axiom-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा भी कर चुके हैं।

Q.7) जून 2026 में किस राज्य सरकार ने ‘निकोटीन और तंबाकू’ युक्त सभी खाद्य उत्पादों पर एक वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है?
Which state government imposed a complete ban on all food products containing ‘nicotine and tobacco’ for one year in June 2026?
A.नागालैंड | Nagaland✅
B.असम | Assam
C.मिजोरम | Mizoram
D. मणिपुर | Manipur

Important point
👉 नागालैंड सरकार ने जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में गुटखा, पान मसाला या किसी भी ऐसे खाद्य पदार्थ पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है जिसमें तंबाकू या निकोटीन शामिल हो।
👉 इसका उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों और युवा वयस्कों के बीच तंबाकू-आधारित खाद्य पदार्थों के बढ़ते सेवन और गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों पर अंकुश लगाना है
👉 नोट – मई 2026 में झारखंड सरकार ने भी इसी तरह का कदम उठाते हुए गुटखा और निकोटीन-तंबाकू युक्त पान मसाला पर एक साल के लिए पूर्ण राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

Q.8) जून 2026 में ‘टाइफून जांगमी (Typhoon Jangmi)’ ने जापन को प्रभावित किया है, इस उष्णकटिबंधीय चक्रवात का नामकरण किस देश ने किया है ?
‘Typhoon Jangmi’ affected Japan in June 2026; which country named this tropical cyclone?
A.फिलीपींस | Philippines
B.वियतनाम | Vietnam
C.इंडोनेशिया | Indonesia
D.दक्षिण कोरिया | South Korea✅

Important point
👉 प्रभावित क्षेत्र- इस तूफान (चक्रवात संख्या-6) ने मुख्य रूप से जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, विशेषकर ओकिनावा और कागोशिमा प्रांतों में भारी तबाही मचाई है।
👉 इस तूफान का केंद्रीय दबाव 975 हेक्टोपास्कल दर्ज किया गया, जबकि केंद्र के निकट हवाओं की गति 25 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच रही थी।
👉 नामकरण: ‘जांगमी’ नाम दक्षिण कोरिया द्वारा दिया गया है, जिसका कोरियाई भाषा में अर्थ ‘गुलाब’ (Rose) होता है।

Q.9) जून 2026 में, पंचायती राज मंत्रालय की किस प्रमुख डेटा-आधारित पहल को ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026’ में ‘श्रेणी-VII’ के तहत स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
In June 2026, which major data-driven initiative of the Ministry of Panchayati Raj was awarded the Gold Award under ‘Category-VII’ at the ‘National e-Governance Awards 2026’?
A.ई-ग्राम स्वराज | e-GramSwaraj
B.ऑडिट ऑनलाइन | AuditOnline
C.स्वामित्व योजना | SVAMITVA Scheme
D.पंचायत उन्नति सूचकांक | Panchayat Unnati Index / PAI✅

Important point
👉 पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) पंचायती राज मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य पूरे भारत में ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन को मापना और उसका मूल्यांकन करना है।
👉 यह सम्मान 1-2 जुलाई 2026 को जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान दिया जाएगा।
👉 इस वर्ष के सम्मेलन की थीम- “विकसित भारत 2047: एआई-सक्षम, डेटा-आधारित और सुरक्षित डिजिटल शासन (Viksit Bharat 2047: AI-Enabled, Data-Driven and Secure Digital Governance)” रखी गई है।

Q.10) जून 2026 में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के ‘7वें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र’ का उद्घाटन कहाँ किया है ?
Where did Union Minister Dr. Jitendra Singh inaugurate India’s ‘7th Regional Meteorological Centre’ in June 2026?
A.लद्दाख | Ladakh
B.जम्मू | Jammu✅
C.मुंबई | Mumbai
D.पणजी | Panaji

Important point
👉 यह नया केंद्र मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी व मैदानी इलाकों की मौसम संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
👉 इसके जरिए अचानक आने वाली बाढ़ (Flash Floods), बादल फटने (Cloudburst), हिमस्खलन (Avalanches), भूस्खलन और भारी बर्फबारी जैसी चरम मौसमी घटनाओं की सटीक और समय पर पूर्व चेतावनी (Early Warning) जारी की जा सकेगी।

Q.11) जून 2026 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किस अभियान के तहत दिल्ली में ‘18 नए नमो ऑक्सीजन पार्क’ का उद्घाटन किया है ?
Under which campaign did Union Environment Minister Bhupender Yadav and Delhi Chief Minister Rekha Gupta inaugurate ‘18 new Namo Oxygen Parks’ in Delhi in June 2026?
A.मिशन लाइफ | Mission LiFE
B.एक पेड़ माँ के नाम | Ek Ped Maa Ke Naam✅
C.ग्रीन दिल्ली मिशन | Green Delhi Mission
D.राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम | National Clean Air Programme

Important point
👉 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 (5 जून) के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से मैदानगढ़ी से दिल्ली भर में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया है ।
👉 यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित है।
👉 इन पार्कों का मुख्य उद्देश्य शहरी हरियाली (Urban Greening) को बढ़ावा देना, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार करना है।

Q.12) भारतीय मूल के किस चिकित्सक ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना से भारत (इंदौर) में मौजूद मरीज का सफल ऑपरेशन करके दुनिया की सबसे लंबी दूरी (~20,000 किमी) की ‘रोबोटिक टेलीसर्जरी’ करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
Which physician of Indian origin set a world record for the longest-distance (~20,000 km) robotic telesurgery by successfully operating on a patient in India (Indore) from the South American country of Guyana?
A.डॉ. देवी शेट्टी | Dr. Devi Shetty
B.डॉ. सुधीर श्रीवास्तव | Dr. Sudhir Srivastava✅
C.डॉ. नरेश त्रेहन | Dr. Naresh Trehan
D.डॉ. अरविंदर सिंह सोइन | Dr. Arvinder Singh Soin

Important point
👉 सुधीर श्रीवास्तव ने गुयाना के जॉर्जटाउन से बैठकर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित आईआरसीएडी (IRCAD) सेंटर में भर्ती मरीज के हृदय की सफल रोबोटिक बाईपास सर्जरी की है।
👉 इस जटिल ऑपरेशन को पूरी तरह भारत में निर्मित (मेड इन इंडिया) ‘एसएसआई मंत्रा’ (SSI Mantra) रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम की मदद से अंजाम दिया गया।
👉 रोबोटिक टेलीसर्जरी – चिकित्सा विज्ञान की एक आधुनिक तकनीक है। इसमें डॉक्टर मरीज से दूर रहकर रोबोटिक सिस्टम और इंटरनेट के जरिए ऑपरेशन करते हैं।
👉 यह तकनीक कैसे काम करती है? डॉक्टर मरीज से दूर (दूसरे कमरे, शहर या देश में) एक विशेष कंप्यूटर कंसोल पर बैठते हैं। वे 3D स्क्रीन पर मरीज के अंगों को लाइव देखते हैं।
👉 रोबोटिक आर्म्स- इसमें मरीज के पास एक रोबोटिक सिस्टम होता है। इसके हाथ (arms) सर्जन के हाथों के इशारों पर हूबहू काम करते हैं।

Q.13) जून 2026 की ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, कौन सा देश ‘वैश्विक बाजार पूंजीकरण (Market Cap)’ में भारत को पीछे छोड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है?
According to a Bloomberg report from June 2026, which country has overtaken India in global market capitalization to become the world’s sixth-largest stock market?
A.दक्षिण कोरिया | South Korea✅
B.स्विट्ज़रलैंड | Switzerland
C.सऊदी अरब | Saudi Arabia
D.यूनाइटेड किंगडम | United Kingdom

Important point
👉 ब्लूमबर्ग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, AI और सेमीकंडक्टर बूम के चलते दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का कुल मूल्य इस साल तेजी से बढ़कर लगभग $5.04 ट्रिलियन तक पहुंच गया है।
मई 2026 में ताइवान ने भारत को पछाड़कर 5वां स्थान हासिल किया था
👉 अब दक्षिण कोरिया ने भी भारत को पीछे छोड़ दिया है।
👉 इस तरह भारतीय शेयर बाजार अब वैश्विक रैंकिंग में 7वें स्थान पर खिसक गया है।
👉 दुनिया के शीर्ष 3 शेयर बाजार
👉 अमेरिका (USA)
👉 चीन (China)
👉 जापान (Japan)

Q.14) जून 2026 में, किस राज्य सरकार ने जलवायु-लचीले और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)’ के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है ?
In June 2026, which state government signed a Memorandum of Understanding (MoU) with the United Nations Development Programme (UNDP) to promote climate-resilient and sustainable development?
A. पश्चिम बंगाल | West Bengal
B. उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh
C. उत्तराखंड | Uttarakhand
D. हिमाचल प्रदेश | Himachal Pradesh✅

Important point
👉 हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से पर्यावरण सचिव सुशील सिंगला और UNDP की ओर से प्रतिनिधि डॉ. एंजेला लुसिगी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए है ।
👉 उद्देश्य- इस साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को स्थानीय समाधानों के साथ एकीकृत करके हिमाचल प्रदेश को सतत विकास हासिल करने में सहयोग देना है।

Q.15)‘विश्व महासागर दिवस 2026’ कब मनाया गया है ?
When was ‘World Oceans Day 2026’ observed?
A.6 जून | 6 June
B.9 जून | 9 June
C.8 जून | 8 June✅
D.7 जून | 7 June

Important point
👉 विश्व महासागर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महासागरों द्वारा हमारे जीवन में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिकाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है।
👉 2026 की थीम- “पुनर्कल्पना करें: हमारी जानी-पहचानी दुनिया से परे, हमारे महासागर के साथ एक नया रिश्ता (Reimagine: Beyond the world we know, a new relationship with our ocean)”
👉 अभियान की थीम – “हमारे नीले ग्रह के लिए सशक्त समुद्री संरक्षित क्षेत्र (Strong Marine Protected Areas for Our Blue Planet)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!