Q.1) ‘FIH हॉकी महिला नेशंस कप 2026’ का खिताब किस टीम ने जीता है ?
Which team has won the title of the ‘FIH Women’s Hockey Nations Cup 2026’?
A.न्यूजीलैंड | New Zealand
B.स्पेन | Spain
C.भारत | India ✅
D.अमेरिका | United States
Important Points:-
➡️ भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 2-0 से से हारकर दूसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है।
➡️ इससे पहले भारत ने 2022 में पहला संस्करण जीता था।
➡️ उपविजेता (रनर-अप)- न्यूजीलैंड
➡️ तीसरा स्थान- अमेरिका (अमेरिका ने चिली को हराकर कांस्य पदक जीता)
➡️ फाइनल का स्थान- ऑकलैंड, न्यूजीलैंड (नेशनल हॉकी सेंटर)
➡️ महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026’ का खिताब किस टीम ने जीता- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उपविजेता टीम – दिल्ली कैपिटल्स
➡️ हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2026 का खिताब जीता है – कलिंगा लांसर्स / उपविजेता- रांची रॉयल्स
➡️ 79वीं संतोष ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीता – सर्विसेज / उपविजेता- केरल
➡️ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 का खिताब किसने जीता है- विदर्भ / उपविजेता- सौराष्ट्र
➡️ 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2026 में पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता
कर्नाटक / उपविजेता- महाराष्ट्र
➡️ ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026’ में महिला एकल का खिताब विजेता – ऐलेना रयबाकिना / पुरुष एकल विजेता – कार्लोस अल्काराज़
➡️ टाटा IPL 2026 किस टीम ने जीता है – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु / उपविजेता टीम- गुजरात टाइटंस
➡️ पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026’ का खिताब किस देश ने जीता है – भारत /उपविजेता – जापान
➡️ फ्रेंच ओपन 2026 (रोलैंड गैरोस) में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है – अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) / महिला एकल विजेता – मिरा एंड्रीवा (रूस)
Q.2) भौतिकी के क्षेत्र में ‘वुल्फ पुरस्कार 2026’ पाने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति कौन बने है ?
Who has become the first scientist of Indian origin to receive the Wolf Prize in Physics?
A.वेंकटेशन सुंदरेशन | Venkatesan Sundaresan
B.प्रोफेसर जैनेंद्र के. जैन | Prof. Jainendra K. Jain ✅
C.डॉ. गुरदेव सिंह खुश | Dr. Gurdev Singh Khush
D.प्रोफेसर सी.एन.आर. राव | Prof. C.N.R. Rao
Important Points:-
➡️ भौतिकी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित वुल्फ पुरस्कार पाने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति प्रोफेसर जैनेंद्र के. जैन बने हैं।
➡️ उन्हें यह सम्मान ‘कंपोजिट फर्मियन्स’ (Composite Fermions) की उनकी अभूतपूर्व खोज के लिए दिया गया है।
➡️ जैनेंद्र के. जैन को यरूशलम में इजरायल की संसद ‘नेसेट’ में आयोजित एक राजकीय समारोह में इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
Q.3) जून 2026 में, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भारत की ‘28वीं नवरत्न कंपनी’ का दर्जा किसे प्रदान किया है?
Which company was granted the status of India’s ‘28th Navratna company’ by the Union Ministry of Finance in June 2026?
A.रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया | RailTel Corporation of India
B.गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड | Garden Reach Shipbuilders & Engineers – GRSE
C. नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड | Numaligarh Refinery Limited
D.चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड | Chennai Petroleum Corporation Limited – CPCL ✅
Important Points:-
➡️ चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन काम करने वाली कंपनी है, जिसे जून 2026 में आधिकारिक तौर पर भारत का 28वाँ नवरत्न उद्यम घोषित किया गया।
➡️ नवरत्न का दर्जा मिलने से इस रिफाइनरी कंपनी को बिना सरकारी मंजूरी के ₹1,000 करोड़ रुपये तक के निवेश, विदेशी संयुक्त उद्यम (JV) और कॉर्पोरेट विस्तार करने की स्वायत्तता मिल गई है।
Q.4) जून 2026 में भारत का पहला सात्विक सूचकांक ‘BSE सात्विक 100’ किस कंपनी ने लॉन्च किया है ?
Which company launched India’s first Sattvic index, ‘BSE Sattvic 100’, in June 2026?
A.एनएसई इंडेक्स लिमिटेड | NSE Indices Limited
B.भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड | SEBI
C.भारतीय रिज़र्व बैंक | Reserve Bank of India
D.BSE इंडेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड | BSE Index Services Pvt. Ltd ✅
Important Points:-
➡️ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी BSE इंडेक्स सर्विसेज ने ‘BSE सात्विक 100’ लॉन्च किया है।
➡️ यह भारत का पहला इक्विटी इंडेक्स है जो सात्विक सिद्धांतों और मूल्य-जागरूक/नैतिक निवेश पर आधारित है।
➡️ यह सूचकांक व्यापक BSE 500 सूचकांक से लिया गया है, जिसमें से सात्विक सिद्धांतों के मानदंडों को पूरा करने वाली 100 कंपनियों को चुना गया है।
Q.5) अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन में ‘निवास प्रमाण पत्र’ की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए UMANG प्लेटफॉर्म पर ‘SETU पोर्टल’ किसने लॉन्च किया है ?
Who has launched the ‘SETU Portal’ on the UMANG platform to eliminate the mandatory requirement of a ‘domicile certificate’ for scholarship applications by Scheduled Caste (SC) and Other Backward Class (OBC) students?
A.स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग | Department of School Education and Literacy
B.उच्च शिक्षा विभाग | Department of Higher Education
C.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग | Department of Social Justice and Empowerment ✅
D.सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय | Ministry of Information Technology
Important Points:-
➡️ SETU -Scholarship for Educational Transformation and Upliftment
➡️सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए UMANG प्लेटफॉर्म पर SETU पोर्टल लॉन्च किया है।
➡️ इसमें छात्रवृत्ति के लिए निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) की शर्त को पूरी तरह से हटा दिया गया है, जिससे दूसरे राज्य में पढ़ने वाले छात्रों को भारी राहत मिलेगी।
Q.6) कतर में आयोजित ‘दोहा डायमंड लीग 2026’ में नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 85.69 मीटर के थ्रो के साथ कौन सा स्थान प्राप्त किया है ?
What rank did Neeraj Chopra secure in the men’s javelin throw event with a throw of 85.69 meters at the ‘Doha Diamond League 2026’ held in Qatar?
A.पहला | First
B.दूसरा | Second
C.तीसरा | Third
D.चौथा | Fourth ✅
Important Points:-
➡️ दोहा डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.69 मीटर रहा, जिसके कारण उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
➡️ श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने 88.68 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता जीती है।
➡️ दूसरा स्थान – एंडरसन पीटर्स, ग्रेनाडा (86.38 मीटर) थ्रो
➡️ तीसरा स्थान – कर्टिस थॉम्पसन, संयुक्त राज्य अमेरिका (85.99 मीटर) थ्रो
Q.7) पहले भारतीय एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह 2025 ‘सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार किसने जीता है ?
Who has won the ‘Best Male Athlete of the Year’ award at the inaugural Indian Athletics Awards ceremony 2025?
A.नीरज चोपड़ा | Neeraj Chopra ✅
B.अविनाश साब्ले | Avinash Sable
C.तेजस्विन शंकर | Tejaswin Shankar
D.गुलवीर सिंह | Gulveer Singh
Important Points:-
➡️ पहले भारतीय एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह 2025 में ‘सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार स्टार भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) एथलीट नीरज चोपड़ा ने जीता है।
➡️ सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट- पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेज़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक)
➡️ अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता-
➡️ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- पीटी उषा, गुरबचन सिंह रंधावा, बहादुर सिंह चौहान और अंजू बॉबी जॉर्ज
➡️ सर्वश्रेष्ठ उभरते पुरुष एथलीट- शाहनवाज खान
➡️ सर्वश्रेष्ठ उभरती महिला एथलीट- पूजा सिंह
➡️ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच- परवीर सिंह
➡️ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी अधिकारी- डॉ. कुलदीप सिंह
➡️ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ- तमिलनाडु एथलेटिक्स संघ
➡️ एथलेटिक्स को समर्थन देने वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य- ओडिशा सरकार
Q.8)‘12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026’ कब मनाया गया है ?
When was the ‘12th International Yoga Day 2026’ celebrated?
A.20 जून | 20 June
B.21 जून | 21 June ✅
C.22 जून | 22 June
19 जून | 19 June
Important Points:-
➡️ 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 21 जून 2026 को मनाया गया है।
➡️ इस वर्ष का मुख्य राष्ट्रीय समारोह कोलकाता में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया गया था।
➡️ वर्ष 2026 की थीम- ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing)’
Q.9) 194 वर्ष की आयु में कौन सा जीव आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात ‘जीवित स्थलीय जानवर’ बन गया है?
Which creature has officially become the world’s oldest known living land animal at the age of 194?
A.पैडिंगटन पांडा | Paddington Panda
B.नुबियन जिराफ | Nubian giraffe
C.जंपिंग स्पाइडर | Jumping Spider
D.जोनाथन कछुआ | Jonathan the Tortoise ✅
Important Points:-
➡️ 194 वर्ष की आयु में, जोनाथन (Jonathan) नामक विशालकाय कछुआ (सेशेल्स जाइंट टॉरटॉइज़) आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात जीवित स्थलीय जानवर बन गया है।
➡️ उनका जन्म अनुमानतः 1832 में हुआ था और वह वर्तमान में दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित सेंट हेलेना द्वीप पर रह रहे हैं।
Q.10) जून 2026 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस बंदरगाह पर तीन स्वदेशी नौसैनिक जहाजों (INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय) को भारतीय नौसेना में शामिल किया है ?
In June 2026, at which port did Prime Minister Narendra Modi commission three indigenous naval ships (INS Dunagiri, INS Sanshodhak, and INS Agray) into the Indian Navy?
A.जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, मुंबई | Jawaharlal Nehru Port, Mumbai
B.विशाखापत्तनम बंदरगाह, आंध्र प्रदेश | Visakhapatnam Port, Andhra Pradesh
C.कोच्चि बंदरगाह, केरल | Cochin Port, Kerala
D.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता | Syama Prasad Mookerjee Port, Kolkata ✅
Important Points:-
➡️ इन तीनों युद्धपोतों को गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित किया गया है।
➡️ INS दूनागिरी (INS Dunagiri)- यह प्रोजेक्ट 17A के तहत विकसित पाँचवाँ आधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट (Stealth Frigate) युद्धपोत है, जो ब्रह्मोस मिसाइल और अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणालियों से लैस है.
➡️ INS संशोधक (INS Sanshodhak)- यह गहरे और तटीय पानी के लिए तैयार किया गया विशाल जल सर्वेक्षण पोत (Survey Vessel – Large) है,
➡️ INS अग्रय (INS Agray)- यह तटीय रक्षा के लिए टॉरपीडो, सोनार और रॉकेट लॉन्चरों से लैस एक पनडुब्बी रोधी युद्धपोत है
Q.11) ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड फिशरीज एंड एक्वाकल्चर (SOFIA) 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत वैश्विक जलीय जीव उत्पादन में किस स्थान पर रहा है ?
According to the ‘State of World Fisheries and Aquaculture (SOFIA) 2026’ report, what rank did India hold in global aquatic animal production in 2024?
A.पहले | First
B.दूसरे | Second ✅
C.तीसरे | Third
D.चौथे | Fourth
Important Points:-
➡️ संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने ‘स्टेट ऑफ़ वर्ल्ड फ़िशरीज़ एंड एक्वाकल्चर (SOFIA)’ रिपोर्ट 2026 जारी की है।
➡️ इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत वैश्विक जलीय जीव (Aquatic Animal) उत्पादन में 9 प्रतिशत का योगदान देकर चीन के बाद विश्व में दूसरा स्थान हासिल किया है।
➡️ जलीय कृषि (Aquaculture)- इस क्षेत्र में भी भारत वैश्विक उत्पादन में 12% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है।
➡️ अंतर्देशीय मत्स्य पालन- भारत ने नदियों, झीलों और मीठे पानी के अन्य स्रोतों से 22 लाख टन मछली पकड़कर वैश्विक स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।
Q.12) जून 2026 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लॉन्च किए गए ‘अभिज्ञान’ (ABHIGYAN) मोबाइल एप्लिकेशन को किस संगठन द्वारा विकसित किया गया है?
Which organization developed the ‘ABHIGYAN’ mobile application, launched by Union Home Minister Amit Shah in June 2026?
A.राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो | National Crime Records Bureau (NCRB) ✅
B.रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन | Defence Research and Development Organisation (DRDO)
C.केंद्रीय जांच ब्यूरो | Central Bureau of Investigation (CBI)
D.भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद | National Security Council Secretariat (NSCS)
Important Points:-
➡️ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जून 2026 में ‘अभिज्ञान’ (Abhigyan) मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसे राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने विकसित किया है।
➡️ यह ऐप NAFIS डेटाबेस से जुड़कर सिर्फ 35 सेकंड में मौके पर ही फिंगरप्रिंट मिलान के जरिए संदिग्धों का आपराधिक रिकॉर्ड खोज लेता है।
Q.13) सर्वोच्च न्यायालय ने सुरक्षित और सीमांकित ‘फुटपाथ पर चलने के अधिकार’ को भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों के तहत मौलिक अधिकार घोषित किया है?
The Supreme Court has declared the right to walk on safe and demarcated pavements as a fundamental right under which articles of the Indian Constitution?
A.अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 19(1)(a) | Article 14 and Article 19(1)(a)
B.अनुच्छेद 21 और अनुच्छेद 25 | Article 21 and Article 25
C.अनुच्छेद 19(1)(d) और अनुच्छेद 21 | Article 19(1)(d) and Article 21 ✅
D.अनुच्छेद 19(1)(g) और अनुच्छेद 32 | Article 19(1)(g) and Article 32
Important Points:-
➡️ सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में सुरक्षित और सीमांकित फुटपाथ पर चलने के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) और अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार घोषित किया है।
➡️ कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पैदल यात्रियों का अधिकार मोटर वाहनों से अधिक महत्वपूर्ण है और राज्य सरकारों तथा नगर निकायों के लिए सुरक्षित फुटपाथ प्रदान करना अनिवार्य है।
Q.14) जून 2026 में किस नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक ने अपने ‘Miss Lambert Steps Aboard Danger’ नामक उपन्यास का अनावरण किया है ?
Which Nobel Prize-winning author unveiled their novel titled ‘Miss Lambert Steps Aboard Danger’ in June 2026?
A.अब्दुलराज़ाक गुरनाह | Abdulrazak Gurnah
B.एनी एरनॉक्स Annie Ernaux
C.जॉन फॉसे | Jon Fosse
D.काज़ुओ इशिगुरो | Kazuo Ishi guro ✅
Important Points:-
➡️ 2017 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रसिद्ध लेखक काज़ुओ इशिगुरो ने अपने नए जासूसी उपन्यास की घोषणा की है।
➡️ इस उपन्यास का नाम ‘Miss Lambert Steps Aboard Danger’ है।
Q.15) जून 2026 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े ‘जैविक मसाला प्रसंस्करण संयंत्र’ का उद्घाटन कहाँ किया है ?
Where did Union Finance Minister Nirmala Sitharaman inaugurate Northeast India’s largest organic spice processing plant in June 2026?
A.दीमापुर, नागालैंड | Dimapur, Nagaland
B.भोइरिम्बोंग, मेघालय | Bhoirymbong, Meghalaya ✅
C.जोवई, मेघालय | Jowai, Meghalaya
D.पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश | Pasighat, Arunachal Pradesh
Important Points:-
➡️ इस आधुनिक संयंत्र को ‘ईस्टर्न री-भोई ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ द्वारा केंद्र सरकार की पूर्व-उत्तर क्षेत्र के लिए जैविक मूल्य श्रृंखला विकास मिशन (MOVCD-NER) के तहत लगभग ₹32 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।
➡️ जैविक मसाला प्रसंस्करण संयंत्र (Organic Spice Processing Plant) स्थापित करने का प्राथमिक लक्ष्य किसानों की आय में गुणात्मक वृद्धि करना है।

Leave a Reply