Q.1) जून 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)’ से सम्मानित किया गया है ?
In June 2026, Prime Minister Narendra Modi was awarded which country’s highest national honor, ‘The Order of the White Double Cross (First Class)’?
A.स्वीडन | Sweden
B.ऑस्ट्रिया | Austria
C.साइप्रस | Cyprus
D.स्लोवाकिया | Slovakia✅
Important Point : –
➡️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जून 2026 में ब्रातिस्लावा की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान स्लोवाकिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, यानी ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया गया है ।
➡️ यह किसी भी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया 33वां सर्वोच्च वैश्विक नागरिक/राजकीय सम्मान बन गया है।
➡️ पुरस्कार प्रदान करने वाले – पीटर पेलेग्रिनी (स्लोवाकिया के राष्ट्रपति)
➡️ स्लोवाकिया
➡️ राजधानी- ब्रातिस्लावा (Bratislava)
➡️ मुद्रा – यूरो (Euro – €)
Q.2) जून 2026 में किस राज्य ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए ‘प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना’ शुरू की है ?
Which state launched the ‘Priyadarshini Free Bus Scheme’ for women and transgender individuals in June 2026?
A.कर्नाटक | Karnataka
B.तेलंगाना | Telangana
C.केरल | Kerala✅
D.तमिलनाडु | Tamil Nadu
Important Point : –
➡️ केरल सरकार ने प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया है।
➡️ इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
Q.3) जून 2026 में, किस राज्य के पारंपरिक उत्पादों “भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क, मुंडा ज्वैलरी और बांस शिल्प” को प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है?
In June 2026, which state’s iconic traditional products—Bhagaiya Silk, Kuchai Silk, Munda Jewellery, and Bamboo Craft have been granted the prestigious Geographical Indication (GI) tag?
A.झारखंड | Jharkhand✅
B.ओडिशा | Odisha
C.बिहार | Bihar
D.छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh
Important Point : –
➡️ भौगोलिक संकेत (GI) टैग एक बौद्धिक संपदा अधिकार है जो उन उत्पादों को प्रदान किया जाता है जिनमें किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र से जुड़े अद्वितीय गुण, प्रतिष्ठा या विशेषताएं होती हैं।
➡️ झारखंड के GI टैग प्राप्त 11 नए उत्पाद
➡️ भगैया साड़ी और फैब्रिक
➡️ कुचाई सिल्क साड़ी
➡️ केसरिया कलाकंद, कोडरमा
➡️ डोकरा क्राफ्ट
➡️ दुमका चादर और बडोनी पपेट्स
➡️ मुंडा ज्वेलरी
➡️ झारखंड बांस शिल्प (बैंबू क्राफ्ट)
➡️ तसर सिल्क और साड़ियां
➡️ जादोपटिया पेंटिंग
➡️ पांची साड़ी और फैब्रिक
➡️ झारखंड बेनाम हस्तशिल्प
Q.4) ‘श्री जगन्नाथ मंदिर’ ‘नीलाचक्र’ लोगो और दो पवित्र शब्दों के लिए ट्रेडमार्क हासिल करने वाला भारत का पहला मंदिर बन गया है, यह मंदिर कहाँ स्थित है ?
The Shri Jagannath Temple has become the first temple in India to secure trademarks for the ‘Nilachakra’ logo and two sacred words; where is this temple located?
A.वाराणसी, उत्तर प्रदेश | Varanasi, Uttar Pradesh
B. री, ओडिशा | Puri, Odisha✅
C. तिरुपति, आंध्र प्रदेश | Tirupati, Andhra Pradesh
D. मदुरै, तमिलनाडु | Madurai, Tamil Nadu
Important Point : –
➡️ श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य शिखर पर स्थित अष्टधातु के पवित्र चक्र (नीलाचक्र) को ट्रेडमार्क (लोगोमार्क) प्राप्त हुआ है, जो श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) का आधिकारिक लोगो भी है।
➡️ जिन दो पवित्र शब्दों को कानूनी संरक्षण (वर्डमार्क) मिला है, वे हैं- ‘आनंद बाजार और ‘पतितपावन’
➡️ श्री जगन्नाथ मंदिर भारत के ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित एक अत्यंत प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर है, जो भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है।
➡️ निर्माण- वर्तमान मुख्य मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में पूर्वी गंगा राजवंश के राजा अनंतवर्मन चोडगंगा देव ने शुरू करवाया था।
➡️ वास्तुकला- यह मंदिर भव्य कलिंग शैली की वास्तुकला का बेजोड़ उदाहरण है
Q.5) किस फार्मास्युटिकल कंपनी ने भारत में उन्नत प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए देश की पहली नियामक-अनुमोदित रेडियोलिगैंड थेरेपी ‘प्लविविक्टो’ (Pluvicto)’ को लॉन्च किया है?
Which pharmaceutical company has launched the country’s first regulatory-approved radioligand therapy, ‘Pluvicto’, in India for the treatment of advanced prostate cancer?
A. नोवार्टिस | Novartis✅
B. फाइजर | Pfizer
C. सिप्ला | Cipla
D. डॉ. रेड्डीज | Dr. Reddy’s
Important Point : –
➡️ प्लुविक्टो क्या है?
➡️ प्लुविक्टो एक रेडियोलिगैंड थेरेपी है जिसे PSMA-पॉजिटिव मेटास्टैटिक प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित योग्य रोगियों के लिए विकसित किया गया है।
➡️ यह विशेष रूप से उन रोगियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनका कैंसर प्रोस्टेट ग्रंथि से आगे फैल चुका है।
➡️ इससे उपचार के दौरान कैंसर कोशिकाओं का सटीक पता लगाने और उन पर हमला करने में मदद मिलती है।
Q.6) जून 2026 में, केंद्र सरकार ने ‘थोक मूल्य सूचकांक (WPI)’ श्रृंखला के पुराने आधार वर्ष 2011-12 को बदलकर नया आधार वर्ष (Base Year) क्या निर्धारित किया है?
In June 2026, what new base year did the Central Government set for the ‘Wholesale Price Index (WPI)’ series, replacing the old base year of 2011-12?
A. 2018-19
B. 2020-21
C. 2022-23✅
D. 2024-25
Important Point : –
➡️ उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) के आर्थिक सलाहकार कार्यालय ने थोक मूल्य सूचकांक (WPI) का आधार वर्ष 2011–12 से 2022–23 में संशोधित करने की घोषणा की है।
➡️ थोक मूल्य सूचकांक (WPI) एक प्रमुख मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतक है, जिसका उपयोग थोक स्तर पर बड़े पैमाने पर व्यापार की जाने वाली वस्तुओं की कीमतों में औसत परिवर्तन को मापने के लिये किया जाता है।
Q.7) जून 2026 में ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में निर्मित पहले ‘Airbus C-295’ सैन्य परिवहन विमान ने किस शहर से अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान पूरी की है?
From which city did the first ‘Airbus C-295’ military transport aircraft, manufactured in India under ‘Make in India’, complete its first successful test flight in June 2026?
A. बेंगलुरु, कर्नाटक | Bengaluru, Karnataka
B. वडोदरा, गुजरात | Vadodara, Gujarat✅
C. नासिक, महाराष्ट्र | Nashik, Maharashtra
D. हैदराबाद, तेलंगाना | Hyderabad, Telangana
Important Point : –
➡️ टाटा और एयरबस ने गुजरात के वडोदरा स्थित फैसिलिटी में निर्मित पहले ‘मेड इन इंडिया’ C295 एयरक्राफ्ट की पहली टेस्ट फ़्लाइट सफलतापूर्वक सम्पूर्ण कर ली है।
➡️ यह विमान टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के बीच हुए ₹21,935 करोड़ के रक्षा समझौते का हिस्सा है।
➡️ इस समझौते के तहत कुल 56 विमानों में से 16 स्पेन से तैयार स्थिति में आएंगे, जबकि 40 विमानों का निर्माण वडोदरा, गुजरात प्लांट में किया जा रहा है।
➡️ C-295 विमान भारतीय वायुसेना (IAF) के पुराने हो चुके एवरो-748 (Avro-748) बेड़े की जगह लेंगे।
Q.8) जून 2026 में, केरल और ओडिशा के बाद ‘पैराक्वाट’ नामक कृत्रिम खरपतवारनाशक (वीडिसाइड) पर प्रतिबंध लगाने वाला भारत का तीसरा राज्य कौन-सा बन गया है?
Which state became the third in India—after Kerala and Odisha—to ban the synthetic herbicide Paraquat in June 2026?
A. आंध्र प्रदेश | Andhra Pradesh
B. पंजाब | Punjab
C. तेलंगाना | Telangana✅
D. मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh
Important Point : –
➡️ तेलंगाना ने पैराक्वाट पर प्रतिबंध लगाया है, जिससे वह ऐसा करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन गया है।
➡️ पैराक्वाट (पैराक्वाट डाइक्लोराइड) एक कृत्रिम खरपतवारनाशक है, जिसका व्यापक उपयोग खरपतवारों और घास को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
➡️ केरल ने वर्ष 2011 में सबसे पहले इस पर प्रतिबंध लगाया था, इसके बाद ओडिशा और अब तेलंगाना ने भी इस पर प्रतिबंध लागू किया है।
Q.9) जून 2026 में, किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ के तहत मुफ्त चावल का कोटा 5 किलो से बढ़ाकर कुल 10 किलो प्रतिमाह करने की घोषणा की है?
In June 2026, which state government announced an increase in the free rice quota from 5 kg to a total of 10 kg per month under the ‘Mukhyamantri Annapurna Yojana’?
A. छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh
B. ओडिशा | Odisha✅
C. झारखंड | Jharkhand
D. मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh
Important Point : –
➡️ इस योजना के लागू होने के बाद प्रत्येक पात्र लाभार्थी को अब प्रति माह मिलने वाला मुफ्त चावल 5 किलो से बढ़कर कुल 10 किलोग्राम हो जाएगा।
➡️ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के अनुसार, इस योजना से राज्य के 3.28 करोड़ से अधिक लोगों (लगभग 80% आबादी) को सीधा लाभ मिलेगा।
➡️ वार्षिक बजट परिव्यय ₹8,813 करोड़ ।
➡️ नोट – ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ नाम से विभिन्न राज्यों में भी अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं – पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान
Q.10) जून 2026 में “एक बंधुत्व, एक दृष्टि – विकसित भारत की ओर भारत को ले जाने वाली रसद” विषय पर ‘दूसरे इंडिया लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव 2026’ की मेजबानी किस शहर ने की है ?
Which city hosted the ‘2nd India Logistics Conclave 2026’ in June 2026 on the theme “”One Fraternity, One Vision — Logistics Driving India Towards Viksit Bharat”?
A. मुंबई | Mumbai✅
B. नई दिल्ली | New Delhi
C. चेन्नई | Chennai
D. हैदराबाद | Hyderabad
Important Point : –
➡️ यह आयोजन भारत में कस्टम ब्रोकर्स के सबसे बड़े और पुराने संगठन बृहन्मुंबई कस्टम ब्रोकर्स एसोसिएशन (BCBA) द्वारा किया गया है।
➡️ इसका मुख्य उद्देश्य देश के लॉजिस्टिक्स, कस्टम्स और आपूर्ति श्रृंखला क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों (जैसे AI और डिजिटलीकरण) के माध्यम से सुदृढ़ करना है।
➡️ थीम – “One Fraternity, One Vision — Logistics Driving India Towards Viksit Bharat.”
Q.11) सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में दुनिया भर में सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया जाने वाला डिजिटल वॉलेट ऐप कौनसा है ?
According to the Sensor Tower report, which is the most downloaded digital wallet app worldwide in 2026?
A. पेपैल | PayPal
B. गूगल पे | Google Pay
C. अलीपे | Alipa
D. फोनपे | PhonePe✅
Important Point : –
➡️ सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के अनुसार, PhonePe कैलेंडर वर्ष 2025 में दुनिया भर में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला डिजिटल वॉलेट ऐप बनकर उभरा है।
➡️ वर्ष 2025 में भारत 44 करोड़ (440 मिलियन) से अधिक डिजिटल वॉलेट ऐप डाउनलोड के साथ दुनिया का सबसे बड़ा बाजार रहा।
➡️ वैश्विक स्तर पर होने वाले कुल वॉलेट डाउनलोड में से लगभग 25% हिस्सेदारी अकेले भारत की है।
Q.12) जून 2026 में, भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत किस शहर में ’13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच’ का आयोजन संयुक्त घोषणा-पत्र को अपनाने के साथ संपन्न हुआ है?
In June 2026, under India’s BRICS presidency, the ’13th BRICS Urbanisation Forum’ concluded in which city with the adoption of a joint declaration?
A. नई दिल्ली, भारत | New Delhi, India✅
B. मॉस्को, रूस | Moscow, Russia
C. बीजिंग, चीन | Beijing, China
D. जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका | Johannesburg, South Africa
Important Point : –
➡️ नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का समापन समावेशी, लचीले और जन-केंद्रित शहरी विकास पर मंत्रिस्तरीय घोषणा-पत्र को अपनाने के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
➡️ इस दो दिवसीय मंच का आयोजन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा किया गया था।
➡️ विषय (थीम)- ‘लोगों के लिए शहर: समावेशी और लचीले शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग’ (Cities for People: BRICS Cooperation for Inclusive and Resilient Urban Futures)
Q.13) जून 2026 में उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में किसके द्वारा लिखी गई ‘Agatthiyar – The Unifier (अगथियार – द यूनिफायर)’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है ?
In June 2026, Vice President CP Radhakrishnan released the book titled ‘Agatthiyar – The Unifier’ in New Delhi; who is the author of this book?
A. ओ. शमा भट | O. Shama Bhat
B. डॉ. एम. एन. सुधा | Dr. M. N. Sudha
C. उपरोक्त दोनों | A & B Both A & B✅
D. अमिष त्रिपाठी | Amish Tripathi
Important Point : –
➡️ यह पुस्तक महान महर्षि अगस्त्य (Agatthiyar) के स्थाई योगदान और भारत की उस गहरी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक एकता पर व्यापक शोध प्रस्तुत करती है, जिसने सदियों से उत्तर और दक्षिण भारत को आपस में जोड़े रखा है।
Q.14) जून 2026 में, भारतीय डाक विभाग ने किस राज्य के ‘मंडी-रेहड़धार’ मार्ग पर अपनी पहली ‘ड्रोन आधारित डाक परिवहन सेवा’ का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है?
In June 2026, the Department of Posts successfully launched its first ‘drone-based mail transport service’ on the ‘Mandi-Rehardhar’ route in which state?
A. हिमाचल प्रदेश | Himachal Pradesh✅
B. उत्तराखंड | Uttarakhand
C. जम्मू और कश्मीर | Jammu and Kashmir
D. अरुणाचल प्रदेश | Arunachal Pradesh
Important Point : –
➡️ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग द्वारा ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
➡️ यह सेवा कल राज्य के मंडी हेड पोस्ट ऑफिस और रेहरधर ब्रांच पोस्ट ऑफिस के बीच शुरू की गई है ।
➡️ इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के दुर्गम, पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में डाक सेवाएं तेजी से, सुरक्षित और बिना किसी भौगोलिक बाधा के पहुंचाना है।
Q.15) YouTube के इतिहास में ‘500 मिलियन (50 करोड़)’ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर कौन बन गए हैं ?
who became the first individual content creator in YouTube history to surpass the 500 million (50 crore) subscribers milestone?
A. प्यूडीपाई | PewDiePie
B. मिस्टरबीस्ट | MrBeast✅
C. कैरी मिनाटी | Carry Minati
D. लाइक नास्त्या | Like Nastya
Important Point : –
➡️ मिस्टरबीस्ट का असली नाम जिमी डोनाल्डसन (Jimmy Donaldson) है और वे अमेरिका के रहने वाले हैं।
➡️ वे वर्तमान में पूरे यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े चैनल के मालिक हैं, जिन्होंने भारत के टी-सीरीज़ (T-Series) को भी पीछे छोड़ दिया है।

Leave a Reply