Q.1) जून 2026 में जर्मनी में आयोजित ‘बॉन जलवायु सम्मेलन’ के दौरान किस देश ने “35 बाय 35” (35×35) नामक पहल की घोषणा की है ?
Which country announced the “35 by 35” (35×35) initiative during the ‘Bonn Climate Conference’ held in Germany in June 2026?
A.ऑस्ट्रेलिया | Australia
B.तुर्किये | Türkiye
C.दोनों A & B | Both A & B✅
D.स्विट्जरलैंड | Switzerland
Important Point
👉 COP31 की संयुक्त अध्यक्षता कर रहे तुर्किये और ऑस्ट्रेलिया ने जून 2026 में बॉन जलवायु बैठक के दौरान “35 बाय 35” (35×35) नामक पहल की घोषणा की है ।
👉 इस प्रस्ताव के अनुसार वर्ष 2035 तक वैश्विक अंतिम ऊर्जा मांग में बिजली की हिस्सेदारी बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
👉 बॉन जलवायु सम्मेलन (SB64) 8 जून से 18 जून 2026 तक जर्मनी के बॉन शहर में आयोजित किया जा रहा है।
Q.2) किस देश ने व्यावसायिक उपयोग के लिए ‘NEO’ नामक दुनिया के पहले इनवेसिव ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस (BCI) इम्प्लांट को मंजूरी दी है?
Which country has approved the world’s first invasive brain-computer interface (BCI) implant, named ‘NEO’, for commercial use?
A.जापान | Japan
B.चीन | China✅
C.फ्रांस | France
D.जर्मनी | Germany
Important Point
👉 चीन ने व्यावसायिक उपयोग के लिए ‘NEO’ नामक दुनिया के पहले इनवेसिव ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस (BCI) इम्प्लांट को मंजूरी दी है।
👉 विकासकर्ता- इस चिप को शंघाई स्थित ‘न्यूराकल मेडिकल टेक्नोलॉजी’ और सिंघुआ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर तैयार किया है।
👉 उद्देश्य- यह रीढ़ की हड्डी की चोटों (स्पाइनल कॉर्ड इंजरी) के कारण लकवा से पीड़ित लोगों को फिर से हाथ की गतिविधियां करने और वस्तुएं पकड़ने में मदद करता है।
👉 इस चिप को 18-60 साल के लोगों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
👉 चीन
👉 राजधानी – बीजिंग
👉 मुद्रा- रेनमिनबी / युआन
Q.3) किस राज्य सरकार ने 20 लाख ग्रामीण परिवारों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए ‘प्रोजेक्ट गंगा’ शुरू किया है ?
Which state government has launched ‘Project Ganga’ to provide high-speed internet connectivity to 20 lakh rural households?
A.उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh✅
B.तमिलनाडु | Tamil Nadu
C.पश्चिम बंगाल | West Bengal
D.उत्तराखंड | Uttarakhand
Important Point
👉 उत्तर प्रदेश सरकार ने जून 2026 में 20 लाख ग्रामीण परिवारों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए ‘प्रोजेक्ट गंगा’ की शुरुआत की है।
👉 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में लॉन्च की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर (last-mile) तक डिजिटल पहुंच सुनिश्चित करना है।
Q.4)‘बाल श्रम निषेध दिवस 2026’ कब मनाया गया है ?
When was the ‘Day Against Child Labour 2026’ observed?
A.10 जून | June 10
B.11 जून | June 11
C.13 जून | June 13
D.12 जून | June 12✅
Important Point
👉 बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा 2002 में की गई थी ताकि बाल श्रम के मुद्दे पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया जा सके।
2026 की थीम – “ बाल श्रम को लाल कार्ड: बच्चों के लिए उचित खेल, वयस्कों के लिए सम्मानजनक 👉 काम (Red card to child labour: Fair play for children, decent work for adults)”
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 24- 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी कारखाने, खदान या अन्य खतरनाक रोजगार में काम पर रखने पर रोक लगाता है।
Q.5) सीमा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए जून 2026 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में किस ‘भूमि बंदरगाह प्रबंधन प्रणाली (LPMS)’ का शुभारंभ किया है ?
Which ‘Land Port Management System (LPMS)’ was launched by Union Home Minister Amit Shah in New Delhi in June 2026 to modernize border management?
A.विदेश | Videsh
B.विनिमय | Vinimay✅
C.व्यापार | Vyapaar
D.विकास | Vikas
Important Point
👉 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा व्यापार और प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए ‘विनिमय’ नामक भूमि बंदरगाह प्रबंधन प्रणाली (LPMS) का शुभारंभ किया है ।
👉 यह प्रणाली कार्गो ट्रैकिंग, यात्री लॉग और वाहन प्रसंस्करण को एक केंद्रीकृत इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करती है ।
Q.6) जून 2026 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित ‘114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन’ में भारत का नेतृत्व किसने किया है ?
Who led India at the ‘114th International Labour Conference’ held in Geneva, Switzerland, in June 2026?
A.मनसुख मांडविया | Mansukh Mandaviya
B.भूपेंद्र यादव | Bhupender Yadav
C.शोभा करंदलाजे | Shobha Karandlaje✅
D.निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman
Important Point
👉 अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का 114वां सत्र 1 से 12 जून 2026 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित हुआ है।
👉 यह सम्मेलन हर साल जून में आयोजित होता है, जिसमें संगठन के 187 सदस्य देशों के त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल एक साथ आते हैं।
👉 श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया है।
Q.7) किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने गुजरात के जामनगर में भारत का पहला ‘AI -सक्षम डेटा सेंटर’ स्थापित करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी की है?
Which technology company has partnered with Reliance Industries to set up India’s AI-enabled data center in Jamnagar, Gujarat?
A.गूगल | Google
B.माइक्रोसॉफ्ट | Microsoft
C.मेटा | Meta✅
D.अमेज़न | Amazon
Important Point
👉 रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेटा ने गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला AI-सक्षम डेटा सेंटर विकसित करने के लिए साझेदारी की है।
👉 ये डेटा सेंटर मेटा के सबसे खास प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook, Instagram और WhatsApp में यूज होने वाली AI टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
Q.8) नासा ने आगामी 2027 ‘आर्टेमिस III मिशन’ के लिए ‘मिशन कमांडर’ किसे नामित किया है?
Whom has NASA named as the ‘Mission Commander’ for the upcoming 2027 ‘Artemis III mission’?
A.रैंडी ब्रेसनिक | Randy Bresnik✅
B.फ्रैंक रुबियो | Frank Rubio
C.लुका परमिटानो | Luca Parmitano
D.आंद्रे डगलस | Andre Douglas
Important Point
👉 नासा ने अपने 2027 मिशन के लिए आर्टेमिस III के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया है
👉 रैंडी ब्रेस्निक – कमांडर (USA – नासा)
👉 लूका परमिटानो – पायलट – (इटली – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA)
👉 आंद्रे डगलस – मिशन विशेषज्ञ (USA – नासा)
👉 फ्रैंक रुबियो – मिशन विशेषज्ञ (USA – नासा)
👉 आर्टेमिस III मिशन
👉 लॉन्च का लक्ष्य- इस मिशन को 2027 के अंत में लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ओरियन अंतरिक्ष यान और वाणिज्यिक मानव लैंडिंग प्रणालियों के बीच रेंडेज़वस तथा डॉकिंग प्रक्रियाओं का परीक्षण करना है।
Q.9) जून 2026 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने ‘राहवीर योजना’ को बढ़ावा देने के लिए किस मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है?
With which mobility platform did the Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) partner in June 2026 to promote the ‘Raahveer Yojana’?
A.इनड्राइव | InDrive
B.उबर | Uber
C.ओला | Ola
D.रैपिडो | Rapido✅
Important Point
👉 इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को ‘गोल्डन आवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला महत्वपूर्ण घंटा) में तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करना है।
👉 इस अभियान की शुरुआत के अवसर पर 4 लाख से अधिक रैपिडो ड्राइवरों और उपयोगकर्ताओं ने ‘राहवीर प्रतिज्ञा’ ली, जिससे एक ही समय में सबसे बड़ी सुरक्षा प्रतिज्ञा का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।
👉 राहवीर योजना
👉 राहवीर योजना (Rah-Veer Scheme) अप्रैल 2025 में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी।
Q.10) जून 2026 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और विश्व बैंक ने संयुक्त रूप से ‘सैपलिंग (SAPLING) डायलॉग 2026’ का आयोजन कहाँ किया है ?
Where did the Union Ministry of Food Processing Industries and the World Bank jointly organize the ‘SAPLING Dialogue 2026’ in June 2026?
A.अहमदाबाद, गुजरात | Ahmedabad, Gujarat✅
B.मुंबई, महाराष्ट्र | Mumbai, Maharashtra
C.बेंगलुरु, कर्नाटक | Bengaluru, Karnataka
D.भुवनेश्वर, ओडिशा | Bhubaneswar, Odisha
Important Point
👉 SAPLING – South Asian Policy Leadership for Improved Nutrition and Growth
उद्घाटन- इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया है।
👉 इस संवाद के दौरान “असेसमेंट ऑफ द लेवल ऑफ फूड प्रोसेसिंग इन इंडिया“ नामक रिपोर्ट जारी की गई।
👉 रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल खाद्य प्रसंस्करण स्तर वर्ष 2016 के लगभग 10% से बढ़कर 2023 में 17% के करीब पहुंच गया है।
👉 विषय (थीम)- “अनलॉकिंग वैल्यू: दक्षिण एशिया में रोजगार सृजन और सतत विकास के लिए खाद्य प्रसंस्करण को आगे बढ़ाना (Unlocking Value: Advancing Food Processing for Employment Generation and Sustainable Growth in South Asia)”
Q.11) जून 2026 में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने असम राज्य के साथ मिलकर गुवाहाटी में ‘ब्लू वैली क्लस्टर’ का शुभारंभ किया है?
Which international organization launched the ‘Blue Valley Cluster’ in Guwahati in collaboration with the state of Assam in June 2026?
A.विश्व बैंक | World Bank
B.एशियाई विकास बैंक | Asian Development Bank (ADB)
C.यूरोपीय संघ | European Union (EU)✅
D.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम | United Nations Development Programme (UNDP)
Important Point
👉 असम सरकार और यूरोपीय संघ (EU) ने गुवाहाटी में संयुक्त रूप से ‘ब्लू वैली क्लस्टर’ का शुभारंभ किया है, जो मुख्य रूप से फ्लेवर (स्वाद), सुगंध (फ्रैग्रेंस) और आयुष (AYUSH) क्षेत्रों पर केंद्रित है।
👉 इस पहल का मुख्य लक्ष्य असम और पूर्वोत्तर भारत के समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों, जैविक उत्पादों और जैव-अर्थव्यवस्था
👉 यूरोपीय संघ (European Union)
👉 यूरोपीय संघ क्या है? यह यूरोप के 27 देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक समूह है
✅ स्थापना – यूरोपीय संघ की स्थापना 1 नवंबर 1993 को मास्ट्रिच, नीदरलैंड में हुई थी।
✅ मुख्यालय – ब्रुसेल्स, बेल्जियम
✅ सदस्य देश- 27
✅ आयोग की अध्यक्ष- उर्सुला वॉन डेर लेयेन
Q.12) अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ्लाइट मॉडल के तहत एकीकृत होने वाला देश का पहला शहर कौन सा बन गया है?
Which city has become the first in India to be integrated under the ‘Easy Connect’ flight model for international travel?
A.वाराणसी | Varanasi✅
B.इंदौर | Indore
C.कोच्चि | Kochi
D.अमृतसर | Amritsar
Important Point
👉 केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, वाराणसी भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए ‘ईज़ी कनेक्ट’ मॉडल के तहत आने वाला देश का पहला शहर बन गया है।
👉 इसके तहत वाराणसी से विदेश (जैसे यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया) जाने वाले यात्री अपने स्थानीय एयरपोर्ट पर ही चेक-इन, सामान जमा और आव्रजन (Immigration) की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
👉 इससे यात्रियों को दिल्ली जैसे प्रमुख ‘हब’ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद दोबारा चेक-इन करने या लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।
Q.13) जून 2026 में ‘ITF जूनियर रैंकिंग’ में अंडर-13 टेनिस खिलाड़ियों में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी कौन बनी हैं ?
Who became the world number 1 player among Under-13 tennis players in the ‘ITF Junior Rankings’ in June 2026?
A.श्रुति अहलावत | Shruti Ahlawat
B.निरुपमा संजीव | Nirupama Sanjeev
C.सृष्टि किरण | Srishti Kiran✅
D.प्रांजला यादलापल्ली | Pranjala Yadlapalli
Important Point
👉 जून 2026 में अंडर-13 टेनिस खिलाड़ियों की वैश्विक रैंकिंग में भारत की सृष्टि किरण विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी बनी हैं।
👉 बेंगलुरु की रहने वाली 13 वर्षीय इस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने यह शीर्ष स्थान लगातार 5 ITF जूनियर खिताब जीतने और ग्वाटेमाला में आयोजित ‘ITF वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स J100’ प्रतियोगिता में उपविजेता रहने के बाद हासिल किया है।
Q.14) रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले ‘वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (ECGNSS) जैमर’ की खरीद के लिए किस कंपनी के साथ ₹449 करोड़ का समझौता किया है?
With which company has the Ministry of Defence signed a ₹449 crore agreement for the procurement of 20 advanced-capability ‘Global Navigation Satellite System (GNSS) jammers’ for the Indian Navy?
A.भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड | Bharat Electronics Limited
B.ज़ेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड | Zen Technologies Limited
C.डेटा पैटर्न्स इंडिया लिमिटेड | Data Patterns India Limited
D.अकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड | Accord Software & Systems Private Limited✅
Important Point
👉रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए है ।
👉 इस समझौते के तहत, बेंगलुरु स्थित अकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (ASSPL) भारतीय नौसेना को कुल 20 उन्नत क्षमता वाले ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैमर की आपूर्ति करेगी।
Q.15) जून 2026 में ‘वोग आईवियर (Vogue Eyewear)’ ने भारत के लिए अपना नया ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है ?
Whom has ‘Vogue Eyewear’ appointed as its new brand ambassador for India in June 2026?
A.रश्मिका मंदाना | Rashmika Mandanna
B.कृति सेनन | Kriti Sanon✅
C.आलिया भट्ट | Alia Bhatt
D.कियारा आडवाणी | Kiara Advani

Leave a Reply