Monthly Quiz

Current Affairs Quiz – June 2026

Current Affairs Quiz – July 2026

📁 Previous Months Quiz – 2017 – 2025

Topic Wise CA MCQs

India Current Affairs MCQs

Government Schemes MCQs

Business, Economy & Banking MCQs

Defence MCQs

Reports and Indices MCQs

Environment & Biodiversity MCQs

Awards, Honours & Persons MCQs

Places in News MCQs

Important Days and Events MCQs

Sports Current Affairs MCQs

Science & Technology MCQs

Summits and Conferences in MCQs

International MCQs

Art & Culture MCQs

SSC/RRB/States Level MCQs

📜 Ancient Indian History

🗡️ Medieval Indian History

🏛️ Modern Indian History

🗺️ Indian Geography

🌏 World Geography

⚖️ Indian Polity & Constitution

🐾 Environment & Biodiversity

🕉️ Indian Art & Culture

🏆 Sports GK

💰 Indian Economy

🔬 General Science

🧬 General Science – Biology

💡 General Science – Physics

🧪 General Science – Chemistry

🗿 World History

✍️ Books & Authors

🔍 All GK Questions Categories

11 June 2026 Current Affairs

Posted by

Q.1) जून 2026 में ‘FIFA विश्व कप’ का 23वां संस्करण किस देश की मेजबानी में शुरू हुआ है ?
In which country did the 23rd edition of the ‘FIFA World Cup’ begin in June 2026?
A.कनाडा | Canada
B.मैक्सिको | Mexico
C.यूएसए | USA
D.सभी | All (A, B, C)✅

Important Point
👉 ‘FIFA विश्व कप’ का 23वां संस्करण अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में शुरू हुआ है।
👉 यह इतिहास में पहली बार है जब तीन देश मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं।
👉 उद्घाटन मैच – एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में मेक्सिको सिटी में (मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच)
👉 टूर्नामेंट की अवधि- 11 जून, 2026 से 19 जुलाई, 2026 तक
👉 इस बार टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 कर दी गई है
👉 फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार चार नए देश भाग लेंगे- उज्बेकिस्तान, जॉर्डन, काबो वर्डे और कुराकाओ
👉 शुभंकर – क्लच (संयुक्त राज्य अमेरिका), मेपल (कनाडा) और ज़ायू (मेक्सिको)

Q.2) जून 2026 में 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित ‘जोजिला टनल’ का अंतिम चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, यह सुरंग किन दो क्षेत्रों के बीच संपर्क सुनिश्चित करेगी ?
The final phase of the ‘Zojila Tunnel’, situated at an altitude of 11,578 feet, was successfully completed in June 2026; which two regions will this tunnel connect?
A.कश्मीर घाटी और लद्दाख | Kashmir Valley and Ladakh✅
B.जम्मू और कश्मीर घाटी | Jammu and Kashmir Valley
C.लद्दाख और हिमाचल प्रदेश | Ladakh and Himachal Pradesh
D.जम्मू और हिमाचल प्रदेश | Jammu and Himachal Pradesh

Important Point
👉 जोजिला सुरंग का अंतिम चरण जून 2026 में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
👉 यह सुरंग श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) पर स्थित है।
👉 यह कश्‍मीर घाटी (सोनमर्ग) और लद्दाख (द्रास) के बीच साल भर सुरक्षित संपर्क बनाए रखेगी।
👉 यह लगभग 13.14 किमी से 14.15 किमी लंबी है और लगभग 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, द्विदिशात्मक सड़क सुरंग है ।

Q.3) जून 2026 में, भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और किस पड़ोसी देश के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (NPI) के बीच ‘क्रॉस-बॉर्डर लिंकेज’ की शुरुआत हुई है?
In June 2026, a cross-border linkage was launched between India’s Unified Payments Interface (UPI) and the National Payments Interface (NPI) of which neighboring country?
A.श्रीलंका | Sri Lanka
B.नेपाल | Nepal✅
C.भूटान | Bhutan
D.बांग्लादेश | Bangladesh

Important Point
👉 भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (NPI) के बीच लिंक की शुरुआत की गई ताकि दोनों देशों के बीच धन प्रेषण (रेमिटेंस) को सहज बनाया जा सके।
👉 यह पहल नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा के दौरान शुरू की गई।
👉 इसके जरिए दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे के देश में तुरंत और सुरक्षित तरीके से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर (P2P) कर सकेंगे।

👉 नेपाल
👉 राजधानी – काठमांडू
👉 मुद्रा- नेपाली रुपया

Q.4) जून 2026 में किस देश ने इज़राइल के विरुद्ध ‘ऑपरेशन नस्र’ शुरू किया है?
Which country recently launched ‘Operation Nasr’ against Israel?
A.लेबनान | Lebanon
B.इराक | Iraq
C.ईरान | Iran✅
D.सीरिया | Syria

Important Point
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जून 2026 में इज़राइल के खिलाफ ‘ऑपरेशन नस्र’ (यानी विजय) शुरू किया है ।
इस सैन्य कार्रवाई के तहत ईरान की एयरोस्पेस फोर्स ने इज़राइल के अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक हवाई ठिकानों, नेवातिम (Nevatim) और तेल नोफ (Tel Nof) पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

👉 ईरान
👉 राजधानी- तेहरान (Tehran)
👉 मुद्रा – ईरानी रियाल (Iranian Rial – IRR)

Q.5) जून 2026 में, किस दिग्गज टेक कंपनी ने ‘RTX स्पार्क (RTX Spark)’ नामक एक अत्यधिक उन्नत AI सुपरचिप लॉन्च की है?
In June 2026, which major tech company launched a highly advanced AI superchip named ‘RTX Spark’?
A.गूगल | Google
B.इंटेल | Intel
C.एप्पल | Apple
D.एनवीडिया | Nvidia✅

Important Point
👉 एनवीडिया (NVIDIA) ने Computex 2026 इवेंट में ‘RTX स्पार्क (RTX Spark)’ नामक अत्यधिक उन्नत AI सुपरचिप को लॉन्च किया है।
👉 यह सिर्फ एक ग्राफिक्स चिप नहीं है, बल्कि पूरा सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) है, जो CPU, GPU और AI प्रोसेसिंग की ताकत को एक साथ जोड़ता है।
👉 इस चिप में 20-कोर आर्म (Arm)-आधारित Grace CPU और Blackwell RTX GPU शामिल हैं, जो 1 पेटाफ्लॉप तक की AI कंप्यूटिंग क्षमता प्रदान करते हैं।
👉 NVIDIA के वर्तमान CEO- जेन्सेन हुआंग

Q.6) अहमदाबाद में आयोजित ‘प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026’ की पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष स्थान पर रहा है ?
Which country topped the medal tally at the ‘1st World Yogasana Championship 2026’ held in Ahmedabad?
A.कनाडा | Canada
B.भारत | India✅
C.जापान | Japan
D.जर्मनी | Germany

Important Point
👉 प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में मेजबान भारत ने 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ कुल 114 पदक जीते है।
👉 इसका आयोजन योगासन भारत द्वारा विश्व योगासन और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सहयोग से किया गया था।

👉 पदक तालिका में शीर्ष 3 देश
👉 भारत (102 स्वर्ण, 9 रजत, 3 कांस्य, / कुल पदक- 114)
👉 जापान (3 स्वर्ण, 3 रजत, 5 कांस्य / कुल पदक- 11)
👉 अर्जेंटीना (2 स्वर्ण, 3 रजत, 0 कांस्य / कुल पदक- 5)

Q.7) जून 2026 में जारी ‘SIPRI रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, भारत विश्व के शीर्ष सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में कौन से स्थान पर है?
According to the SIPRI report released in June 2026, what is India’s rank on the list of the world’s top military spenders?
A.दूसरे | Second
B.तीसरे | Third
C.चौथे | Fourth
D. पांचवें | Fifth✅

Important Point
👉 स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2025 में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बनकर उभरा है।
👉 भारत ने 2025 में रक्षा पर $92.1 बिलियन (लगभग 8.5 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.9 प्रतिशत की भारी वृद्धि है।
👉 इस रिपोर्ट में मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए गंभीर सैन्य गतिरोध का भी उल्लेख किया गया है , जिसे “असाधारण रूप से गंभीर सैन्य संकट” बताया गया है।

👉 टॉप -3 देश
👉 अमेरिका (954 अरब डॉलर)
👉 चीन 336 (अरब डॉलर)
👉 रूस (190 अरब डॉलर)

Q.8) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस पूर्व प्रधानमंत्री के लगातार 4,398 दिनों के कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए है ?
Prime Minister Narendra Modi became the longest continuously serving Prime Minister of India. Whose historic record of 4,398 consecutive days in office did he surpass?
A.जवाहरलाल नेहरू | Jawaharlal Nehru✅
B.इंदिरा गांधी | Indira Gandhi
C.अटल बिहारी वाजपेयी | Atal Bihari Vajpayee
D.मनमोहन सिंह | Manmohan Singh

Important Point
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून, 2026 को अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे किए है, वह जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन कार्यकाल पूरे करने वाले पहले नेता बन गए है ।
👉 उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के निरंतर (बिना किसी रुकावट के) प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से लगातार देश के प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हैं।
👉 नोट- कुल कार्यकाल के मामले में जवाहरलाल नेहरू अभी भी शीर्ष पर हैं, क्योंकि उनका कुल कार्यकाल विभिन्न अवधियों को मिलाकर 16 वर्ष से अधिक का था।
👉 लेकिन ‘लगातार और निरंतर’ एक ही कार्यकाल में पद पर रहने का रिकॉर्ड अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम हो गया है।

Q.9) मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित ‘एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप 2026’ के महिला वर्ग का खिताब (स्वर्ण पदक) किसने जीता है ?
Who has won the title (gold medal) in the women’s category of the ‘Asian Individual Chess Championship 2026’ held in Ulaanbaatar, Mongolia?
A.दिव्या देशमुख | Divya Deshmukh
B.वंतिका अग्रवाल | Vantika Agrawal
C.सविता श्री भास्कर | Savitha Shri Baskar✅
D.हरिका द्रोणावल्ली | Harika Dronavalli

Important Point
👉 सविता श्री भास्कर ने मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित ‘एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप 2026’ के महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
👉 तमिलनाडु की रहने वाली सविता श्री भास्कर इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही उन्होंने सीधे FIDE महिला विश्व कप 2027 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
👉 रजत पदक – अफ्रुजा खमदामोवा (उज्बेकिस्तान)
👉 कांस्य पदक – सोंग युक्सिन (चीन)

Q.10) 9 से 13 जून, 2026 तक पांच दिवसीय ‘अंतर्राष्ट्रीय ब्रिक्स (BRICS) कृषि सम्मेलन’ का आयोजन कहाँ हुआ है ?
Where was the five-day ‘International BRICS Agriculture Conference’ held from June 9 to 13, 2026?
A.इंदौर, मध्य प्रदेश | Indore, Madhya Pradesh✅
B.लखनऊ, उत्तर प्रदेश | Lucknow, Uttar Pradesh
C.गांधीनगर, गुजरात | Gandhinagar, Gujarat
D.भारत मंडपम, दिल्ली | Bharat Mandapam, Delhi

Important Point
👉 भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 20 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए है।
👉 यह बैठक इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया की लगभग 42% कृषि भूमि, 68% कृषि जोतें और 42% खाद्य उत्पादन ब्रिक्स (BRICS) देशों के पास है।
👉 इसके साथ ही, मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ के रूप में मना रही है।

Q.11) किस भारतीय कंपनी ने ‘अर्जेंटीना’ की पहली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) निर्यात परियोजना के लिए 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर का समुद्री सेवा अनुबंध हासिल किया है?
Which Indian company has secured a US$70 million marine services contract for Argentina’s first liquefied natural gas (LNG) export project?
A.JSW इंफ्रास्ट्रक्चर | JSW Infrastructure
B.अदानी पोर्ट्स | Adani Ports✅
C.लार्सन एंड टुब्रो | Larsen & Toubro
D.रिलायंस इंडस्ट्रीज | Reliance Industries

Important Point
👉 अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने अर्जेंटीना की पहली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) निर्यात परियोजना के लिए 10 साल का समुद्री सेवा अनुबंध हासिल किया है
👉 इस अनुबंध में अनुमानित 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश शामिल है।
👉 यह कॉन्ट्रैक्ट APSEZ की सब्सिडियरी ‘अदाणी हार्बर इंटरनेशनल’ को अर्जेंटीना के ‘मेरिडियन ग्रुप’ के साथ मिलकर मिला है।

Q.12)‘विश्व प्रत्यायन दिवस 2026’ कब मनाया गया है ?
When was ‘World Accreditation Day 2026’ observed?
A.8 जून | 8 June
B.6 जून | 6 June
C.7 जून | 7 June
D.9 जून | 9 June✅

Important Point
👉 विश्व प्रत्यायन दिवस प्रत्येक वर्ष 9 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है
इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और हमारे दैनिक जीवन में प्रत्यायन (मान्यता) के महत्व को उजागर करना है।
👉 2026 की थीम – “नवाचार, विश्वास और स्थिरता: प्रत्यायन की शक्ति (Innovation, Trust and Sustainability: The Power of Accreditation)”

Q.13) किस राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड’ योजना शुरू करने की घोषणा की है?
Which state government has announced the launch of the ‘Yuva Shakti Bharosa Card’ scheme to provide financial assistance to unemployed youth?
A.ओडिशा | Odisha
B.झारखंड | Jharkhand
C.बिहार | Bihar
D.पश्चिम बंगाल | West Bengal✅

Important Point
👉 पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड योजना’ की शुरुआत की जा रही है।
👉 यह एक बेरोजगारी सहायता कार्यक्रम है, जो पूर्ववर्ती ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना की जगह ले रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
👉 इस योजना के तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹3,000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में (DBT के माध्यम से) प्रदान की जाएगी।

Q.14) महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य ने ‘स्त्री राइड (Stree Ride)’ नामक पहल की शुरु की है ?
Which state has launched an initiative named ‘Stree Ride’ to promote women’s safety and economic self-reliance?
A.तेलंगाना | Telangana✅
B.तमिलनाडु | Tamil Nadu
C.हरियाणा | Haryana
D.कर्नाटक | Karnataka

Important Point
👉 ‘स्त्री राइड’ (Stree Ride)’ नाम की नई पहल तेलंगाना राज्य सरकार के महिला सुरक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई है।
👉 यह पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित एक परिवहन बेड़ा है, जिसमें महिला ड्राइवरों द्वारा संचालित कैब, ऑटो रिक्शा और इलेक्ट्रिक बाइक शामिल हैं।
👉 इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित परिवहन विकल्प प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

Q.15) जून 2026 में ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA)’ के 10 वर्ष पूरे हुए हैं, इस योजना की शुरुआत कब हुई थी थी?
June 2026 marks the completion of 10 years of the ‘Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan (PMSMA)’; when was this scheme launched?
A.9 जून, 2014 | 9 June, 2014
B.9 जून, 2015 | 9 June, 2015
C.9 जून, 2016 | 9 June, 2016 ✅
D.9 जून, 2018 | 9 June, 2018

Important Point
👉 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
👉 उद्घाटन – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
👉 योजना की शुरूआत – 9 जून 2016
👉 नोडल मंत्रालय – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW)
👉 उद्देश्य – इसका उद्देश्य हर महीने की 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क, सुनिश्चित, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल प्रदान करना है।
👉 गर्भावस्था के चौथे महीने से लेकर प्रसव तक की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!