Q.1) भारतीय नौसेना के ‘48वें वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (उप नौसेना प्रमुख)’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
Who has been appointed as the 48th Vice Chief of Naval Staff of the Indian Navy?
[A] संजय वात्स्यायन | Sanjay Vatsayan
[B] अजय कोचर | Ajay Kochhar ✅
[C] तरुण सोबती | Tarun Sobt
[D] कृष्ण स्वामीनाथन | Krishna Swaminathan
Important Points- भारतीय नौसेना के 48वें वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (उप नौसेना प्रमुख) के रूप में वाइस एडमिरल अजय कोचर को नियुक्त किया गया है।
👉 वाइस एडमिरल अजय कोचर ने वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन का स्थान लिया है।
👉भारतीय नौसेना (Indian Navy)-
👉गठन – 5 सितंबर, 1612 (ईस्ट इंडिया कंपनी के मरीन के रूप में)
👉आजादी के बाद स्थापना – 26 जनवरी 1950
👉मुख्यालय – नई दिल्ली
👉वर्तमान प्रमुख – एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (26वें)
Q.2) भारत का पहला अत्याधुनिक विमानन मौसम और कोहरा निगरानी AI सिस्टम “स्काईकास्ट” (SkyCast)” कहाँ लॉन्च हुआ है ?
Where has India’s first state-of-the-art aviation weather and fog monitoring AI system, “SkyCast,” been launched?
[A] छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई
[B] केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु
[C] इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डा, दिल्ली✅
[D] नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता
Important Points- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस प्रणाली का उद्घाटन किया है।
👉इस प्रणाली को ‘मिशन मौसम’ के तहत विकसित और स्थापित किया गया है।
👉इस एकीकृत वायुमंडलीय रिमोट सेंसिंग और मौसम पूर्वानुमान तकनीक को तैनात करने वाला भारत दुनिया का 19वां देश बन गया है।
👉इस सिस्टम की मदद से सर्दियों के दिनों में कोहरे या खराब मौसम के कारण उड़ानों में होने वाली देरी (Flight Delays), मार्ग परिवर्तन (Diversions) और कैंसिलेशन की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
Q.3) मई 2026 में ‘स्लोवेनिया’ के नए प्रधानमंत्री कौन चुने गए है ?
Who has been elected as the new Prime Minister of Slovenia in May 2026?
[A] रॉबर्ट गोलोब | Robert Golob
[B] जेनेज़ जान्शा | Janeš Janša ✅
[C] बोरुत पाहोर | Borut Pahor
[D] मारजान सारेक | Marjan Sarec
Important Points- स्लोवेनिया की नेशनल असेंबली (संसद) ने मतदान के जरिए जेनेज़ जान्शा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
👉जेनेज़ जान्शा ‘स्लोवेनियाई डेमोक्रेटिक पार्टी (SDS)’ से संबंधित है।
👉यह उनका स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री के रूप में कुल मिलाकर चौथा कार्यकाल है।
👉स्लोवेनिया
👉महाद्वीप – यूरोप
👉राजधानी- ल्युब्ल्याना (Ljubljana)
👉मुद्रा- यूरो (€)
Q.4) रेड बैलून एयरोस्पेस ने मिशन साना के तहत भारत का पहला स्वदेशी ‘सुपर-प्रेशर बैलून’ (SPB)’ कहाँ से सफलतापूर्वक लॉन्च किया है ?
From where has Red Balloon Aerospace successfully launched India’s first indigenous ‘Super-Pressure Balloon’ (SPB) under Mission Saana?
[A] विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश | Vijayawada, Andhra Pradesh✅
[B] थुम्बा, केरल | Thumba, Kerala
[C] चांदीपुर, ओडिशा | Chandipur, Odisha
[D] श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश | Sriharikota, Andhra Pradesh
Important Points- रेड बैलून एयरोस्पेस ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से देश का पहला स्वदेशी ‘सुपर-प्रेशर बैलून’ (SPB) सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
‘मिशन साना’ के नाम से संचालित इस अभियान ने बैलून के ‘विस्टा’ प्लेटफॉर्म को पृथ्वी से लगभग 25 किलोमीटर ऊपर समताप मंडल (Stratosphere) तक पहुंचाया है।
इस सफलता के साथ, भारत स्वदेशी समतापमंडलीय (हाइड्रोजन) बैलून क्षमता वाले विश्व के केवल पांच देशों (अमेरिका, फ्रांस, जापान और चीन) के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है।
Q.5) किस राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ‘प्रोजेक्ट जीरो’ की शुरुआत की है?
Which state government has launched ‘Project Zero’ to completely eradicate corruption?
[A] पंजाब | Punjab
[B] त्रिपुरा | Tripura
[C] बिहार | Bihar
[D] केरलम | Keralam✅
Important Points- केरलम राज्य सरकार ने ‘प्रोजेक्ट जीरो’ की शुरुआत की है।
👉इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी सरकारी विभागों में रिश्वत-मुक्त सार्वजनिक सेवा वितरण सुनिश्चित करना और भ्रष्टाचार को शून्य (Zero) के स्तर पर लाना है।
Q.6) भारत के वित्तीय क्षेत्र में क्वांटम साइबर खतरों का अध्ययन करने के लिए किस संस्थान ने ‘क्यू-सेफ (Q-Safe)’ विशेषज्ञ समिति का गठन किया है?
Which institution has constituted the ‘Q-Safe’ expert committee to study quantum cyber threats in India’s financial sector?
[A] भारतीय रिजर्व बैंक | Reserve Bank of India✅
[B] भारतीय स्टेट बैंक | State Bank of India
[C] नीति आयोग | NITI Aayog
[D] भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड | SEBI
Important Points- Q-SAFE – Quantum Secure and Adaptive Financial Ecosystem
👉RBI ने वित्तीय प्रणाली को क्वांटम कंप्यूटिंग से संभावित साइबर खतरों से बचाने के लिए ‘क्वांटम सुरक्षित और अनुकूली वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र’ (Q-Safe) के तहत एक आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है।
👉इस विशेष समिति के संयोजक डॉ. अनिल प्रभाकर हैं, जो IIT मद्रास के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं
Q.7) प्रतिष्ठित ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026’ प्रतियोगिता का खिताब किस भारतीय मूल के छात्र ने जीता है?
Which Indian-origin student has won the title of the prestigious ‘Scripps National Spelling Bee 2026’ competition?
[A] ईशान गुप्ता | Ishan Gupta
[B] फैजान जकी | Faizan Zaki
[C] देव शाह | Dev Shah
[D] श्रेय पारिख | Shrey Parikh**
Important Points- कैलिफ़ोर्निया के रहने वाले 14 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र श्रेय पारिख ने वाशिंगटन के में आयोजित ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026’ का प्रतिष्ठित खिताब जीता है ।
👉उपविजेता- भारतीय मूल के ईशान गुप्ता
👉स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाली स्कूली बच्चों की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय वर्तनी (स्पेलिंग) प्रतियोगिता है।
👉इसका उद्देश्य छात्रों की अंग्रेजी शब्दावली, शब्दों के सटीक उच्चारण और उनकी स्मृति का परीक्षण करना है।
Q.8) मई 2026 में सदाबहार पेड़ की एक नई और दुर्लभ प्रजाति ‘हम्बोल्टिया नैरियना (Humboldtia nairiana)’ किस राज्य में खोजी गई है ?
In May 2026, in which state was a new and rare species of evergreen tree, ‘Humboldtia nairiana’, discovered?
[A] कर्नाटक | Karnataka
[B] केरलम | Keralan✅
[C] त्रिपुरा | Tripura
[D] मेघालय | Meghalaya
Important Points- हम्बोल्टिया नैरियना (Humboldtia nairiana) केरल के दक्षिणी पश्चिमी घाट में खोजी गई सदाबहार पेड़ की एक नई और दुर्लभ प्रजाति है।
यह खोज तिरुवनंतपुरम स्थित ‘जवाहरलाल नेहरू ट्रॉपिकल बॉटैनिक गार्डन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (JNTBGRI) के वैज्ञानिकों द्वारा की गई है।
Q.9) ‘एशियाई रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027’ का आयोजन किस शहर में किया जाएगा ?
In which city will the ‘Asian Relays Athletics Championships 2027’ be held?
[A] नई दिल्ली | New Delhi
[B] भुवनेश्वर | Bhubaneswar
[C] चंडीगढ़ | Chandigarh✅
[D] बेंगलुरू | Bengaluru
Important Points- एशियाई एथलेटिक्स संघ (AAA) की कार्यकारी परिषद ने हांगकांग में हुई बैठक में चंडीगढ़ को इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता का मेज़बान चुना है।
इसके अलावा, वर्ष 2028 की ‘एशियाई इंडोर चैंपियनशिप’ की मेज़बानी भुवनेश्वर (ओडिशा) को सौंपी गई है।
Q.10) मई 2026 में भारत के पहले और चीन के बाहर दुनिया के सबसे बड़े 3.37 गीगावॉट-घंटे (GWh) क्षमता वाले ‘बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS)’ का उद्घाटन कहाँ हुआ है ? Where was India’s first—and the world’s largest outside of China—Battery Energy Storage System (BESS) with a capacity of 3.37 Gigawatt-hours (GWh) inaugurated in May 2026?
[A] जैसलमेर, राजस्थान | Jaisalmer, Rajasthan
[B] चारणका, गुजरात | Charanka, Gujarat
[C] बीकानेर, राजस्थान | Bikaner, Rajasthan
[D] खावड़ा, गुजरात | Khavda, Gujarat✅
Important Points- अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित खावड़ा में कुल 3.37 GWh की क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के चालू होने की घोषणा की है।
यह चीन के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन (एकल-स्थान) बैटरी भंडारण परियोजना है।
इसकी क्षमता इतनी है कि यह लगभग 10 लाख घरों को पूरे एक दिन के लिए स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) की आपूर्ति कर सकता है।
Q.11) भारत के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रमंडल खेलों 2030’ में पहली बार किस खेल को एक आधिकारिक और स्वदेशी खेल के रूप में शामिल किया जाएगा ?
Which sport will be included for the first time as an official and indigenous sport in the ‘2030 Commonwealth Games’ to be held in Ahmedabad, India?
[A] योगासन | Yogasana✅
[B] कबड्डी | Kabaddi
[C] खो-खो | Kho-Kho
[D] मल्लखंभ | Mallakhamb
Important Points- राष्ट्रमंडल खेलों 2030 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद शहर में किया जाएगा।
यह राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी संस्करण (Centenary Games) होगा क्योंकि पहले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन वर्ष 1930 (हैमिल्टन, कनाडा) में हुआ था।
यह इतिहास में दूसरी बार होगा जब भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने वर्ष 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का सफल आयोजन किया था।
Q.12) कुशमैन एंड वेकफील्ड की ‘ग्लोबल डेटा सेंटर मार्केट कंपैरिजन 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, डेटा सेंटर क्षमता के मामले में एशिया-प्रशांत (APAC) क्षेत्र में भारत की क्या रैंक है? According to Cushman & Wakefield’s ‘Global Data Center Market Comparison 2026’ report, what is India’s rank in the Asia-Pacific (APAC) region in terms of data center capacity?
[A] पहला | 1st
[B] दूसरा | 2nd✅
[C] तीसरा | 3rd
[D] चौथा | 4th
Important Points- कुशमैन एंड वेकफील्ड की ‘ग्लोबल डेटा सेंटर मार्केट कंपैरिजन 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत 1.6 गीगावाट (GW) परिचालन क्षमता के साथ एशिया प्रशांत (APAC) क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा डेटा सेंटर बाजार बन गया है।
इसके अलावा, देश में 3.1 GW की क्षमता वाली परियोजनाएं वर्तमान में निर्माणाधीन और नियोजित (पाइपलाइन में) हैं। (नोट: 1 गीगावाट = 1,000 मेगावाट होता है)।
मुंबई भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर बाजार बना हुआ है और 2026 के अंत तक 1 GW की परिचालन क्षमता को पार करने वाला है।
Q.13)‘अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस 2026’ कब मनाया गया है ?
When was ‘International Everest Day 2026’ observed?
[A] 29 मई | May 29✅
[B] 27 मई | May 27
[C] 26 मई | May 26
[D] 28 मई | May 28
Important Points- अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस हर साल 29 मई को मनाया जाता है।
👉यह विशेष दिन सर एडमंड हिलेरी (न्यूजीलैंड) और तेनजिंग नोर्गे शेरपा (नेपाल) द्वारा 29 मई 1953 को माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई की ऐतिहासिक याद में मनाया जाता है।
👉2026 की थीम – “स्थायी भविष्य के लिए हिमालयी नवाचार (Himalayan Innovation for a Sustainable Future)”
Q.14) निबे ग्रुप ने महाराष्ट्र के शिरडी में भारत की पहली निजी प्रणोदक निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए किस देश की ‘एल्बिट सिस्टम्स’ के साथ एक संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किए हैं?
With which country’s ‘Elbit Systems’ has the Nibe Group signed a joint venture to establish India’s first private propellant manufacturing facility in Shirdi, Maharashtra?
[A] इज़राइल | Israel✅
[B] फ्रांस | France
[C] अमेरिका | America
[D] रूस | Russia
Important Points- भारतीय रक्षा कंपनी ‘निबे ग्रुप’ ने इज़राइल की प्रमुख रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी ‘एल्बिट सिस्टम्स’ के साथ एक संयुक्त उद्यम की घोषणा की है।
👉यह सुविधा महाराष्ट्र के शिरडी में स्थापित की जा रही है।
👉इस नई विनिर्माण सुविधा के तहत विभिन्न प्रकार के उन्नत सैन्य प्रणोदक जैसे कि नाइट्रो सेलुलोज, नाइट्रो ग्लिसरीन, सिंगल बेस प्रोपेलेंट, डबल बेस प्रोपेलेंट और ट्रिपल बेस प्रोपेलेंट का निर्माण और आपूर्ति की जाएगी।
Q.15) ‘10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA)’ अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी व्यय (GHE) का अनुमान कितना है?
According to the ‘10th National Health Accounts (NHA)’ estimates, what is the estimated Government Health Expenditure (GHE) on health services in India for the financial year 2022-23?
[A] ₹1.30 लाख करोड़ | ₹1.30 lakh crore
[B] ₹2.45 लाख करोड़ | ₹2.45 lakh crore
[C] ₹3.85 लाख करोड़ | ₹3.85 lakh crore✅
[D] ₹4.15 लाख करोड़ | ₹4.15 lakh crore
Important Points- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 10वीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में सरकारी स्वास्थ्य व्यय (GHE) बढ़कर ₹3.85 लाख करोड़ हो गया है।
👉इस रिपोर्ट के अनुसार, देश की GDP में सरकारी स्वास्थ्य व्यय (GHE) की हिस्सेदारी 2013-14 के 1.15% से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 1.43% हो गई है।
👉सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर व्यय 2013-14 के ₹0.5 लाख करोड़ से दोगुने से अधिक होकर 2022-23 में ₹1.4 लाख करोड़ हो गया है ।

Leave a Reply