Q.1) जून 2026 में, वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद, भारत ने वहां फंसे नागरिकों को निकालने के लिए कौन सा मिशन शुरू किया है?
Which mission did India launch to evacuate citizens stranded in Venezuela following the devastating earthquake there in June 2026?
A.ऑपरेशन मैत्री | Operation Maitri
B.ऑपरेशन करुणा | Operation Karuna
C.ऑपरेशन दोस्त | Operation Dost
D.ऑपरेशन अमिस्ताद | Operation Amistad ✅
Important Points:-
➡️ भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ नामक मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन शुरू किया है।
➡️ इस अभियान के तहत, भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर भारी परिवहन विमान 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां और BHISHM क्यूब्स लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हुए हैं।
➡️ वेनेजुएला – राजधानी- काराकास, मुद्रा (Currency)- वेनेजुएलन बोलिवार
Q.2) जून 2026 में, DRDO से अंतिम परिचालन मंजूरी (FOC) प्राप्त करने वाले स्वदेशी ‘एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम’ का नाम क्या है?
What is the name of the indigenous Airborne Early Warning and Control (AEW&C) system that received Final Operational Clearance (FOC) from DRDO in June 2026?
A.अस्त्र | Astra
B.नेत्रा | Netra✅
C.रुद्र | Rudra
D.आकाश | Akash
Important Points:-
➡️ जून 2026 में भारतीय वायु सेना (IAF) को स्वदेशी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) सिस्टम ‘नेत्रा’ के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) से अंतिम परिचालन मंजूरी (FOC) मिली है।
➡️ यह हवा में उड़ते हुए दुश्मनों के विमानों, मिसाइलों और ड्रोनों का शीघ्र पता लगाने और उन पर नजर रखने में सक्षम एक बेहद शक्तिशाली प्रणाली है।
➡️ इस प्रणाली को अंतिम परिचालन मंजूरी मिलने कर बाद यह सिस्टम युद्ध जैसी वास्तविक परिस्थितियों में पूरी तरह से तैनात होने के लिए तैयार है।
Q.3) भारतीय खेल पत्रकार संघ के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) पदक’ से किसे सम्मानित किया गया है ?
Who was honoured with the ‘Sports Journalists Federation of India (SJFI) Medal’ the highest honour of the Sports Journalists Federation of India?
A.प्रकाश पादुकोण | Prakash Padukone
B.विश्वनाथन आनंद | Viswanathan Anand✅
C.नीरज चोपड़ा | Neeraj Chopra
D.सुनील गावस्कर | Sunil Gavaskar
Important Points:-
➡️ पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन और भारत के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर, विश्वनाथन आनंद को प्रतिष्ठित ‘स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) पदक’ से सम्मानित किया गया है।
➡️ उन्हें यह पुरस्कार भारत में शतरंज के विकास में एक उत्प्रेरक के रूप में उनकी ऐतिहासिक भूमिका और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
Q.4) भारत ने ‘परमाणु रिएक्टर’ की ऊष्मा का उपयोग करके हाइड्रोजन उत्पादन करने वाला विश्व का पहला केंद्र कहाँ स्थापित किया है ?
Where has India established the world’s first facility to produce hydrogen using heat from a nuclear reactor?
A.कलपक्कम, तमिलनाडु | Kalpakkam, Tamil Nadu✅
B.नरोरा, उत्तर प्रदेश | Narora, Uttar Pradesh
C.तारापुर, महाराष्ट्र | Tarapur, Maharashtra
D.रावतभाटा, राजस्थान | Rawatbhata, Rajasthan
Important Points:-
➡️ भारत ने तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) में दुनिया की पहली परमाणु प्रक्रिया ऊष्मा-आधारित हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है।
➡️ यह केंद्र फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (FBTR) से निकलने वाली अत्यधिक ऊष्मा का उपयोग करके पानी से हाइड्रोजन बनाता है।
➡️ यह पूरी प्रक्रिया भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित ‘कॉपर-क्लोरीन (Cu-Cl) थर्मोकेमिकल चक्र’ पर आधारित है, जो बिना किसी कार्बन उत्सर्जन के पानी से हाइड्रोजन का उत्पादन करती है।
Q.5)‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2026’ कब मनाया गए है ?
When is ‘National Statistics Day 2026’ celebrated?
A.29 जून | 29 June✅
B.27 जून | 27 June
C.26 जून | 26 June
D.28 जून | 28 June
Important Points:-
➡️ सांख्यिकी मंत्रालय ने 29 जून को अपना 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया है।
➡️ यह दिवस भारत के महान वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद् प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती (जन्मदिन) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
➡️ प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस को भारतीय सांख्यिकी का जनक माना जाता है।
➡️ 2026 की थीम – प्रशासनिक डेटा की क्षमता को उजागर करना Unlocking the Potential of Administrative Data
Q.6) किस राज्य की पुलिस ने बाल सुरक्षा और यौन शोषण से निपटने के लिए भारत का पहला स्वतंत्र AI प्लेटफॉर्म ‘सी-साइट’ लॉन्च किया है?
Which state’s police have launched India’s first independent AI platform, ‘C-SAIT’, to address child safety and sexual exploitation?
A.तेलंगाना पुलिस | Telangana Police✅
B.गुजरात पुलिस | Gujarat Police
C.केरल पुलिस | Kerala Police
D.महाराष्ट्र पुलिस | Maharashtra Police
Important Points:-
➡️ तेलंगाना पुलिस ने बाल सुरक्षा और यौन शोषण से निपटने के लिए भारत का पहला स्वतंत्र एआई प्लेटफॉर्म ‘सी-साइट (C-Site)’ लॉन्च किया है।
➡️ इसे तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (TGCSB) ने ‘वैटिन्स सिस्टम्स’ के साथ मिलकर विकसित किया है।
Q.7) जून 2026 में, ‘कनाडा में रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण)’ हासिल करने वाली पहली भारतीय सीमा पार (क्रॉस-बॉर्डर) पेमेंट कंपनी कौन सी बन गई है?
Which Indian cross-border payment company became the first to obtain registration in Canada in June 2026?
A.रेज़रपे | Razorpay
B.स्काईडो | Skydo✅
C.कैशफ्री | Cashfree
D.ब्रिसकपे | BriskPe
Important Points:-
➡️ जून 2026 में, बेंगलुरु स्थित क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट प्लेटफॉर्म Skydo (स्काईडो) कनाडा में रजिस्ट्रेशन हासिल करने वाली पहली भारतीय सीमा पार पेमेंट कंपनी बन गई है।
➡️ कनाडा के खुदरा भुगतान गतिविधि अधिनियम (RPAA) के तहत और बैंक ऑफ कनाडा की देखरेख में स्काईडो को यह अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
➡️ कनाडा
➡️ राजधानी – ओटावा
➡️ मुद्रा – कैनेडियन डॉलर (CAD)
Q.8) जून 2026 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारत में डिजिटल गिरफ्तारी धोखाधड़ी रैकेट के खिलाफ कौनसा ऑपरेशन शुरू किया है ?
Which operation did the Central Bureau of Investigation (CBI) launch in June 2026 against the digital arrest fraud racket in India?
A.ऑपरेशन चक्र-VI | Operation Chakra-VI ✅
B.ऑपरेशन गरुड़ | Operation Garuda
C.ऑपरेशन सतर्क | Operation Satark
D.ऑपरेशन साइबर सुरक्षा | Operation Cyber Suraksha
Important Points:-
➡️ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारत में बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटालों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन चक्र-VI की शुरुआत की है।
➡️ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
➡️ स्थापना- 1963
➡️ मुख्यालय – नई दिल्ली
➡️ अध्यक्ष – प्रवीण सूद
Q.9) जून 2026 में, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के वैज्ञानिकों ने जंगली बैंगन की एक प्रजाति ‘सोलनम पांडेयी (Solanum pandeyi)’ कहाँ खोजी है ?
In June 2026, where did scientists from the Botanical Survey of India (BSI) discover a species of wild eggplant named ‘Solanum pandeyi’?
A.अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | Andaman and Nicobar Islands✅
B.पश्चिमी घाट, केरल | Western Ghats, Kerala
C.काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम | Kaziranga National Park, Assam
D.नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड | Nanda Devi National Park, Uttarakhand
Important Points:-
➡️ भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने मध्य अंडमान के सदाबहार जंगलों से जंगली बैंगन की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसे ‘सोलनम पांडेयी’ (Solanum pandeyi) नाम दिया गया है।
➡️ यह नई प्रजाति मुख्य रूप से अपने तीखे कांटों, सफेद फूलों और छोटे गोलाकार फलों के लिए जानी जाती है।
Q.10) जून 2026 में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) ने विजयनगर के राजा सदाशिवराय के 16वीं सदी के तीन महत्त्वपूर्ण शिलालेख कहाँ खोजे हैं?
Where did the Archaeological Survey of India (ASI) discover three significant 16th-century inscriptions of the Vijayanagara King Sadashivaraya in June 2026?
A.महाबलीपुरम, तमिलनाडु | Mahabalipuram, Tamil Nadu
B.हम्पी, कर्नाटक | Hampi, Karnataka
C.नल्लामाला हिल्स, तेलंगाना | Nallamala Hills, Telangana
D.शेषाचलम जंगल (तिरुपति), आंध्र प्रदेश | Sheshachalam Forest (Tirupati), Andhra Pradesh✅
Important Points:-
➡️ जून 2026 में, भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति ज़िले में शेषाचलम जंगल के भीतर सदाशिवकोना में ये तीन महत्त्वपूर्ण शिलालेख खोजे हैं।
➡️ ये सभी अभिलेख त्रिभाषी (Trilingual) प्रारूप में चट्टानों पर उकेरे गए हैं, जो तेलुगु, कन्नड़ और तमिल लिपियों/भाषाओं में हैं।
Q.11) जून 2026 में, NCERT ने कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक ‘अंडरस्टैंडिंग सोसायटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ में पहली बार किस ऐतिहासिक घटना को शामिल किया है?
Which historical event did NCERT include for the first time in the new Class 9 Social Science textbook, ‘Understanding Society: India and Beyond’, in June 2026?
A.वर्ष 1991 के आर्थिक सुधार | The economic reforms of 1991
B.वर्ष 1975 का आपातकाल | The Emergency of 1975✅
C.वर्ष 1965 का भारत-पाक युद्ध | The India-Pakistan War of 1965
D.वर्ष 1974 का पोखरण परमाणु परीक्षण | The Pokhran nuclear test of 1974
Important Points:-
➡️ NCERT ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अपनी नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब ‘अंडरस्टैंडिंग सोसायटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ जारी की है।
➡️ इस पुस्तक में छात्रों को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास से परिचित कराने के लिए पहली बार वर्ष 1975 के आपातकाल के अध्याय को शामिल किया गया है।
➡️ 25 जून 1975 को जब देश में आपातकाल लागू किया गया, तब भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं।
➡️ यह आपातकाल 21 महीने तक (21 मार्च 1977 तक) प्रभावी रहा था।
Q.12) जून 2026 में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को मजबूत करने हेतु ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’ किस संगठन/बल द्वारा शुरू किया गया है ?
Which organization/force has launched ‘Project Hawk Eye’ to strengthen security for the Amarnath Yatra in June 2026?
A.केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल | Central Reserve Police Force
B.भारत-तिब्बत सीमा पुलिस | Indo-Tibetan Border Police
C.राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड | National Security Guard
D.जम्मू-कश्मीर पुलिस | Jammu and Kashmir Police ✅
Important Points:-
➡️ जम्मू-कश्मीर पुलिस (अनंतनाग जिला पुलिस) ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’ की शुरुआत की है।
Q.13) जून 2026 में ‘दूसरा पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन’ कहाँ आयोजित किया गया, जिसमें भारत सहित 35 देशों ने AI अवसर संबंधी संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए है ?
Where was the ‘Second Pax Silica Summit’ held in June 2026, during which 35 countries, including India, signed a joint declaration regarding AI opportunities?
A.नई दिल्ली, भारत | New Delhi, India
B.बर्लिन, जर्मनी | Berlin, Germany
C.पेरिस, फ्रांस | Paris, France
D.वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका | Washington D.C., USA✅
Important Points:-
➡️ इस सम्मेलन के दौरान भारत सहित कुल 35 देशों ने ‘जॉइंट स्टेटमेंट ऑन एआई अपॉर्च्युनिटी’ (AI अवसर संयुक्त वक्तव्य) पर हस्ताक्षर किए है ।
➡️ इसका प्राथमिक लक्ष्य उन्नत प्रौद्योगिकियों (जैसे सेमीकंडक्टर और AI) के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना है।
➡️ भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन तथा विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) नागराज नायडू ने किया।
Q.14) जून 2026 में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा लॉन्च की गई पुस्तक “Sanskritir Ratna Bhandar: Bhaowaiyar Itibritto” (Bhawaiya: A Cultural Treasure and Its Historical Journey) किसने लिखी है ?
Who authored the book “Sanskritir Ratna Bhandar: Bhaowaiyar Itibritto” (Bhawaiya: A Cultural Treasure and Its Historical Journey), launched by Vice President CP Radhakrishnan in June 2026?
A.डॉ. जयंत कुमार रॉय | Dr. Jayanta Kumar Roy
B.सुश्री संगीता रॉय | Ms. Sangeeta Roy
C.उपरोक्त दोनों A & B | Both A & B above✅
D.कोच राजबंशी | Koch Rajbongshi
Important Points:-
➡️ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में “संस्कृतिर रत्न भंडार: भवाइयार इतिब्रित्तो” (भवाइया: एक सांस्कृतिक धरोहर और उसका ऐतिहासिक सफर) नामक पुस्तक का विमोचन किया है ।
➡️ लोकसभा सांसद डॉ. जयंता कुमार रॉय और सुश्री संगीता रॉय द्वारा लिखित यह पुस्तक, पूर्वी भारत की सबसे प्रमुख लोक संगीत परंपराओं में से एक, भवाइया की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक महत्व का पता लगाती है ।
Q.15) जून 2026 में किस देश में ‘भारतीय जन मंच (IPF)’ द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया था?
In which country was a grand ceremony organized by the ‘Bharatiya Jan Manch (IPF)’ in June 2026 to mark the completion of 150 years of the national song ‘Vande Mataram’?
A.सऊदी अरब | Saudi Arabia
B.ओमान | Oman
C.बहरीन | Bahrain
D.दुबई, संयुक्त अरब अमीरात | Dubai, United Arab Emirates✅
Important Points:-
➡️ जून 2026 में भारतीय जन मंच (IPF) द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दुबई में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था।
➡️ थीम-“वंदे मातरम के 150 वर्ष – भारत की भावना, विरासत और राष्ट्रीय जागरण का उत्सव (150 Years of Vande Mataram – Celebrating India’s Spirit, Heritage, and National Awakening)”

Leave a Reply