Q.1) किस राज्य ने सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी नवजात शिशुओं को 1 ग्राम सोने की अंगूठी प्रदान करने के लिए ‘थाईमामन थंगा मोथिरा थिट्टम’ योजना शुरू की है ?
Which state launched the ‘Thaaimaaman Thanga Mothira Thittam’ scheme to provide a 1-gram gold ring to all newborns delivered in government hospitals?
A.आंध्र प्रदेश | Andhra Pradesh
B.केरल | Kerala
C.तमिलनाडु | Tamil Nadu✅
D.कर्नाटक | Karnataka
Important Points:-
➡️ तमिलनाडु सरकार अपने ‘वेट्री तमिलगम’ विज़न डॉक्यूमेंट के तहत ‘थाईमामन थंगा मोथिरा थिट्टम’ (मटेरियल अंकल गोल्ड रिंग स्कीम) नामक पहल शुरू करने जा रही है।
➡️ इस योजना के तहत, राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी नवजात शिशुओं को 1 ग्राम की सोने की अंगूठी दी जाएगी।
Q.2) जून 2026 में जारी टॉप500 सूची के 67वें संस्करण के अनुसार, ‘दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर’ कौन सा बन गया है?
According to the 67th edition of the TOP500 list released in June 2026, which supercomputer has become the world’s most powerful?
A.फ्रंटियर (अमेरिका) | Frontier(America)
B.एल कैपिटन (अमेरिका) | El Capitan (America)
C.फुगाकू (जापान) | Fugaku (Japan)
D.लाइनशाइन (चीन) | LineShine (China)✅
Important Points:-
➡️ जर्मनी के हैम्बर्ग में हुए ISC 2026 सम्मेलन में जारी TOP500 सूची में चीन का ‘लाइनशाइन’ (LineShine) दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर घोषित किया गया है ।
➡️ इसने 2.2 एक्साफ्लॉप्स (Exaflops) की निरंतर गति हासिल की है, जो अमेरिकी सुपरकंप्यूटर ‘एल कैपिटन’ (El Capitan) से लगभग 20% अधिक है
➡️ यह सुपरकंप्यूटर चीन के शेनझेन स्थित राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग केंद्र में स्थापित है।
➡️ शीर्ष 3 सुपरकंप्यूटर
➡️ लाइनशाइन (चीन)
➡️ एल कैपिटन (अमेरिका)
➡️ फ्रंटियर (अमेरिका)
Q.3) भारत की पहली ‘3D-प्रिंटेड आर्टिफिशियल रीफ़ (कृत्रिम प्रवाल भित्ति)’ कहाँ तैनात की गई है?
Where has India’s first ‘3D-printed artificial reef’ been deployed?
A.मरीन नेशनल पार्क, कच्छ की खाड़ी | Marine National Park, Gulf of Kutch
B.मिनीकॉय द्वीप, लक्षद्वीप | Minicoy Island, Lakshadweep
C.नेत्रानी द्वीप, कर्नाटक | Netrani Island, Karnataka
D.रामनाथपुरम तट (रामेंद्रम के पास), तमिलनाडु | Ramanathapuram coast (near Rameswaram), Tamil Nadu✅
Important Points:-
➡️ इस परियोजना को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के दूसरे चरण के तहत शुरू किया गया है।
➡️ इसका मुख्य उद्देश्य समुद्री पर्यावासों (Habitats) की बहाली, जैव विविधता में वृद्धि और तटीय मछुआरों की आजीविका को बढ़ाना है।
➡️ 3D-प्रिंटेड कृत्रिम प्रवाल भित्ति पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से बनी एक मानव-निर्मित समुद्री संरचना है, जो हूबहू प्राकृतिक मूंगे जैसी दिखती है।
➡️ यह समुद्र में नष्ट हो रही चट्टानों को दोबारा जीवित करने, जीवों को घर देने और समुद्री पर्यावरण को बचाने का आधुनिक उपाय है।
Q.4) जून 2026 में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाँ पर ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर में ‘अंबाबाई मंदिर कॉरिडोर परियोजना’ का शुभारंभ किया है?
In June 2026, where did Central Home Minister Amit Shah launch the Ambabai Temple Development Project’ at the historic Mahalaxmi Temple?
A.नासिक, महाराष्ट्र | Nashik, Maharashtra
B.उज्जैन, मध्य प्रदेश | Ujjain, Madhya Pradesh
C.कोल्हापुर, महाराष्ट्र | Kolhapur, Maharashtra✅
D.मैसूर, कर्नाटक | Mysuru, Karnataka
Important Points:-
➡️ इस शिलान्यास समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।
➡️ यह परियोजना ₹1,500 करोड़ की लागत से 28,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही है।
➡️ यह मंदिर अपनी हेमाडपंती वास्तुकला शैली के लिए जाना जाता है और इसमें देवी लक्ष्मी की काले पत्थर की एक मूर्ति है ।
Q.5) जून 2026 में वैज्ञानिकों ने किस राज्य में पतंगे (टाइगर मॉथ) की नई प्रजाति ‘अंतरम इडुक्की (Antaram idukki)’ की खोज की है ?
In which state did scientists discover a new species of moth (tiger moth) named ‘Antaram idukki’ in June 2026?
A.कर्नाटक | Karnataka
B.तमिलनाडु | Tamil Nadu
C.केरल | Kerala✅
D.महाराष्ट्र | Maharashtra
Important Points:-
➡️ वैज्ञानिकों की एक टीम ने केरल राज्य के इडुक्की जिले में तितली जैसी एक नई कीट प्रजाति की पहचान की है।
➡️ इसे टाइगर मॉथ (Tiger Moth) के अंतर्गत एक नया वंश (genus) और नई प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसका नाम अंतरम इडुक्की (Antaram idukki) रखा गया है।
➡️ यह कीट टाइगर मॉथ के उपपरिवार Arctiinae (Erebidae) से संबंधित है।
Q.6) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा देश का पहला ‘ट्रांसपोर्ट लॉजिसटिक रिसर्च सेंटर’ कहाँ स्थापित किया जाएगा ?
Where will the country’s first ‘Transport Logistics Research Centre’ be established by the National Highways Authority of India (NHAI)?
A.नई दिल्ली | New Delhi✅
B.मुंबई | Mumbai
C.बेंगलुरु | Bengaluru
D.हैदराबाद | Hyderabad
Important Points:-
➡️ इसे ‘NHAI Centre for Economics of Transportation, Mobility and Logistics’ नाम दिया गया है।
➡️ इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
➡️ यह संस्थान भारत में लॉजिस्टिक्स लागत (माल ढुलाई खर्च) को कम करने और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए काम करेगा
Q.7) जून 2026 में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के लिए ‘यूरोपीय संघ (EU)’ किस अमेरिकी नेतृत्व वाले समझौते में शामिल हुआ है?
In June 2026, which US-led agreement did the European Union (EU) join to strengthen artificial intelligence (AI) supply chains?
A.क्वाड इनिशिएटिव | Quad Initiative
B.एआई फ्रेमवर्क | AI Framework
C.अटलांटिक एग्रीमेंट | Atlantic Agreement
D.पैक्स सिलिका | Pax Silica✅
Important Points:-
➡️ जून 2026 में, यूरोपीय संघ (EU) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और चीन की तकनीकी निर्भरता को कम करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाली ‘पैक्स सिलिका’ (Pax Silica) पहल में शामिल हुआ है।
➡️ इसका उद्देश्य AI से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखलाओं—जैसे एडवांस्ड चिप्स, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा—को सुरक्षित और स्वतंत्र बनाना है।
➡️ पैक्स सिलिका (Pax Silica) अमेरिका के नेतृत्व वाला एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है।
➡️ इसका मुख्य उद्देश्य सेमीकंडक्टर (चिप), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित और मजबूत बनाना है।
➡️ भारत 20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान औपचारिक रूप से पैक्स सिलिका (Pax Silica) गठबंधन में शामिल हुआ था।
Q.8) जून 2026 में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने ‘सार्वजनिक क्षेत्र की लेखा परीक्षा (ऑडिटिंग)’ में सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
With which country did the Comptroller and Auditor General (CAG) of India sign a Memorandum of Understanding (MoU) in June 2026 for cooperation in public sector auditing?
A.इज़राइल | Israel✅
B.फ्रांस | France
C.वियतनाम | Vietnam
D.दक्षिण अफ्रीका | South Africa
Important Points:-
➡️ यह समझौता भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) और इजराइल की सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था (State Comptroller and Ombudsman) के बीच हुआ है।
➡️ इस समझौते के तहत भारत और इजराइल पब्लिक सेक्टर ऑडिटिंग यानी, सरकारी मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के के वित्तीय लेनदेन और कामकाज की स्वतंत्र जांच करेंगे।
➡️ इज़राइल
➡️ राजधानी – यरूशलम, मुद्रा – इज़राइली नई शेकेल
Q.9) जून 2026 में,भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स ‘अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों (HOSA)’ की बैठक कहाँ आयोजित हुई है ?
In June 2026, where was the meeting of BRICS ‘Heads of Space Agencies’ (HOSA) held under India’s chairship?
A.नई दिल्ली | New Delhi
B.मुंबई | Mumbai
C.बेंगलुरु | Bengaluru✅
D.हैदराबाद | Hyderabad
Important Points:-
➡️ इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अंतरिक्ष विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय (MEA) के सहयोग से की गई।
➡️ इस बैठक में ब्रिक्स देशों के 26 प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
➡️ थीम – “मज़बूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के लिए निर्माण (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability)”
Q.10) जून 2026 में, नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी ‘फ़्रांस्वा एंगलर्ट’ का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वह किस देश के नागरिक थे?
In June 2026, the renowned Nobel Prize-winning physicist François Englert passed away at the age of 93; of which country was he a citizen?
A.बेल्जियम | Belgium✅
B.फ्रांस | France
C.जर्मनी | Germany
D.ब्रिटेन | United Kingdom
Important Points:-
➡️ फ़्रांस्वा एंगलर्ट को वर्ष 2013 में भौतिकी (Physics) का नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश वैज्ञानिक पीटर हिग्स के साथ संयुक्त रूप से मिला था।
➡️ उन्होंने 1964 में एक ऐसे सिद्धांत (हिग्स तंत्र) का प्रस्ताव रखा था, जो यह समझाता है कि उप-परमाणु कणों में द्रव्यमान (Mass) कहाँ से आता है।
➡️ वर्ष 2012 में सर्न (CERN) की लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) प्रयोगशाला में इस कण की पुष्टि हुई, जिसे दुनिया भर में ‘हिग्स बोसोन’ या ‘गॉड पार्टिकल’ के नाम से जाना जाता है
Q.11) जून, 2026 में वस्त्र मंत्रालय ने ‘वैश्विक बाजारों के लिए वस्त्र’ शीर्षक से दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया है ?
Where did the Ministry of Textiles inaugurate a two-day departmental summit titled ‘Textiles for Global Markets’ in June 2026?
A.गांधीनगर | Gandhinagar
B.मुंबई | Mumbai
C.बेंगलुरु | Bengaluru
D.नई दिल्ली | New Delhi ✅
Important Points:-
➡️ इस सम्मेलन का उद्घाटन कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया।
➡️ इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय कपड़ा उद्योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना और वैश्विक बाजारों में भारत की निर्यात हिस्सेदारी को बढ़ाना है।
➡️ थीम -“वैश्विक बाजारों के लिए वस्त्र: 2030 तक 100 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल करने की रणनीति (Textiles for Global Markets: Strategy for Achieving USD 100 Billion Exports by 2030)”
Q.12) जून 2026 में, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के हेमिस मठ में प्रसिद्ध दो दिवसीय वार्षिक ‘हेमिस फेस्टिवल’ मनाया गया है ?
In June 2026, the famous two-day annual ‘Hemis Festival’ was celebrated at the Hemis Monastery in which state/union territory?
A.जम्मू और कश्मीर | Jammu & Kashmir
B.सिक्किम | Sikkim
C.लद्दाख | Ladakh✅
D.हिमाचल प्रदेश | Himachal Pradesh
Important Points:-
➡️ यह त्योहार तिब्बती बौद्ध धर्म के गुरु पद्मसंभव (गुरु रिनपोछे) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
➡️ उत्सव का मुख्य आकर्षण लद्दाखी भिक्षुओं द्वारा किया जाने वाला ‘छम नृत्य’ (Chham Dance) है, जिसमें वे रंग-बिरंगे पारंपरिक मुखौटे और पोशाक पहनकर नृत्य करते हैं।
Q.13) AttractionTickets.com द्वारा किए गए वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार किस भारतीय हवाई अड्डे को दुनिया का तीसरा सबसे ‘परिवार-अनुकूल’ एयरपोर्ट घोषित किया गया है?
According to a global survey conducted by AttractionTickets.com, which Indian airport has been declared the world’s third most ‘family-friendly’ airport?
A.इंदिरा गांधी हवाई अड्डा, नई दिल्ली | Indira Gandhi Airport, New Delhi
B.केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु | Kempegowda International Airport, Bengaluru✅
C.छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई | Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport, Mumbai
D.राजीव गांधी हवाई अड्डा, हैदराबाद | Rajiv Gandhi Airport, Hyderabad
Important Points:-
➡️ AttractionTickets.com द्वारा किए गए इस वैश्विक सर्वेक्षण में बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 20 में से 18.6 का स्कोर प्राप्त हुआ है।
➡️ यह हवाई अड्डा बच्चों के साथ यात्रा करने के मामले में दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है।
➡️ शीर्ष 3 स्थान
➡️ हेलसिंकी-वांटा एयरपोर्ट (फिनलैंड)
➡️ चांगी एयरपोर्ट (सिंगापुर)
➡️ केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (बेंगलुरु)
Q.14) नीति आयोग द्वारा जारी “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” के 8वें संस्करण के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत का कुल वस्तु एवं सेवा व्यापार कितने ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है ?
According to the 8th edition of “Trade Watch Quarterly” released by NITI Aayog, India’s total trade in goods and services reached what level (in trillion US dollars) during the financial year 2025-26?
A.1.50 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर | 1.50 trillion US dollars
B.2.00 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर | 2.00 trillion US dollars
C.5.40 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर | 5.40 trillion US dollars
D.1.84 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर | 1.84 trillion US dollars✅
Important Points:-
➡️ नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने जून 2026 में नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) के लिए “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का आठवां संस्करण जारी किया है।
➡️ इसके अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत का कुल वस्तु एवं सेवा व्यापार 5.4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 1.84 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया गया है।
Q.15) जून 2026 में अफ्रीकी देश ‘काबो वर्डे’ गणराज्य में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
Who has been appointed as India’s next Ambassador to the African nation of the Republic of Cabo Verde, effective June 2026?
A.बिनॉय जॉर्ज | Binoy George
B.संजीव जैन | Sanjeev Jain
C.प्रेम चंद | Prem Chand✅
D.मुआनपुई सियावी | Muanpuii Saiawi
Important Points:-
➡️ भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी प्रेम चंद को काबो वर्डे गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
➡️ काबो वर्डे
➡️ राजधानी – प्राइया (सैंटियागो द्वीप पर स्थित)
➡️ मुद्रा- केप वर्डेयन एस्कुडो
➡️ मुआनपुई सैयावी (Muanpuii Saiawi) – को समोआ में भारत का अगला उच्चायुक्त (High Commissioner) नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply