Monthly Quiz

Current Affairs Quiz – June 2026

Current Affairs Quiz – July 2026

📁 Previous Months Quiz – 2017 – 2025

Topic Wise CA MCQs

India Current Affairs MCQs

Government Schemes MCQs

Business, Economy & Banking MCQs

Defence MCQs

Reports and Indices MCQs

Environment & Biodiversity MCQs

Awards, Honours & Persons MCQs

Places in News MCQs

Important Days and Events MCQs

Sports Current Affairs MCQs

Science & Technology MCQs

Summits and Conferences in MCQs

International MCQs

Art & Culture MCQs

SSC/RRB/States Level MCQs

📜 Ancient Indian History

🗡️ Medieval Indian History

🏛️ Modern Indian History

🗺️ Indian Geography

🌏 World Geography

⚖️ Indian Polity & Constitution

🐾 Environment & Biodiversity

🕉️ Indian Art & Culture

🏆 Sports GK

💰 Indian Economy

🔬 General Science

🧬 General Science – Biology

💡 General Science – Physics

🧪 General Science – Chemistry

🗿 World History

✍️ Books & Authors

🔍 All GK Questions Categories

20 June 2026 Current Affairs

Posted by

Q.1) जून 2026 में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है ?
Who became the new Chairperson of the ‘National Statistical Commission (NSC)’ in June 2026?
A.डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय | Dr. Saibal Chattopadhyay ✅
B.राजेश कुमार सिंह | Rajesh Kumar Singh
C.एनएस राजा सुब्रमणि | NS Raja Subramani
D.लोखंडे प्रशांत सीताराम | Lokhande Prashant Sitaram

Important Point : –
➡️ डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय को ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC)’ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
➡️ डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय के साथ-साथ आयोग के अन्य नए अंशकालिक सदस्यों के रूप में प्रो. शुभब्रता दास (सदस्य), सत्येंद्र बहादुर सिंह (सदस्य) और डॉ. माधवन मुकुंद (सदस्य) की नियुक्ति भी की गई है।
➡️ ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC)’
➡️ स्थापना – 1 जून 2005 को (डॉ. सी. रंगराजन समिति की सिफारिशों के आधार पर)
➡️ मुख्यालय – नई दिल्ली

Q.2)‘क्यूएस (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027’ में भारत को वैश्विक स्तर पर कौनसा स्थान मिला है ?
What global rank has India secured in the ‘QS World University Rankings 2027’?
A.तीसरा | 3rd
B.चौथा | 4th
C.पांचवां | 5th✅
D.छठा | 6th

Important Point : –
➡️ ‘क्यूएस (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027’ में भारत ने वैश्विक स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है, इस वर्ष 52 भारतीय संस्थानों ने रैंकिंग में जगह बनाई है।
➡️ वैश्विक स्थिति- भारत अब अमेरिका, यूके, चीन और जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाली उच्च शिक्षा प्रणाली बन गया है।
➡️ शीर्ष भारतीय संस्थान- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली भारत का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान है, जिसने वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान प्राप्त किया है।
➡️ IIT बॉम्बे (134वें), IIT मद्रास (170वें) और IIT खड़गपुर (205वें) स्थान पर रहे।
➡️ शीर्ष 3 विश्वविद्यालय
➡️ मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), संयुक्त राज्य अमेरिका
➡️ स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका
➡️ इम्पीरियल कॉलेज, लंदन (यूनाइटेड किंगडम)

Q.3) जून 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को रोकने और ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को फिर खोलने के लिए किस ऐतिहासिक अंतरिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है ?
Which historic interim peace agreement was signed in June 2026 to avert conflict between the US and Iran and reopen the Strait of Hormuz?
A.मस्कट समझौता | Muscat Agreement
B.दोहा शांति संधि | Doha Peace Treaty
C.जिनेवा फ्रेमवर्क | Geneva Framework
D.इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन | Islamabad MoU✅

Important Point : –
➡️ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में डिजिटल माध्यम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए है ।
➡️ इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंतिम समझौते सहित प्रतिबंध हटाने पर 60 दिनों की वार्ता प्रक्रिया शुरू करना भी शामिल है।

Q.4)‘विश्व सिकल सेल दिवस 2026’ कब मनाया गया है ?
When was ‘World Sickle Cell Day 2026’ observed?
A.18 जून | 18 June
B.16 जून | 16 June
C.15 जून | 15 June
D.19 जून | 19 June✅

Important Point : –
➡️ 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सिकल सेल रोग (SCD) के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
➡️ 2026 की थीम – “जीवन रक्षा अंतर को पाटना: सिकल सेल रोग में समानता (Closing the Survival Gap: Equity in Sickle Cell Disease)”
➡️ सिकल सेल रोग (SCD) क्या है?
➡️ सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं और शरीर में ऑक्सीजन ले जाने की उनकी क्षमता को प्रभावित करता है।

Q.5) भारत और चीन ने 7वीं सदी के किस प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु के यात्रा वृत्तांत को यूनेस्को की ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में शामिल करने के लिए संयुक्त प्रस्ताव पर उन्नत वार्ता शुरू की है?
India and China have initiated advanced talks for a joint nomination to include which 7th-century Chinese Buddhist monk’s travelogue in UNESCO’s ‘Memory of the World Register’?
A.फाहियान | Fa-Hien (Faxian)
B.इत्सिंग | I-Tsing (Yijing)
C.ह्वेन त्सांग | Hiuen Tsang✅
D.बोधिधर्म | Bodhidharma

Important Point : –
➡️ भारत और चीन ने 7वीं सदी के प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ज़ुआनज़ैंग (ह्वेन त्सांग) के यात्रा वृत्तांत “द ग्रेट तांग रिकॉर्ड्स ऑन द वेस्टर्न रीजन्स” (दा तांग ज़ियू जी) को यूनेस्को की ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में शामिल करने के लिए संयुक्त प्रस्ताव पर उन्नत वार्ता शुरू की है।
➡️ चीनी भिक्षु ह्वेन त्सांग (Xuanzang) ने राजा हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान (629-645 ईस्वी) भारत की यात्रा की थी।

Q.6) सड़क परिवहन मंत्रालय ने ‘दिल्ली-NCR’ में पुराने कमर्शियल वाहनों (ट्रकों और बसों) को बदलने के लिए किस ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ वाहन प्रतिस्थापन समझौता किया है ?
With which automobile company has the Ministry of Road Transport signed a vehicle replacement agreement to replace old commercial vehicles (trucks and buses) in Delhi-NCR?
A.अशोक लेलैंड | Ashok Leyland
B.टाटा मोटर्स | Tata Motors
C.स्विच मोबिलिटी | Switch Mobility
D.उपरोक्त सभी | All of the above✅

Important Point : –
➡️ दिल्ली-NCR में प्रदूषण को कम करने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) ने टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड और स्विच मोबिलिटी के साथ (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
➡️ इस योजना के तहत, कंपनियां पात्र ट्रकों/बसों पर 8% छूट देंगी, जबकि केंद्र सरकार 5 साल तक 5% ब्याज सब्सिडी (interest subvention) देगी।

Q.7) NCERT की कक्षा 9 की कला पाठ्यपुस्तक ‘मधुरिमा’ में किस प्रसिद्ध हड़प्पाकालीन कलाकृति की मूल तस्वीर फिर से शामिल की जाएगी?
Which famous Harappan-era artwork’s original image will be re-included in the NCERT Class 9 art textbook ‘Madhurima’?
A.डांसिंग गर्ल (नर्तकी की मूर्ति) | Dancing Girl✅
B.पशुपति मुहर | Pashupati Seal
C.मातृदेवी की मूर्ति | Mother Goddess
D.दाढ़ी वाले पुजारी की मूर्ति | Bearded Priest

Important Point : –
➡️ NCERT की कक्षा 9 की कला पाठ्यपुस्तक ‘मधुरिमा’ में मोहनजोदड़ो से प्राप्त प्रसिद्ध हड़प्पाकालीन कांस्य प्रतिमा ‘डांसिंग गर्ल’ (नर्तकी) की मूल तस्वीर फिर से शामिल की जाएगी।
➡️ इस प्रतिमा की छवि में डिजिटल बदलाव कर ऊपरी धड़ को ढक दिया गया था, जिस पर इतिहासकारों और शिक्षाविदों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद NCERT ने इसे मूल स्वरूप में बहाल करने का निर्णय लिया है।

Q.8) जून 2026 में, झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी करके अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट (सभी प्रारूपों में) में संयुक्त रूप से ‘सबसे अधिक विकेट’ लेने वाली गेंदबाज कौन बन गई हैं?
Who became the joint-highest wicket-taker in international women’s cricket (across all formats) in June 2026 by equalling Jhulan Goswami’s record?
A.स्मृति मंधाना | Smriti Mandhana
B.दीप्ति शर्मा | Deepti Sharma✅
C.शेफाली वर्मा | Shafali Verma
D.रेणुका सिंह ठाकुर | Renuka Singh Thakur

Important Point : –
➡️ दीप्ति शर्मा ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि लीड्स के हेडिंगली (इंग्लैंड) में ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हासिल की।
➡️ दोनों भारतीय गेंदबाजों के नाम जून 2026 तक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 355-355 विकेट दर्ज हैं।

Q.9) किस केंद्रीय मंत्री ने जून 2026 में भारत का ‘ग्रीन हाइड्रोजन सर्टिफिकेशन पोर्टल (GHCI)’ लॉन्च किया है ?
Which Union Minister launched India’s ‘Green Hydrogen Certification Portal (GHCI)’ in June 2026?
A.नितिन गडकरी | Nitin Gadkari
B.पीयूष गोयल | Piyush Goyal
C.प्रल्हाद जोशी | Pralhad Joshi✅
D. हरदीप सिंह पुरी | Hardeep Singh Puri

Important Point : –
➡️ केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने “राज्य नीतियों, केंद्रों और बुनियादी ढांचे के माध्यम से राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मजबूत करना” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान इस पोर्टल की शुरुआत की है।
➡️ यह पोर्टल भारत के ग्रीन हाइड्रोजन प्रमाणन योजना (GHCI) के तहत हाइड्रोजन उत्पादकों के लिए पंजीकरण, ट्रैकिंग और सुचारू सत्यापन को डिजिटल रूप से सक्षम बनाएगा।

Q.10) जून 2026 में, भारत की मेजबानी में पहली बार ‘एशियाई सीनियर फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप 2026’ का आयोजन कहाँ हुआ है ?
Where was the ‘Asian Senior Fencing Championship 2026’ held for the first time, hosted by India, in June 2026?
A.नई दिल्ली | New Delhi✅
B.मुंबई | Mumbai
C.गांधीनगर | Gandhinagar
D.बेंगलुरु | Bengaluru

Important Point : –
➡️ भारत पहली बार एशियाई सीनियर फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी कर रहा है।
➡️ यह प्रतिष्ठित आयोजन 19 से 24 जून 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आयोजित हो रहा है।
➡️ थीम- “एक सपना | एक तलवार | एक गौरव” (One Dream | One Blade | One Pride)।

Q.11) जून 2026 में भारत और जापान के शोधकर्ताओं ने ‘GRAPES-3 दूरबीन’ का उपयोग करके सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र अध्ययन किया है, यह दूरबीन कहाँ स्थित है?
In June 2026, researchers from India and Japan studied the Sun’s magnetic field using the ‘GRAPES-3 telescope’; where is this telescope located?
A.बेंगलुरु, कर्नाटक | Bengaluru, Karnataka
B.ऊटी, तमिलनाडु | Ooty, Tamil Nadu✅
C.हानले, लद्दाख | Hanle, Ladakh
D.नैनीताल, उत्तराखंड | Nainital, Uttarakhand

Important Point : –
➡️ भारत और जापान के शोधकर्ताओं ने GRAPES-3 टेलीस्कोप का उपयोग करके 22 वर्षों के डेटा का विश्लेषण किया है।
➡️ उन्होंने इस अध्ययन में पाया कि ऊपरी वायुमंडल का तापमान और सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र म्यूऑन कणों को गहराई से प्रभावित करते हैं, जिससे अंतरिक्ष के मौसम और जलवायु को वास्तविक समय में समझने में मदद मिलती है।
➡️ GRAPES-3 टेलीस्कोप क्या है ?
➡️ GRAPES-3- Gamma Ray Astronomy PeV Energies Phase-3
➡️ GRAPES-3 एक उन्नत खगोलीय वेधशाला है, जिसे ब्रह्मांडीय किरणों (Cosmic Rays) की उत्पत्ति, त्वरण और प्रसार का अध्ययन करने के लिए विकसित किया गया है।
➡️ स्थान- ऊटी (तमिलनाडु)

Q.12)‘ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट (GSER) 2026’ के अनुसार, दुनिया के शीर्ष स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्रों में बेंगलुरु को वैश्विक स्तर पर कौनसा स्थान मिला है?
According to the ‘Global Startup Ecosystem Report (GSER) 2026’, what global rank has Bengaluru secured among the world’s top startup ecosystems?
A.15वां | 15th✅
B. 10वां | 10th
C.20वां | 20th
D.25वां | 25th

Important Point : –
➡️ जून 2026 में, स्टार्टअप जीनोम ने ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क के साथ साझेदारी में ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2026 जारी की है
➡️ इस रिपोर्ट में कर्नाटक के बेंगलुरु को शीर्ष 40 वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्रों में 15वां स्थान दिया गया है ।
➡️ बेंगलुरु का इकोसिस्टम वैल्यू 152.8 अरब अमेरिकी डॉलर है।
➡️ बेंगलुरु ने AI नवाचार के मामले में चीन के बीजिंग के बाद एशिया में दूसरा स्थान हासिल किया है।

Q.13) जून 2026 में भारतीय रिज़र्व बैंक ने कॉलेज छात्रों के बीच साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए “RBI रीलाथॉन 2026” अभियान कहाँ लॉन्च किया है ?
Where did the Reserve Bank of India launch the “RBI Reelathon 2026” campaign in June 2026 to spread awareness among college students about cyber financial fraud?
A.बेंगलुरु (कर्नाटक) | Bengaluru (Karnataka)
B.चेन्नई (तमिलनाडु) | Chennai (Tamil Nadu)
C.मुंबई (महाराष्ट्र) | Mumbai (Maharashtra)
D.तिरुवनंतपुरम (केरल) | Thiruvananthapuram (Kerala) ✅

Important Point : –
➡️ भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने तिरुवनंतपुरम (केरल) में “RBI रीलाथॉन 2026” अभियान लॉन्च किया है।
➡️ इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और कॉलेज छात्रों को अवैध लोन ऐप्स, म्यूल अकाउंट्स और साइबर घोटालों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है।

Q.14) जून 2026 में भारत और नीदरलैंड के बीच ‘चौथे साइबर संवाद’ का आयोजन कहाँ किया गया है ?
Where was the ‘Fourth Cyber ​​Dialogue’ between India and the Netherlands held in June 2026?
A.एम्स्टर्डम | Amsterdam
B.बेंगलुरु | Bengaluru
C.नई दिल्ली | New Delhi✅
D.द हेग | The Hague

Important Point : –
➡️ साइबर और डिजिटल क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए 16-17 जून, 2026 को नई दिल्ली में चौथा भारत-नीदरलैंड साइबर संवाद आयोजित किया गया था।
➡️ इस संवाद की सह-अध्यक्षता- अमित ए. शुक्ला (संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत) और अर्न्स्ट नूरमैन (साइबर मामलों के लिए राजदूत, नीदरलैंड) द्वारा की गई ।
➡️ नीदरलैंड
➡️ राजधानी – एम्स्टर्डम
➡️ मुद्रा- यूरो (EUR)

Q.15) जून 2026 में, वित्तीय दुर्बलताओं के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ‘श्री महालक्ष्मी शहरी सहकारी ऋण बैंक’ का लाइसेंस रद्द कर दिया है, यह बैंक किस राज्य में स्थित है?
In June 2026, the Reserve Bank of India (RBI) cancelled the license of ‘Shree Mahalaxmi Urban Co-operative Credit Bank’ due to financial weaknesses; in which state is this bank located?
A.महाराष्ट्र | Maharashtra
B.तमिलनाडु | Tamil Nadu
C.कर्नाटक | Karnataka ✅
D.आंध्र प्रदेश | Andhra Pradesh

Important Point : –
➡️ भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने खराब वित्तीय स्थिति और अपर्याप्त पूंजी के कारण कर्नाटक के गोकक स्थित ‘श्री महालक्ष्मी अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट बैंक’ का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!