Monthly Quiz

Current Affairs Quiz – June 2026

Current Affairs Quiz – July 2026

📁 Previous Months Quiz – 2017 – 2025

Topic Wise CA MCQs

India Current Affairs MCQs

Government Schemes MCQs

Business, Economy & Banking MCQs

Defence MCQs

Reports and Indices MCQs

Environment & Biodiversity MCQs

Awards, Honours & Persons MCQs

Places in News MCQs

Important Days and Events MCQs

Sports Current Affairs MCQs

Science & Technology MCQs

Summits and Conferences in MCQs

International MCQs

Art & Culture MCQs

SSC/RRB/States Level MCQs

📜 Ancient Indian History

🗡️ Medieval Indian History

🏛️ Modern Indian History

🗺️ Indian Geography

🌏 World Geography

⚖️ Indian Polity & Constitution

🐾 Environment & Biodiversity

🕉️ Indian Art & Culture

🏆 Sports GK

💰 Indian Economy

🔬 General Science

🧬 General Science – Biology

💡 General Science – Physics

🧪 General Science – Chemistry

🗿 World History

✍️ Books & Authors

🔍 All GK Questions Categories

19 June 2026 Current Affairs

Posted by

Q.1) जून 2026 में आधिकारिक तौर पर ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB)’ का 10वां सदस्य देश कौन सा बना गया है ?
Which country officially became the 10th member of the ‘New Development Bank (NDB)’ in June 2026?
A.कजाकिस्तान | Kazakhstan
B.उज्बेकिस्तान | Uzbekistan✅
C.किर्गिस्तान | Kyrgyzstan
D.तुर्कमेनिस्तान | Turkmenistan

Important Point : –
➡️ उज्बेकिस्तान न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का 10वां सदस्य और मध्य एशिया से इस संस्था में शामिल होने वाला पहला देश बन गया है ।
➡️ न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की आधिकारिक वेबसाइट और नियमों के अनुसार, कुल 13 देशों का नाम बैंक की सूची से जुड़ा हुआ है।
➡️ लेकिन इनमें से केवल 10 देश ही अभी “पूर्ण सदस्य” हैं।
➡️ बाकी बचे 3 देश अभी “प्रस्तावित सदस्य” (उरुग्वे, कोलंबिया, इथियोपिया) की श्रेणी में आते हैं।

Q.2) भारत ने जून 2026 में फ्रांस के किस शहर में स्थित डिपार्टमेंट स्टोर में ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)’ लॉन्च किया है?
In which French city did India launch the ‘Unified Payments Interface (UPI)’ at a department store in June 2026?
A.नीस | Nice✅
B.पेरिस | Paris
C.ल्यों | Lyon
D.मार्सिले | Marseille

Important Point : –
➡️ भारत ने जून 2026 में फ्रांस के नीस (Nice) शहर में स्थित प्रसिद्ध डिपार्टमेंट स्टोर ‘गैलेरीज़ लाफायेत नीस मासेना’ में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लॉन्च किया है। इस पहल से भारतीय पर्यटक अब फ्रांस में बिना किसी परेशानी के अपने भारतीय बैंक खातों से सीधे डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।
➡️ उद्घाटनकर्ता- इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किया गया है।
➡️ फ़्रांस
➡️ राजधानी- पेरिस
➡️ मुद्रा – यूरो (€)
➡️ राष्ट्रपति- इमैनुएल मैक्रों

Q.3) जून 2026 में ‘राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)’ के नए महानिरीक्षक (IG) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Who has been appointed as the new Inspector General (IG) of the ‘National Investigation Agency (NIA)’ in June 2026?
A.राकेश अग्रवाल | Rakesh Aggarwal
B.प्रवीण सूद | Praveen Sood
C.तपन कुमार डेका | Tapan Kumar Deka
D.सुंदरराज पट्टिलिंगम| Sundarraj Pattilingam✅

Important Point : –
➡️ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुंदरराज पट्टिलिंगम को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है ।
➡️ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
➡️ स्थापना – 31 दिसंबर 2008
➡️ प्रशासनिक नियंत्रण – गृह मंत्रालय
➡️ मुख्यालय – नई दिल्ली
➡️ अध्यक्ष – राकेश अग्रवाल

Q.4) जून 2026 में भारत की ‘130वीं यूनिकॉर्न कंपनी’ कौनसी बन गई है ?
Which company became India’s ‘130th unicorn company’ in June 2026?
A.कृत्रिम एआई | Krutrim AI
B.स्काईरूट | Skyroot
C.सरवम एआई | Sarvam AI✅
D. क्रेडिटबी | KreditBee

Important Point : –
➡️ जून 2026 में, बेंगलुरु स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप सरवम AI (Sarvam AI) भारत की 130वीं यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है।
➡️ कंपनी ने अपने सीरीज़ बी (Series B) फंडिंग राउंड में $234 मिलियन (लगभग ₹2,210 करोड़) जुटाए, जिससे इसका कुल मूल्यांकन $1.5 बिलियन पर पहुँच गया है।
➡️ यूनिकॉर्न क्या है ?
➡️ ऐसा कोई भी प्राइवेट स्टार्टअप जिसकी मार्केट वैल्यू (Valuation) 1 अरब डॉलर (1 Billion Dollars) या उससे अधिक हो जाती है, उसे यूनिकॉर्न कहा जाता है।यह ऐसी स्टार्टअप कंपनी होती है जो शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्टेड नहीं होती है।

Q.5) जून 2026 में, ‘6 पुरुष फीफा विश्व कप’ संस्करणों में खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर कौन बने है ?
Who became the first male footballer in the world to play in six editions of the FIFA World Cup in June 2026?
A.किलियन एम्बापे | Kylian Mbappé
B. लियोनेल मेसी | Lionel Messi✅
C.नेमार जूनियर | Neymar Jr.
D.क्रिस्टियानो रोनाल्डो | Cristiano Ronaldo

Important Point : –
➡️ अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने जून 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में मैदान पर उतरकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
➡️ इस ऐतिहासिक मैच में लियोनेल मेसी ने अपने करियर की पहली विश्व कप हैट्रिक बनाई।
➡️ इस हैट्रिक के साथ उन्होंने FIFA विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने के जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

Q.6) द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’ की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है, जिसमें भारतीय वायु सेना (IAF) भाग लेगी ?
Which country is hosting the biennial multinational exercise ‘Pitch Black 2026’, in which the Indian Air Force (IAF) will participate?
A.अमेरिका | America
B.फ्रांस | France
C.जापान | Japan
D.ऑस्ट्रेलिया | Australia✅

Important Point : –
➡️ अभ्यास पिच ब्लैक
➡️ यह एक द्विवार्षिक (हर दो साल में एक बार) बहुराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला हवाई युद्ध अभ्यास है।
➡️ यह अभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक निर्धारित है।
➡️ प्रतिभागी देश- मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत सहित कुल 19 देश इस अभ्यास में शामिल हैं, जिसमें अमेरिका, यूके, फ्रांस, जापान और सिंगापुर जैसे देश शामिल है।

Q.7) जून 2026 में रक्षा मंत्रालय ने किन राज्यों में दो नए स्वतंत्र ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)’ राज्य निदेशालयों के गठन को मंजूरी दी है ?
In which states did the Ministry of Defence approve the formation of two new independent ‘National Cadet Corps (NCC)’ state directorates in June 2026?
A.आंध्र प्रदेश और झारखंड | Andhra Pradesh and Jharkhand✅
B.तेलंगाना और बिहार | Telangana and Bihar
C.असम और ओडिशा | Assam and Odisha
D.राजस्थान और छत्तीसगढ़ | Rajasthan and Chhattisgarh

Important Point:-
➡️ रक्षा मंत्रालय (MoD) ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए स्वतंत्र ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)’ राज्य निदेशालयों के गठन को मंजूरी दी है।
➡️ इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ ही देश में कुल NCC राज्य निदेशालयों की संख्या 17 से बढ़कर 19 हो गई है।
➡️ राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)
➡️ स्थापना- 15 जुलाई 1948
➡️ मुख्यालय- नई दिल्ली
➡️ महानिदेशक – लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स
➡️ आदर्श वाक्य (Motto)- “एकता और अनुशासन” (Unity and Discipline)।

Q.8) फ्रांस की डसॉल्ट सिस्टम्स ने किस भारतीय संस्थान के साथ मिलकर भारत का पहला न्यूक्लियर इंजीनियरिंग डिज़ाइन सेंटर, ‘CODENE’ लॉन्च किया है ?
With which Indian institution has France’s Dassault Systèmes collaborated to launch India’s first nuclear engineering design center, ‘CODENE’?
A.IIT बॉम्बे | IIT Bombay
B.IIT मद्रास | IIT Madras
C.IIT दिल्ली | IIT Delhi
D.IIT हैदराबाद | IIT Hyderabad✅

Important Point:-
➡️ CODENE full form – Centre of Design Excellence in Nuclear Engineering
➡️ उद्देश्य- इस केंद्र की स्थापना का मुख्य लक्ष्य भारत के असैन्य परमाणु क्षेत्र (Civil Nuclear Sector) में निजी भागीदारी को बढ़ाना और 2047 तक परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य 100 GW तक पहुंचाना है।
➡️ न्यूक्लियर इंजीनियरिंग डिज़ाइन सेंटर क्या है ?
➡️ एक न्यूक्लियर इंजीनियरिंग डिज़ाइन सेंटर एक ऐसा एडवांस्ड रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) हब होता है, जहां परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy) से जुड़े प्लांट, रिएक्टर और उपकरणों का डिजिटल नक्शा (Design) और सिमुलेशन तैयार किया जाता है।

Q.9) जून 2026 में किस देश ने अपना पहला ‘सोलर-1 (SOLAR-1)’ नामक अंतरिक्ष मौसम निगरानी उपग्रह सक्रिय किया है ?
Which country activated its first space weather monitoring satellite, named ‘SOLAR-1’, in June 2026?
A.भारत | India
B.जापान | Japan
C.अमेरिका | USA✅
D.चीन | China

Important Point:-
➡️ SOLAR-1 full form- Space Weather Observations at L1 to Advance Readiness–1.
➡️ इसे यू.एस. नेशनल ओशियनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) द्वारा संचालित किया जाता है।
➡️ यह उपग्रह सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु 1 (L1) पर स्थित है।
➡️ इसका प्रमुख उद्देश्य सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम की निरंतर निगरानी करना तथा सौर तूफानों की पूर्व चेतावनी प्रदान करना है।
➡️ लॉन्च की तिथि:- 24 सितंबर 2025
➡️ रॉकेट- फाल्कन 9 (स्पेसएक्स)

Q.10) भारत भर में निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने के लिए किस मंत्रालय ने ‘योग पार्क पोर्टल’ लॉन्च किया है?
Which ministry has launched the ‘Yoga Park Portal’ to promote preventive healthcare across India?
A.स्वास्थ्य मंत्रालय | Ministry of Health
B.आयुष मंत्रालय | Ministry of AYUSH✅
C.खेल मंत्रालय | Ministry of Sports
D.प्रौद्योगिकी मंत्रालय | Ministry of Technology

Important Point:-
➡️ मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 25-दिवसीय पूर्वापेक्षा कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने योग पार्क पोर्टल का शुभारंभ किया है।
➡️ इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दैनिक जीवन में योग, ध्यान और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को शामिल करना है।

Q.11)‘मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम के लिए विश्व दिवस 2026’ कब मनाया गया है ?
When is the ‘World Day to Combat Desertification and Drought 2026’ observed?
A.18 जून | 18 June
B.16 जून | 16 June
C.17 जून | 17 June✅
D.19 जून | 19 June

Important Point:-
➡️ मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम के लिए विश्व दिवस हर साल 17 जून को मनाया जाता है।
➡️ इसका उद्देश्य भूमि क्षरण और सूखे की गंभीर समस्याओं के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
➡️ वर्ष 2026 की थीम – “चारागाह: पहचानें। सम्मान करें। पुनर्स्थापित करें (Rangelands: Recognize. Respect. Restore.)”

Q.12) जून 2026 में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने किस राज्य में ‘एकीकृत एक्वा पार्क और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB)’ के क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया है ?
In which state did Union Minister Rajiv Ranjan Singh inaugurate an Integrated Aqua Park and a regional centre of the National Fisheries Development Board (NFDB) in June 2026?
A.त्रिपुरा | Assam
B.बिहार | Bihar✅
C.ओडिशा | Odisha
D.असम | Tripura

Important Point:-
➡️ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के भोजपुर में ‘इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क’ की आधारशिला रखी और पटना में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) के क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया है।
➡️ इस परियोजना का उद्देश्य बिहार के मत्स्य पालन क्षेत्र को आधुनिक बनाना, मछली उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाना और स्थानीय रोजगार पैदा करना है।

Q.13) जून 2026 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान ‘CBN@361 Degrees – Polymath’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है, इस पुस्तक के लेखक कौन है ?
Who is the author of the book ‘CBN@361 Degrees – Polymath’, which was released by Andhra Pradesh Chief Minister N. Chandrababu Naidu in Singapore in June 2026?
A.के.वी. सत्यनारायण | K.V. Satyanarayana
B.वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी | Y.S. Jagan Mohan Reddy
C.डॉ. शिल्पकम अम्बुले | Dr. Shilpak Ambule
D.शाखामूरी श्रीनिवासा प्रसाद | Shakamuri Srinivasa Prasad✅

Important Point:-
➡️ वरिष्ठ पत्रकार शाकामुरी श्रीनिवास प्रसाद द्वारा लिखित इस पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद सेवानिवृत्त IAS अधिकारी केवी सत्यनारायण ने किया है।
➡️ यह पुस्तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों की पड़ताल करती है।

Q.14) ‘विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO)’ द्वारा जारी वर्ष 2025 की पेटेंट सहयोग संधि (PCT) रैंकिंग में शीर्ष 20 में प्रवेश करने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी कौन सी है?
Which is the only Indian company to enter the top 20 in the 2025 Patent Cooperation Treaty (PCT) rankings released by the World Intellectual Property Organization (WIPO)?
A.जियो प्लेटफॉर्म्स | Jio Platforms✅
B.इन्फोसिस | Infosys
C.विप्रो | Wipro
D.टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज | TCS

Important Point:-
➡️ जियो प्लेटफॉर्म्स ने वर्ष 2025 की इस सूची में 320 स्थानों की विशाल छलांग लगाई है, जिसके बाद वह सीधे 20वें स्थान पर पहुंच गई है।
➡️ जियो प्लेटफॉर्म्स ने 31 मार्च 2026 तक विश्व स्तर पर कुल 6,817 पेटेंट दाखिल किए हैं और इसके 1,009 पेटेंट स्वीकृत हो चुके हैं।

Q.15) ‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण’ और डेनमार्क के राष्ट्रीय संग्रहालय ने 1619 ईस्वी में भारत पहुंचने वाले किस डेनिश जहाज की जलमग्न पुरातात्विक जांच के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है ?
The Archaeological Survey of India and the National Museum of Denmark have signed a Memorandum of Understanding for the underwater archaeological investigation of which Danish ship that arrived in India in 1619 AD?
A.डैनबोर्ग | Danborg
B.ओरेसुन | Oresund✅
C.क्रोनबोर्ग | Kronborg
D.स्वाल्गेट | Svalget

Important Point:-
➡️ ओरेसुन (Oresund) भारत पहुंचने वाला पहला डैनिश (डेनमार्क का) जहाज माना जाता है।
➡️ इस परियोजना का उद्देश्य ऐतिहासिक डेनिश जहाज ओरेसुन के अवशेषों का पता लगाना और उनका दस्तावेजीकरण करना है, जो 17वीं शताब्दी में पुडुचेरी के कराईकल के पास तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
➡️ डेनमार्क
➡️ राजधानी- कोपेनहेगन
➡️ मुद्रा – डेनिश क्रोन
➡️ डेनमार्क की प्रधानमंत्री – मेटे फ्रेडरिक्सन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!