Monthly Quiz

Current Affairs Quiz – June 2026

Current Affairs Quiz – July 2026

📁 Previous Months Quiz – 2017 – 2025

Topic Wise CA MCQs

India Current Affairs MCQs

Government Schemes MCQs

Business, Economy & Banking MCQs

Defence MCQs

Reports and Indices MCQs

Environment & Biodiversity MCQs

Awards, Honours & Persons MCQs

Places in News MCQs

Important Days and Events MCQs

Sports Current Affairs MCQs

Science & Technology MCQs

Summits and Conferences in MCQs

International MCQs

Art & Culture MCQs

SSC/RRB/States Level MCQs

📜 Ancient Indian History

🗡️ Medieval Indian History

🏛️ Modern Indian History

🗺️ Indian Geography

🌏 World Geography

⚖️ Indian Polity & Constitution

🐾 Environment & Biodiversity

🕉️ Indian Art & Culture

🏆 Sports GK

💰 Indian Economy

🔬 General Science

🧬 General Science – Biology

💡 General Science – Physics

🧪 General Science – Chemistry

🗿 World History

✍️ Books & Authors

🔍 All GK Questions Categories

15 June 2026 current Affairs

Posted by

Q.1) इंडियाAI मिशन के तहत भारत का पहला स्वदेशी ‘वार्या (Varya)’ नामक वीडियो स्टोरी जनरेटिंग AI मॉडल किसने विकसित किया है ?
Who has developed India’s first indigenous video story-generating AI model named ‘Varya’ under the IndiaAI Mission?
A.Sarvam AI
B.Krutrim
C. Avataar.ai✅
D.Fractal Analytics

Important Point
👉 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन की उपस्थिति में नई दिल्ली में देश का पहला स्वदेशी डिस्टिल्ड वीडियो AI मॉडल ‘वार्या (Varya)’ लॉन्च किया गया है।
👉 इसे ‘IndiaAI Mission’ के तहत AI-नेटिव कंपनी Avataar.ai ने विकसित किया है।
👉 यह मॉडल साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या इमेज को एक हाई-क्वालिटी वीडियो स्टोरी में बदलने की क्षमता रखता है।

Q.2)‘कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (CPPI) 2025’ में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला कंटेनर बंदरगाह कौनसा है, जिसने वैश्विक स्तर पर 22वां स्थान प्राप्त किया है ?
Which is India’s best-performing container port in the ‘Container Port Performance Index (CPPI) 2025’, securing the 22nd position globally?
A.मुंद्रा बंदरगाह | Mundra Port
B. विशाखापत्तनम बंदरगाह | Visakhapatnam Port
C.पिपावाव बंदरगाह | Pipavav Port
D.जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी | Jawaharlal Nehru Port Authority (JNPA✅

Important Point
👉 कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स 2025 में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA), नवी मुंबई को भारत का शीर्ष कंटेनर पोर्ट और वैश्विक स्तर पर 22वां स्थान दिया गया है।
👉 यह सूचकांक विश्व बैंक और S&P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित किया जाता है।

👉 शीर्ष 3 पोर्ट
👉 फ़ूज़ौ पोर्ट (चीन)
👉 डेलियन पोर्ट (चीन)
👉 सलाला पोर्ट (ओमान)
👉 शीर्ष भारतीय कंटेनर बंदरगाहों की रैंकिंग
👉 जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) – 22वां रैंक
👉 पिपावाव बंदरगाह- 28वां स्थान
👉 मुंद्रा बंदरगाह- 30वां स्थान
👉 विशाखापत्तनम बंदरगाह- 104वां स्थान

Q.3) जून 2026 में देश के पूर्व राष्ट्रपति ‘यून सुक येओल’ को शत्रु की सहायता करने और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई है ?
In June 2026, was the country’s former President ‘Yoon Suk-yeol’ sentenced to 30 years in prison on charges of aiding the enemy and abuse of power?
A.उत्तर कोरिया | North Korea
B.ताइवान | Taiwan
C.जापान | Japan
D.दक्षिण कोरिया | South Korea✅

Important Point
👉 सियोल केंद्रीय जिला न्यायालय ने दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को शत्रु (उत्तर कोरिया) की सहायता करने और सत्ता के दुरुपयोग के मामले में 30 साल जेल की सजा सुनाई है।
👉 दक्षिण कोरिया
👉 राजधानी – सियोल
👉 मुद्रा- दक्षिण कोरियाई वॉन
👉 राष्ट्रपति- ली जे-म्युंग
👉 प्रधानमंत्री- हान सियोंग-सूक

Q.4)‘विश्व रक्तदाता दिवस 2026’ कब मनाया गया है ?
When was ‘World Blood Donor Day 2026’ observed?
A.14 जून | 14 June✅
B.12 जून | 12 June
C.15 जून | 15 June
D. 13 जून | 13 June

Important Point
👉 यह दिवस वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाइनर के जन्मदिन (14 जून, 1868) की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने ‘ABO’ रक्त समूह प्रणाली की खोज की थी।
👉 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और इंटरनेशनल रेड क्रॉस द्वारा वर्ष 2004 में इसे मनाने की शुरुआत की गई थी।
👉 2026 की थीम- “मानवता की एक बूंद। रक्तदान करें। जीवन बचाएं (One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives.) “

Q.5) जून 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस डीप टेक प्लेटफॉर्म ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन कहाँ किया है?
Where did Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron jointly inaugurate the India-France Deep Tech Platform ‘Bharat Innovates 2026’ in June 2026?
A.पेरिस, फ्रांस | Paris, France
B.नई दिल्ली, भारत | New Delhi, India
C.नीस, फ्रांस | Nice, France✅
D.मार्सिले, फ्रांस | Marseille, France

Important Point
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन फ्रांस के नीस (Nice) शहर में किया गया है।
👉 इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल निवेशकों के सामने भारत के डीप-टेक स्टार्टअप्स और तकनीकी नवाचार को प्रदर्शित करना है।
👉 इस प्लेटफॉर्म का आयोजन भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 के तहत किया गया है, जिसकी शुरुआत दोनों नेताओं ने फरवरी 2026 में मुंबई में की थी।

👉 फ्रांस
👉 राजधानी- पेरिस
👉 मुद्रा- यूरो (€)

Q.6) भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने पहली बार किस उत्पाद के विनिर्माण में संभावित कैंसरकारक रसायन ‘एपिक्लोरोहाइड्रिन’ और क्लोरीन ब्लीचिंग के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है?
The Bureau of Indian Standards (BIS) for the first time completely banned the use of the potential carcinogen ‘Epichlorohydrin’ and chlorine bleaching in the manufacturing of which product?
A.पेयजल बोतलें | Water Bottles
B.बेबी वाइप्स | Baby Wipes
C.चाय की थैलियाँ | Tea Bags✅
D.सैनिटरी नैपकिन | Sanitary Napkins

Important Point
👉 भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने पहली बार टी-बैग्स के लिए कड़े मानक (IS 19787) लागू किए हैं।
इसके तहत स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टी-बैग्स में एपिक्लोरोहाइड्रिन और क्लोरीन ब्लीचिंग के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है!
👉 एपिक्लोरोहाइड्रिन का उपयोग टी-बैग्स के कागज को मजबूत बनाने (के लिए किया जाता था ताकि वे गर्म पानी में न फटें, इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन की IARC द्वारा संभावित कैंसरकारक (कार्सिनोजेन) माना गया है।

Q.7) जून 2026 में ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित ‘शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन’ में भारत का नेतृत्व किसने किया है ?
Who led India at the Shanghai Cooperation Organization (SCO) summit held in Dushanbe, the capital of Tajikistan, in June 2026?
A.एस. जयशंकर | S. Jaishankar
B.कीर्ति वर्धन सिंह | Kirti Vardhan Singh✅
C.राजनाथ सिंह | Rajnath Singh
D. नरेंद्र मोदी | Narendra Modi

Important Point
👉 केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने ताजिकिस्तान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
👉 विषय (थीम)- “Central Asia – The Core of SCO: A Space of Peace and Joint Development”

Q.8) जून 2026 में ‘रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026’ जीतने वाले पहले भारतीय रेत कलाकार कौन बने हैं?
Who has become the first Indian sand artist to win the prestigious ‘Russia Grand Sand Master Cup 2026’?
A.मानस कुमार साहू | Manas Kumar Sahoo
B.सुबल महाराणा | Subal Maharana
C.सुदर्शन पटनायक | Sudarsan Pattnaik✅
D.नित्यानंद महाराणा | Nityanand Maharana

Important Point
👉 ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रूस में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर महोत्सव में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 जीता है।
👉 वह ग्लोबल वार्मिंग पर अपनी कलाकृति के लिए यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय सैंड आर्टिस्ट बन गए हैं।

Q.9) किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने पीने के पानी में आर्सेनिक संदूषण का तेजी से पता लगाने के लिए “ArsenSafe” नामक पोर्टेबल उपकरण विकसित किया है ?
Researchers from which institute have developed a portable device named “ArsenSafe” for the rapid detection of arsenic contamination in drinking water?
A.IIT मद्रास | IIT Madras
B.IIT भुवनेश्वर | IIT Bhubaneswar✅
C.IIT बॉम्बे | IIT Bombay
D.IIT दिल्ली | IIT Delhi

Important points
👉 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भुवनेश्वर ने “आर्सेनसेफ” नामक एक पोर्टेबल उपकरण विकसित किया है।
👉 यह बिना किसी प्रयोगशाला सुविधा के पेयजल में आर्सेनिक संदूषण का पता लगाने में सक्षम है।
👉 इसे IIT भुवनेश्वर के रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप पार्क में स्थित स्टार्टअप ‘नैनो सेमिक प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा बनाया गया है।

Q.10) किस देश की स्पेस AI कंपनी ‘टेलीपिक्स’ (TelePIX) ने ‘वेरी लो अर्थ ऑर्बिट (VLEO)’ उपग्रह लॉन्च करने के लिए भारतीय स्पेस स्टार्टअप ‘बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
Which country’s space AI company, ‘TelePIX’, has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with the Indian space startup ‘Bellatrix Aerospace’ to launch a ‘Very Low Earth Orbit’ (VLEO) satellite?
A.जापान | Japan
B.इज़राइल | Israel
C. फ्रांस | France
D.दक्षिण कोरिया | South Korea✅

Important Point
👉 दक्षिण कोरिया की स्पेस AI कंपनी ‘टेलीपिक्स’ (TelePIX) ने भारतीय स्पेस स्टार्टअप ‘बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस’ के साथ समझौता किया है।
👉 इस साझेदारी का उद्देश्य ‘वेरी लो अर्थ ऑर्बिट’ (VLEO) के लिए एक उन्नत पृथ्वी-अवलोकन (Earth Observation) उपग्रह विकसित करना है ।
👉 लॉन्च का लक्ष्य:- दोनों कंपनियां 2028 तक इस उपग्रह को लॉन्च करने की योजना बना रही हैं।

Q.11) जून 2026 में, किस संस्थान ने मानव मस्तिष्क स्टेम (Brainstem) का दुनिया का सबसे विस्तृत 3D एटलस ‘ANCHOR’ जारी किया है?
In June 2026, which institute released ‘ANCHOR’, the world’s most detailed 3D atlas of the human brainstem?
A.IISc. बेंगलुरु | IISc Bengaluru
B.IIT दिल्ली | IIT Delhi
C.IIT मद्रास | IIT Madras✅
D.AIIMS नई दिल्ली | AIIMS New Delhi

Important Point
👉 ANCHOR – Atlas of Neurochemical Characterization of the human brainstem with 3D Reconstruction
👉 IIT मद्रास ने अपने हाई थ्रूपुट ब्रेन इमेजिंग और कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से मानव मस्तिष्क के स्टेम का दुनिया का सबसे विस्तृत 3D एटलस जारी किया है, जिसका नाम ANCHOR है ।
👉 यह पूरे मानव मस्तिष्क को 3D सेल-रिज़ॉल्यूशन एटलस में बदल देता है।
👉 इस एटलस का निर्माण IIT मद्रास के सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर (SGBC) द्वारा उच्च-थ्रूपुट मस्तिष्क इमेजिंग और कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके किया गया है।

.12) जून 2026 में किस केंद्रीय मंत्रालय ने स्वदेशी आदिवासी बुनाई और शिल्प को बढ़ावा देने के लिए ‘RISA – Timeless Tribal’ नामक प्रीमियम सिग्नेचर ब्रांड और स्टोर लॉन्च किया है ?
In June 2026, which Union Ministry launched a premium signature brand and store named ‘RISA – Timeless Tribal’ to promote indigenous tribal weaves and crafts?
A.जनजातीय मामलों के मंत्रालय | Ministry of Tribal Affairs✅
B.संस्कृति मंत्रालय | Ministry of Culture
C.कपड़ा मंत्रालय | Ministry of Textiles
D.वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय | Ministry of Commerce and Industry

Important Point
👉 जून 2026 में जनजातीय कार्य मंत्रालय ने ट्राईफेड (TRIFED) के माध्यम से नई दिल्ली में ‘RISA: Timeless Tribal’ नामक प्रीमियम ब्रांड और स्टोर लॉन्च किया है।
👉 इसका उद्देश्य जनजातीय वस्त्रों, कढ़ाई और हस्तशिल्पों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है।

Q.13) जून 2026 में, भारतीय नौसेना ने मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी ओलंपिक लाइफ’ से एक बिना फटे मिसाइल के वारहेड को किस तट से सफलतापूर्वक निकाला है ?
In June 2026, near which Indian coast did the Indian Navy successfully extract an unexploded missile warhead from the Marshall Islands-flagged crude oil tanker ‘MT Olympic Life’?
A.कोल्वा बीच (गोवा) | Colva Beach (Goa)
B.कोच्चि तट (केरल) | Kochi coast (Kerala)✅
C.कोंकण तट (दमन) | Konkan coast (Daman)
D.उत्कल तट (ओडिशा) | Utkal coast (Odisha)

Important Point
👉 भारतीय नौसेना की दक्षिणी नौसेना कमान ने कोच्चि तट के पास कच्चे तेल के टैंकर ‘MT ओलंपिक लाइफ’ से एक जिंदा मिसाइल वारहेड को सुरक्षित बाहर निकाला है।
👉 टैंकर मार्शल द्वीप समूह के ध्वज (Flag) के साथ पंजीकृत है और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह से कोच्चि (केरल) आ रहा था।

Q.14) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने 15 जून 2026 को ‘वैश्विक पवन दिवस’ सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया है?
Where has the ‘Global Wind Day 2026’ conference been organised by the Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) on 15th June 2026?
A.केरल | Kerala
B.असम | Assam
C.गोवा | Goa✅
D.गुजरात | Gujarat

Important Point
👉 नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने देश के पवन ऊर्जा लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए 15 जून, 2026 को गोवा में ‘ग्लोबल विंड डे 2026 (वैश्विक पवन दिवस) सम्मेलन’ का आयोजन किया है।
👉 सम्मेलन की थीम- “पवन ऊर्जा: महत्वाकांक्षा से त्वरण तक (Wind Energy: From Ambition to Acceleration)”

Q.15) जून 2026 में जारी विश्व बैंक की ‘वैश्विक आर्थिक संभावना’ रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की (GDP) वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
According to the World Bank’s ‘Global Economic Prospects’ report released in June 2026, what is the projected GDP growth rate for India in the fiscal year 2026-27?
A.6.2%
B.6.5%
C.7.0%
D.6.6%✅

Important Point
👉 विश्व बैंक ने अपनी वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है कि भारत वित्त वर्ष 2026-27 में 6.6% की GDP वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
👉 सकल घरेलू उत्पाद (GDP) क्या है ?
👉 सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी देश की सीमाओं के भीतर एक निश्चित अवधि में उत्पादित सभी 👉 अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल बाजार मूल्य को दर्शाता है ✅

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!