Monthly Quiz

Current Affairs Quiz – June 2026

Current Affairs Quiz – July 2026

📁 Previous Months Quiz – 2017 – 2025

Topic Wise CA MCQs

India Current Affairs MCQs

Government Schemes MCQs

Business, Economy & Banking MCQs

Defence MCQs

Reports and Indices MCQs

Environment & Biodiversity MCQs

Awards, Honours & Persons MCQs

Places in News MCQs

Important Days and Events MCQs

Sports Current Affairs MCQs

Science & Technology MCQs

Summits and Conferences in MCQs

International MCQs

Art & Culture MCQs

SSC/RRB/States Level MCQs

📜 Ancient Indian History

🗡️ Medieval Indian History

🏛️ Modern Indian History

🗺️ Indian Geography

🌏 World Geography

⚖️ Indian Polity & Constitution

🐾 Environment & Biodiversity

🕉️ Indian Art & Culture

🏆 Sports GK

💰 Indian Economy

🔬 General Science

🧬 General Science – Biology

💡 General Science – Physics

🧪 General Science – Chemistry

🗿 World History

✍️ Books & Authors

🔍 All GK Questions Categories

6 June 2026 Current Affairs

Posted by

Important Point : –
👉 सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता मेटे फ्रेडरिक्सन ने लगातार तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। 
👉 डेनमार्क
👉 राजधानी- कोपेनहेगन
👉 मुद्रा – डेनिश क्रोन (DKK)

Q.2)‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA)’ को लागू करने वाली भारत की 33वीं विधानसभा कौनसी बन गई है ?
Which Legislative Assembly in India has become the 33rd to implement the ‘National e-Vidhan Application (NeVA)’?
A.पश्चिम बंगाल विधानसभा | West Bengal Legislative Assembly✅ 
B.मध्य प्रदेश विधानसभा | Madhya Pradesh Legislative Assembly
C.जम्मू- कश्मीर विधानसभा | Jammu & Kashmir Legislative Assembly
D.उत्तर प्रदेश विधानसभा | Uttar Pradesh Legislative Assembly

Important Point : –
👉 पश्चिम बंगाल विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के कार्यान्वयन के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है ।
👉 इस हस्ताक्षर के साथ ही पश्चिम बंगाल राज्य NeVA पहल में शामिल होने वाला भारत का 33वां विधानसभा राज्य बन गया है।
👉 राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) क्या है?
👉 राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) एक मिशन मोड परियोजना है जिसे संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
👉 इसका उद्देश्य एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संसद और राज्य विधानसभाओं के कामकाज को डिजिटाइज़ और आधुनिक बनाना है।

Q.3)‘प्रिंसेस ऑफ अस्टुरियास स्पोर्ट्स अवार्ड 2026’ जीतने वाले पहले व्यक्तिगत फुटबॉलर कौन बने हैं?
Who has become the first individual footballer to win the Princess of Asturias Sports Award 2026?
A.क्रिस्टियानो रोनाल्डो | Cristiano Ronaldo
B.डिएगो माराडोना | Diego Maradona
C.लियोनेल मेस्सी | Lionel Messi✅ 
D.काइलन एम्बाप्पे |Kylian Mbappé

Important Point : –
👉 अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को खेल, मानवीय कार्यों और समाज पर उनके उत्कृष्ट प्रभाव के लिए प्रतिष्ठित 2026 प्रिंसेस ऑफ अस्टुरियास स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
👉 यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह इतिहास के पहले व्यक्तिगत फुटबॉलर बन गए हैं। 
👉 यह सम्मान हर साल स्पेन के ओविएडो (Oviedo) शहर में प्रिंसेस ऑफ अस्टुरियास फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।

Q.4) जून 2026 में भारत के पहले ‘आदर्श सीमावर्ती गांव (मॉडल बॉर्डर विलेज)’ की आधारशिला कहाँ रखी गई है?
Where was the foundation stone for India’s first ‘Model Border Village’ laid in June 2026?
A.माणा, उत्तराखंड | Mana, Uttarakhand
B.चूमुर, लद्दाख | Chumur, Ladakh✅ 
C.कोहिमा, नागालैंड | Kohima, Nagaland
D.तवांग, अरुणाचल प्रदेश | Tawang, Arunachal Pradesh

Important Point : –
👉 पूर्वी लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र में भारत-चीन सीमा के पास स्थित ‘चुमुर’ गांव को भारत का पहला ‘आदर्श सीमावर्ती गांव’ (Model Border Village) बनाया जा रहा है। 
👉 लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भारत-चीन सीमा पर 16,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस रणनीतिक गांव की आधारशिला रखी है । 
👉 योजना का नाम- केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP) के तहत इस परियोजना को विकसित किया जा रहा है। 

Q.5) जून 2026 में किस स्पेस एजेंसी ने 11 से अधिक वर्षों की परिचालन सेवा के बाद ‘मेवेन (MAVEN) मिशन’ को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है ?
Which space agency officially concluded the ‘MAVEN mission’ in June 2026 after more than 11 years of operational service?
A.ISRO
B.ESA
C.NASA✅ 
D.Roscosmos

Important Point : –
👉 MAVEN Mission
👉 MAVEN का अर्थ है ‘Mars Atmosphere and Volatile Evolution’
👉 इसे 2013 में लॉन्च किया गया था और यह 2014 से मंगल की परिक्रमा कर रहा था ।
👉 vदिसंबर 2025 में नासा ने मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहे अंतरिक्ष यान मेवेन (मंगल वायुमंडल और वाष्पशील विकास) से संचार टूटने की सूचना दी थी ।
👉 उद्देश्य – इसका मुख्य उद्देश्य मंगल के ऊपरी वायुमंडल और सौर हवा के साथ उसकी प्रतिक्रिया का अध्ययन करना था। 

Q.6) जून 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)’ के अस्थायी सदस्य के रूप में किन देशों को चुना है?
Which countries were elected by the United Nations General Assembly (UNGA) in June 2026 as non-permanent members of the United Nations Security Council (UNSC)?
A.ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान | Austria, Kyrgyzstan
B.पुर्तगाल, जिम्बाब्वे | Portugal, Zimbabwe
C.त्रिनिदाद और टोबैगो | Trinidad and Tobago
D.उपरोक्त सभी देश | All of the above countries✅ 

Q.7) हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने देश का पहला ‘यूनिलीवर फ्रैग्रेंस हब (UFH)’ किस शहर में स्थापित किया है ?
In which city has Hindustan Unilever Limited (HUL) established the country’s first ‘Unilever Fragrance Hub (UFH)’?
A.नई दिल्ली | New Delhi
B.मुंबई | Mumbai✅ 
C.बेंगलुरु | Bengaluru
D.हैदराबाद | Hyderabad

Important Point : –
👉 हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने भारत में अपना पहला ‘यूनिलीवर फ्रैग्रेंस हब (UFH)’ मुंबई (IIT बॉम्बे परिसर) में स्थापित किया है।
👉 यह ब्रिटेन और अमेरिका के बाद यूनिलीवर का तीसरा वैश्विक सुगंध केंद्र है।
इसका उद्देश्य भारतीय और वैश्विक उपभोक्ताओं के लिए प्रीमियम उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देना है।

Q.8) जून 2026 में ‘बार (वकालत पेशे)’ से सीधे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनने वाली दूसरी महिला कौन बनी हैं?
Who became the second woman to be appointed directly from the Bar to the Supreme Court in June 2026?
A.न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा | Justice Indu Malhotra
B.न्यायमूर्ति वी. मोहना | Justice V. Mohana✅ 
C.न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना | Justice B.V. Nagarathna
D. न्यायमूर्ति फातिमा बीवी | Justice M. Fathima Beevi

Important Point : –
👉 वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना (वी. मोहना), सुप्रीम कोर्ट में बार (वकालत पेशे) से सीधे न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत होने वाली भारत की दूसरी महिला बन गई हैं।
👉 इससे पहले, वर्ष 2018 में न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनने वाली देश की पहली महिला थीं। 

Q.9) जून 2026 में, किस भारतीय राज्य के प्राकृतिक कृषि कार्यक्रम (APCNF) ने स्वीडन का प्रतिष्ठित ‘फूड प्लैनेट प्राइज 2026’ जीता है?
Which Indian state’s natural farming program (APCNF) won Sweden’s prestigeious ‘Food Planet Prize 2026’ in June 2026?
A.आंध्र प्रदेश | Andhra Pradesh✅ 
B.तमिलनाडु | Tamil Nadu
C.लक्षद्वीप | Lakshadweep
D.मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh

Important Point : –
👉 आंध्र प्रदेश सामुदायिक प्रबंधित प्राकृतिक कृषि (APCNF) कार्यक्रम ने स्वीडन का प्रतिष्ठित ‘फूड प्लैनेट प्राइज 2026’ जीता है। 
👉 पुरस्कार राशि- 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 14 करोड़ रुपये)
यह पुरस्कार स्वीडन के कर्ट बर्गफोर्स फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया है ।

Q.10) जून 2026 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर परिषद् के 73वें पूर्ण सत्र बैठक की अध्यक्षता कहाँ की है ?
Where did Union Home Minister Amit Shah chair the 73rd Plenary Session of the North Eastern Council in June 2026?
A.गुवाहाटी, असम | Guwahati, Assam
B.इंफाल, मणिपुर | Imphal, Manipur
C.अगरतला, त्रिपुरा | Agartala, Tripura
D.शिलांग, मेघालय | Shillong, Meghalaya✅ 

Important Point : –
👉 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर परिषद् (NEC) के 73वें पूर्ण सत्र की बैठक की अध्यक्षता शिलांग (मेघालय) में की है। 
👉 यह बैठक 4 जून 2026 को मेघालय राज्य सम्मेलन केंद्र (Shillong) में आयोजित की गई थी, जहाँ पूर्वोत्तर के विकास, निवेश, बुनियादी ढांचे और विज़न 2047 पर व्यापक चर्चा की गई। 

Q.11) जून 2026 में गुजरात पुलिस ने ‘अवैध बांग्लादेशी नागरिकों’ की पहचान करके उन्हें पकड़ने के लिए किस अभियान को चलाया है ?
What is the name of the operation launched by Gujarat Police in June 2026 to identify and catch illegal Bangladeshi nationals?
A.ऑपरेशन बॉर्डर गार्ड | Operation Border Guard
B.ऑपरेशन घुसपैठ | Operation Ghuspaith
C.ऑपरेशन डेल्टा हंट | Operation Delta Hunt✅ 
D.ऑपरेशन सुरक्षा कवच | Operation Suraksha Kavach

Important Point : –
👉 गुजरात पुलिस ने ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ के तहत राज्यभर में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाकर 362 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
👉 यह कार्रवाई अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भरूच और नवसारी जैसे बड़े शहरों में एक साथ की गई है।

Q.12) भारत में छिपकली के ‘मेसालिना’ वंश का पहला पुष्ट वैज्ञानिक प्रमाण ‘मेसालिना बिश्नोई’ (Mesalina bishnoi)’ किस राज्य में खोजा गया है?
In which Indian state was ‘Mesalina bishnoi’ the first confirmed scientific evidence of the lizard genus ‘Mesalina’ in India discovered?
A.राजस्थान | Rajasthan✅ 
B.गुजरात | Gujarat
C.पंजाब | Punjab
D.हरियाणा | Haryana

Important Point : –
👉 राजस्थान में छिपकली की एक नई प्रजाति, मेसलिना बिश्नोई की खोज की गई है।
👉 इसकी खोज राजस्थान के बीकानेर जिले के गजनेर के पास हुई है ।
यह प्रजाति कठोर, पथरीली मिट्टी और विरल रेगिस्तानी वनस्पति से युक्त शुष्क भूभाग में पाई गई थी। 

Q.13) जून 2026 में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा विमोचित पुस्तक “When Audit Matters: CAG Interventions That Made a Difference” के संपादक/लेखक कौन हैं?
Who is the editor/author of the book “When Audit Matters: CAG Interventions That Made a Difference,” released by Vice President C.P. Radhakrishnan in June 2026?
A.राजीव महर्षि | Rajiv Mehrishi
B.विनोद राय | Vinod Rai✅ 
C.गिरीश चंद्र | Girish Chandra
D.शशिकांत | Shashi Kant

Important Point : –
👉 भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय ने इस पुस्तक का संपादन किया है, जिसमें ऐतिहासिक ऑडिट अनुभवों को संकलित किया गया है।

Q.14) किस भारतीय राज्य ने प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, स्टार्टअप और जीवन विज्ञान (लाइफ साइंसेज) में सहयोग के लिए ‘जर्मनी के थुरिंगिया’ राज्य के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
Which Indian state has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with the German state of Thuringia for cooperation in technology, skill development, startups, and life sciences?
A.कर्नाटक | Karnataka
B.महाराष्ट्र | Maharashtra
C.तेलंगाना | Telangana✅ 
D.तमिलनाडु | Tamil Nadu

Important Point : –
👉 यह समझौता हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और थुरिंगिया के मंत्री-राष्ट्रपति मारियो वोग्ट के नेतृत्व में आई एक उच्च स्तरीय जर्मन प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान हुआ।
👉 इस समझौते का मुख्य उद्देश्य तकनीक, लाइफ साइंसेज और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक और व्यापारिक निवेश को बढ़ावा देना है। 

Q.15) जून 2026 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘दिल्ली-एनसीआर’ में पुराने ट्रकों और बसों को बदलने के लिए कितने करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है ?
In June 2026, the Union Cabinet approved a scheme of how many crore rupees to replace old trucks and buses in Delhi-NCR?
A.₹5,041 करोड़ | ₹5,041 crore
B.₹7,500 करोड़ | ₹7,500 crore
C.₹9,585 करोड़ | ₹9,585 crore✅ 
D.₹11,000 करोड़ | ₹11,000 crore

Important Point : –
👉 केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। 
👉 इसके तहत ₹9,585 करोड़ की योजना को मंजूरी दी गई है, जिसका लक्ष्य पुराने ट्रकों और बसों को इलेक्ट्रिक या BS-VI वाहनों से बदलना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!