Q.1) जून 2026 में ‘UEFA चैंपियंस लीग 2026’ का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है ?
Which football club won the ‘UEFA Champions League 2026’ title in June 2026?
[A] रियल मैड्रिड | Real Madrid
[B] पेरिस सेंट-जर्मेन | Paris Saint-Germain✅
[C] आर्सेनल | Arsenal
[D] बायर्न म्यूनिख | Bayern Munich
Important Point-
👉 पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर लगातार दूसरी बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता है ।
👉 यह मुकाबला हंगरी के बुडापेस्ट में स्थित पुस्कास एरेना में आयोजित किया गया था।
👉 UEFA चैंपियंस लीग यूरोप की सबसे प्रतिष्ठित क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता है।
Q.2) जून 2026 में ‘अंडमान और निकोबार कमान (ANC) के 20वें कमांडर-इन-चीफ’ के रूप में कार्यभार किसने ग्रहण किया है ?
Who has assumed charge as the ‘20th Commander-in-Chief of the Andaman and Nicobar Command (ANC)’ in June 2026?
[A] विनीत मैकार्थी | Vineet McCarthy✅
[B] राहेल थॉमस | Rachel Thomas
[C] तरुण चौधरी | Tarun Chaudhary
[D] अशोक कुमार | Ashok Kumar
Important Point-
👉 वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने 1 जून 2026 को अंडमान और निकोबार कमान (ANC) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। वहीं, एयर मार्शल तरुण चौधरी ने सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद संभाला।
👉 इसके अलावा मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा की अपर महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।
Q.3) रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत ने किस देश के साथ 629 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ निर्यात समझौता किया है?
To strengthen defense cooperation, India has signed a USD 629 million BrahMos missile export agreement with which country?
[A] फिलीपींस | Philippines
[B] इंडोनेशिया | Indonesia
[C] मलेशिया | Malaysia
[D] वियतनाम | Vietnam✅
Important Point-
👉 फिलीपींस के बाद वियतनाम भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा दक्षिण-पूर्वी एशियाई (ASEAN) देश बन गया है।
👉 सिंगापुर में आयोजित वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन शांगरी-ला डायलॉग (Shangri-La Dialogue) के दौरान भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने इस समझौते पर हस्ताक्षर होने की पुष्टि की है ।
Q.4) ‘सिंगापुर ओपन 2026’ में पुरुष युगल का खिताब किस भारतीय बैडमिंटन जोड़ी ने जीता है ?
Which Indian badminton duo won the men’s doubles title at the Singapore Open 2026?
[A] लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत | Lakshya Sen and Kidambi Srikanth
[B] सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी | Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty✅
[C] बी. सुमीत रेड्डी और मनु अत्री | B. Sumeeth Reddy and Manu Attri
[D] प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद | Prakash Padukone and Pullela Gopichand
Important Point-
👉 सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, सिंगापुर ओपन का पुरुष युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गए हैं।
👉 इससे पहले भारत के लिए यह खिताब केवल सिंगल्स (एकल) श्रेणी में साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और बी साई प्रणीत ने जीता था।
👉 सिंगापुर ओपन 2026 के विजेता
👉 पुरुष एकल विजेता – एलेक्स लैनियर (फ्रांस)
👉 महिला एकल विजेता – एन से-यंग (दक्षिण कोरिया)
👉 महिला युगल विजेता – जिया यिफ़ान और झांग शक्सियन (चीन)
Q.5) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जून 2026 में ‘सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों’ की नियुक्ति को मंजूरी दी है, इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की वर्तमान कार्यकारी संख्या बढ़कर कितनी हो गई है?
President Droupadi Murmu approved the appointment of five new judges to the Supreme Court in June 2026. Following these appointments, what has the working strength of judges in the Supreme Court risen to?
[A] 32
[B] 34
[C] 37✅
[D] 38
Important Point-
👉 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय में 5 नए न्यायाधीशों की पदोन्नति को मंजूरी दी है – ये 5 नए जज हैं?
👉 न्यायमूर्ति शील नागू
👉 न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर
👉 न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा
👉 न्यायमूर्ति अरुण पल्ली
👉 वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना
👉 संविधान का अनुच्छेद 124(2) राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के साथ परामर्श के बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को नियुक्त करने का अधिकार देता है।
Q.6) खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने किस भारतीय को ‘मृदा किसान नायक’ सम्मान प्रदान किया है ?
To which Indian has the Food and Agriculture Organization (FAO) presented the ‘Soil Farmer Hero’ award?
[A] एम. एस. स्वामीनाथन | M. S. Swaminathan
[B] वल्लुवन | Valluvan✅
[C] सुभाष पालेकर | Subhash Palekar
[D] सुंदरलाल बहुगुणा | Sunderlal Bahuguna
Important Point-
👉 तमिलनाडु राज्य के पोलाची जिले के किसान वल्लुवन को खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा ‘मृदा किसान नायक (सोइल फार्मर हीरो)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
👉 उनको यह सम्मान पारंपरिक घाटे वाली खेती को छोड़कर मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और पर्यावरण-अनुकूल टिकाऊ कृषि का एक सफल मॉडल विकसित करने के लिए मिला है।
Q.7)‘पीएम स्वानिधि योजना’ ने 1 जून 2026 को अपने कार्यान्वयन के छह वर्ष पूरे कर लिए हैं, इस योजना को किस केंद्रीय मंत्रालय ने शुरू किया था ?
The PM SVANidhi Scheme completed six years of implementation on June 1, 2026. Which Union Ministry launched this scheme?
[A] ग्रामीण विकास मंत्रालय | Ministry of Rural Development
[B] वित्त मंत्रालय | Ministry of Finance
[C] श्रम और रोजगार मंत्रालय | Ministry of Labour and Employment
[D] आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय | Ministry of Housing and Urban Affairs✅
Important Point-
👉 PM SVANidhi – PM Street Vendor’s AtmaNirbhar Nidhi
👉 योजना की शुरूआत – जून 2020
👉 नोडल मंत्रालय – आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय
👉 उद्देश्य – प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आम व्यापारी और रेडी लगाने वाले नागरिकों के लिए संचालित की जा रही है, जिसके तहत उन्हें व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाता है।
👉 अब इस योजना के अंतर्गत ऋण (लोन) उपलब्ध कराने की समयसीमा 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दी गई है।
Q.8) हांगकांग में आयोजित ‘22वीं एशियन U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026’ में भारत कुल कितने पदक जीते है ?
How many total medals did India win at the ’22nd Asian U-20 Athletics Championships 2026′ held in Hong Kong?
[A] 19✅
[B] 16
[C] 14
[D] 12
Important Point-
👉 हांगकांग में आयोजित ‘22वीं एशियन U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026’ में भारत ने कुल 19 पदक (10 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य) जीते हैं।
👉 इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम पदक तालिका में मेज़बान चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही है।
👉 पदक तालिक में टॉप -3 देश
👉 चीन- 25 पदक (14 स्वर्ण, 9 रजत और 2 कांस्य)
👉 भारत – 19 पदक (10 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य)
👉 जापान- 18 पदक (5 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य)
Q.9) किस राज्य के गिर अभयारण्य में संदिग्ध ‘बेबेसिया (Babesia)’ संक्रमण के कारण 8 एशियाई शेर के शावकों की मौत की घटना सामने आई है?
In which state’s Gir Sanctuary has an incident been reported involving the deaths of eight Asiatic lion cubs due to a suspected ‘Babesia’ infection?
[A] मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh
[B] राजस्थान | Rajasthan
[C] गुजरात | Gujarat✅
[D] महाराष्ट्र | Maharashtra
Important Point-
👉 गुजरात के गिर अभयारण्य (अमरेली और गिर सोमनाथ जिले) में बेबेसिया संक्रमण के संदेह में आठ एशियाई शेर के शावकों की मौत हो गई है
Q.10) भारत का पहला किसी नगर निकाय (शहरी स्थानीय निकाय) द्वारा विकसित ‘विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ)’ कहाँ विकसित किया जा रहा है ?
Where is India’s first Special Economic Zone (SEZ) developed by a municipal body (Urban Local Body) being developed?
[A] पुडुचेरी | Puducherry✅
[B] अंडमान | Andaman
[C] तमिलनाडु | Tamil Nadu
[D] लक्षद्वीप | Lakshadweep
Important Point-
👉 केंद्र सरकार ने पुडुचेरी में दो नए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) को मंजूरी दी है, जिनसे ₹1,975 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
👉 इनमें से एक विशेष आर्थिक क्षेत्र का विकास पुदुचेरी की औलगेरेट नगरपालिका द्वारा किया जाएगा
👉 जिससे यह भारत का पहला ऐसा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बन गया है, जिसका विकास किसी शहरी स्थानीय निकाय द्वारा किया जा रहा है ।
Q.11) मई 2026 में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ नामक एक खुले नौसेना संग्रहालय का उद्घाटन (लोकार्पण) कहाँ किया है ?
Where did Union Defence Minister Rajnath Singh inaugurate an open-air naval museum named ‘Nausena Shaurya Vatika’ in May 2026?
[A] विशाखापत्तनम | Visakhapatnam
[B] लखनऊ | Lucknow✅
[C] मुंबई | Mumbai
[D] नई दिल्ली | New Delhi
Important Point-
👉 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण किया है।
👉 इस वाटिका का मुख्य आकर्षण भारतीय नौसेना का सेवानिवृत्त युद्धपोत INS गोमती (INS Gomati) है।
👉 इसके अलावा यहाँ TU-142 विमान और सी किंग हेलीकॉप्टर जैसे नौसैनिक हथियारों को भी प्रदर्शित किया गया है।
Q.12) भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महिला नेतृत्व वाले ‘SIRI मातृश्री औद्योगिक पार्क’ का उद्घाटन कहाँ किया है ?
Where did the Vice President of India, C.P. Radhakrishnan, inaugurate the women-led ‘SIRI Mathrushree Industrial Park’?
[A] बेलथांगडी, कर्नाटक | Belthangady, Karnataka✅
[B] कोयम्बटूर, तमिलनाडु | Coimbatore, Tamil Nadu
[C] वायनाड, केरल | Wayanad, Kerala
[D] लखनऊ, उत्तर प्रदेश | Lucknow, Uttar Pradesh
Important Point-
👉 यह औद्योगिक पार्क ‘SIRI’ (श्री क्षेत्र धर्मस्थल ग्राम्य विकास योजना) द्वारा स्थापित किया गया है।
👉 इस पार्क का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका सृजन और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त करना है।
Q.13) मई 2026 में भारत के हज मिशन ने किस देश में दो प्रतिष्ठित ‘लब्बैतुम (Labbaitum)’ पुरस्कार जीते हैं?
In May 2026, in which country did India’s Haj Mission win two prestigious ‘Labbaitum’ awards?
[A] पाकिस्तान | Pakistan
[B] इंडोनेशिया |
[C] बांग्लादेश | Bangladesh
[D] सऊदी अरब | Saudi Arabia✅
Important Point-
👉 भारत के हज मिशन ने सऊदी अरब में आयोजित इस वर्ष के खितमाहु मिस्क समारोह में दो लब्बैतुम पुरस्कार जीते है।
👉 भारत को लब्बैतुम पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ हज समन्वय और संचार श्रेणी के तहत प्रदान किए गए है।
👉 सऊदी अरब
👉 राजधानी- रियाद (Riyadh)
👉 मुद्रा- सऊदी रियाल (Saudi Riyal – SAR)।
Q.14) मई 2026 में ‘राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI)’ ने किस ऑपरेशन के तहत केरल में 24 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए हैं?
Under which operation did the Directorate of Revenue Intelligence (DRI) seize over 24 kilograms of narcotics in Kerala in May 2026?
[A] ऑपरेशन गरुड़ | Operation Garuda
[B] ऑपरेशन चक्रव्यूह | Operation Chakra✅
[C] ऑपरेशन समुद्रगुप्त | Operation Samudragupta
[D] ऑपरेशन सतर्क | Operation Satark
Important Point-
👉 ऑपरेशन चक्रव्यूह कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में चलाया गया है ।
👉 इस समन्वित अभियान के तहत 24 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित नशीले और मनोरोग पदार्थ ज़ब्त किए गए हैं। इसमें मेथक्वालोन, मेथम्फेटामाइन और हशीश ऑयल शामिल हैं।
Q.15) मई 2026 में DRDO ने किस राज्य में स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) में एक ‘उच्च क्षमता वाले (हाई-कैलिबर) बम’ का सफल परीक्षण किया है?
In May 2026, in which state did the DRDO successfully test a high-capacity bomb at the Terminal Ballistics Research Laboratory (TBRL)?
[A] राजस्थान | Rajasthan
[B] पंजाब | Punjab
[C] हरियाणा | Haryana✅
[D] उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh
Important Point-
👉 DRDO ने हरियाणा राज्य के पंचकूला जिले के रामगढ़ में स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) में एक उच्च क्षमता वाले (हाई-कैलिबर) बम का सफल परीक्षण किया है।
👉 उद्देश्य- इस शक्तिशाली परीक्षण के माध्यम से बम की मारक क्षमता, प्रभावशीलता और सटीक प्रहार की क्षमता का मूल्यांकन किया गया, जो भारत की स्वदेशी सैन्य तकनीक और आत्मनिर्भरता को और मजबूत बनाता है।

Leave a Reply