Q.1) ‘टाटा IPL 2026’ का खिताब किस टीम ने जीता है ?
Which team won the ‘Tata IPL 2026’ title?
[A] सनराइजर्स हैदराबाद | Sunrisers Hyderabad
[B] कोलकाता नाइट राइडर्स | Kolkata Knight Riders
[C] गुजरात टाइटंस | Gujarat Titans
[D] रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | Royal Challengers Bengaluru✅
Important Point- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार 2 बार IPL टाइटल जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।
👉विजेता टीम–रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु / राशि–₹20 करोड़ / कप्तान – रजत पाटीदार
👉उपविजेता टीम- गुजरात टाइटंस / राशि- ₹12.5 करोड़ / कप्तान – शुभमन गिल
👉फाइनल मैच ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ – विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
👉फाइनल मैच कहाँ खेला गया- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
👉ऑरेंज कैप – वैभव सूर्यवंशी /सर्वाधिक 776 रन (राजस्थान रॉयल्स)
👉पर्पल कैप – कागिसो रबाडा / सर्वाधिक 29 विकेट (गुजरात टाइटंस)
👉फेयर प्ले अवॉर्ड – पंजाब किंग्स
👉मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) – वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
👉कैच ऑफ द सीजन – मनीष पांडे (कोलकाता नाइट राइडर्स)
Q.2) केंद्र सरकार ने ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)’ के अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा है?
To whom has the Central Government entrusted the additional charge of the Chairman of the ‘DRDO’ and Secretary of the Department of Defence Research and Development?
[A] राजेश कुमार सिंह | Rajesh Kumar Singh✅
[B] एन. कलैसेल्वी | N. Kalaiselvi
[C] श्रीवत्स कृष्णा | Srivatsa Krishna
[D] डॉ. समीर वी. कामत | Dr. Samir V. Kamat
Important Point- वर्तमान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को DRDO के अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (DDR&D) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
👉उन्होंने डॉ. समीर वी. कामत का कार्यकाल पूरा होने के बाद इस अतिरिक्त पद का कार्यभार संभाला है।
Q.3) भारत के किस चंद्र मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास दबी हुई ‘जल-बर्फ (Water Ice)’ के पुख्ता प्रमाण खोजे हैं?
Which of India’s lunar missions discovered definitive evidence of buried water ice near the Moon’s South Pole?
[A] चंद्रयान-1 | Chandrayaan-1
[B] आदित्य-L1 | Aditya-L1
[C] मङ्गलयान | Mangalyaan
[D] चंद्रयान-2 | Chandrayaan-2✅
Important Point- भारत के चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास दबी हुई जल-बर्फ (Water Ice) के पुख्ता प्रमाण खोजे हैं।
👉ISRO और अहमदाबाद स्थित ‘फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL)’ के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से प्राप्त डेटा का विश्लेषण करके यह महत्वपूर्ण खोज की है।
👉यह खोज ऑर्बिटर में लगे ‘डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (DFSAR)’ के डेटा के आधार पर की गई है।
Q.4)‘विश्व दुग्ध दिवस 2026’ कब मनाया गया है ?
When was ‘World Milk Day 2026’ celebrated?
[A] 3 जून | June 3
[B] 1 जून | June 1✅
[C] 4 जून | June 4
[D] 2 जून | June 2
Important Point- इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा की गई थी।
👉पहली बार विश्व दुग्ध दिवस 1 जून 2001 को मनाया गया था।
👉इस दिवस को मनाने उद्देश्य वैश्विक खाद्य प्रणाली में दूध के महत्व को बढ़ावा देना है।
👉2026 की थीम – “महिला किसानों का सम्मान (Celebrating Women Farmers)”
Q.5) जून 2026 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ कहाँ किया है ?
Where did Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan launch the nationwide ‘Khet Bachao Abhiyan’ in June 2026?
[A] रामसिया गांव, मध्य प्रदेश | Ramsiya Village, Madhya Pradesh✅
[B] करनाल, हरियाणा | Karnal, Haryana
[C] पूसा परिसर, नई दिल्ली | Pusa Campus, New Delhi
[D] कुशाभाऊ ग्राम, उत्तर प्रदेश | Kushabhau Gram, Uttar Pradesh
Important Point- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रामसिया गांव से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया है।
👉यह राष्ट्रव्यापी अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे देश में चलाया जा रहा है।
👉इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की सेहत सुधारना, किसानों की लागत कम करना और ‘कम खाद, सही खाद, सही सलाह’ के मंत्र को अपनाना है।
Q.6) नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट 2024 के अनुसार, भारत की कुल ‘प्रजनन दर (TFR)’ घटकर कितनी हो गई है?
According to the Sample Registration System (SRS) Statistical Report 2024, what has India’s total ‘Fertility Rate (TFR)’ declined to?
[A] 2.1
[B] 2.0
[C] 1.9✅
[D] 1.8
Important Point- भारत की राष्ट्रीय प्रजनन दर (TFR) घटकर 1.9 हो गई है, जो इतिहास में पहली बार प्रतिस्थापन स्तर प्रजनन दर 2.1 से नीचे आ गई है ।
👉इसका मतलब है कि आबादी को स्थिर रखने के लिए औसतन एक महिला के 2.1 बच्चे होने चाहिए। भारत अब इस स्तर से नीचे आ चुका है।
👉उच्चतम प्रजनन दर- 1. बिहार (2.9), 2. उत्तर प्रदेश (2.6), 3. मध्य प्रदेश (2.4)
👉सबसे कम प्रजनन दर- दिल्ली (1.2) / औसत आयु- भारत की औसत आयु 29.2 वर्ष
👉कामकाजी उम्र की आबादी (15-59 वर्ष ) बढ़कर 66.4% हो गई (2014 में 64% थी)।
👉युवा आबादी (0-14 वर्ष)- यह वर्ग कुल आबादी का 24.0% रह गया।
👉वृद्ध जनसंख्या (60+ वर्ष)- वृद्ध वर्ग बढ़कर 9.7% हो गया है ।
👉जन्म के समय लिंग अनुपात (SRB)- राष्ट्रीय औसत प्रति 1,000 लड़कों पर 918 लड़कियां हैं। उच्चतम SRB- छत्तीसगढ़ (978) और केरल (974)। सबसे कम SRB- उत्तराखंड (872)।
Q.7) भारतीय वायु सेना ने ‘सुखोई Su-30 MKI’ लड़ाकू विमानों के ‘पूर्वानुमानित रखरखाव’ के लिए किस संस्थान के साथ तीन अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं?
With which institution has the Indian Air Force signed three contracts for the ‘predictive maintenance’ of ‘Sukhoi Su-30 MKI’ fighter aircraft?
[A] IIT दिल्ली | IIT Delhi
[B] IIT बॉम्बे | IIT Bombay✅
[C] IIT मद्रास | IIT Madras
[D] IIT कानपुर | IIT Kanpur
Important Point- Su-30MKI भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित एक दोहरे इंजन वाला बहु-भूमिका लड़ाकू विमान है ।
👉इसे रूस की कंपनी सुखोई (Sukhoi) ने विकसित किया है और भारत में इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा लाइसेंस के तहत निर्मित (निर्माण और असेंबल) किया गया है।
Q.8) भारत की पहली ‘एडवांस्ड 3D ग्लास कोर सब्सट्रेट सेमीकंडक्टर चिप्स’ स्थापित करने के लिए किस राज्य सरकार ने Intel और 3D ग्लास सॉल्यूशंस के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
Which state government has signed a tripartite MoU with Intel and 3D Glass Solutions to establish India’s first ‘Advanced 3D Glass Core Substrate Semiconductor Chips’?
[A] गुजरात | Gujarat
[B] कर्नाटक | Karnataka
[C] ओडिशा | Odisha ✅
[D] तमिलनाडु | Tamil Nadu
Important Point- इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत लगभग 3.3 अरब डॉलर (लगभग ₹28,000 करोड़) का निवेश किया जाएगा।
👉यह अत्याधुनिक संयंत्र ओडिशा के भुवनेश्वर-खुर्दा क्षेत्र (इंफो वैली) में स्थापित किया जा रहा है।
👉एडवांस्ड 3D ग्लास कोर सब्सट्रेट सेमीकंडक्टर चिप्स क्या है ?
👉एडवांस्ड 3D ग्लास कोर सब्सट्रेट सेमीकंडक्टर पैकेजिंग की अगली पीढ़ी (नेक्स्ट-जेन) तकनीक है, जो पारंपरिक सिलिकॉन या ऑर्गेनिक (प्लास्टिक) सब्सट्रेट की जगह कांच (Glass) का उपयोग करती है।
Q.9) भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला ‘सौर ऊर्जा संयंत्र’ किस राज्य में स्थापित किया गया है ?
In which state has India’s first women-led solar power plant been established?
[A] तेलंगाना | Telangana ✅
[B] राजस्थान | Rajasthan
[C] गुजरात | Gujarat
[D] महाराष्ट्र | Maharashtra
Important Point- भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला सौर ऊर्जा संयंत्र तेलंगाना में शुरू किया गया है।
👉इस 1 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र का उद्घाटन तेलंगाना के खम्मम जिले के एर्रुपालेम मंडल के वेंकटापुरम गांव में “इंदिरा महिला शक्ति” योजना के तहत किया गया है।
Q.10) जन शिकायतों के निवारण को अधिक सुलभ बनाने के लिए ‘समाधान दीदी’ नामक AI-सक्षम वॉयस चैटबॉट किस केंद्रीय मंत्री ने लॉन्च किया है ?
Which Union Minister has launched an AI-enabled voice chatbot named ‘Samadhan Didi’ to make the redressal of public grievances more accessible?
[A] अश्विनी वैष्णव | Ashwini Vaishnaw
[B] डॉ. जितेंद्र सिंह | Dr. Jitendra Singh ✅
[C] पीयूष गोयल | Piyush Goyal
[D] अर्जुन राम मेघवाल | Arjun Ram Meghwal
Important Point- केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘समाधान दीदी’ नामक AI-सक्षम वॉयस चैटबॉट का शुभारंभ किया है ।
👉इसे प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा भाषिणी के सहयोग से विकसित किया गया है।
👉इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के लिए लोक शिकायत निवारण तंत्र (CPGRAMS) को अधिक सरल और सुलभ बनाना है।
Q.11) किस कंपनी/संस्था ने समुद्री और तटीय बुनियादी ढाँचे के विकास के वित्तपोषण के लिए भारत का पहला ‘ब्लू बॉन्ड’ जारी करने की घोषणा है?
Which company/organization has announced the issuance of India’s first Blue Bond to finance the development of marine and coastal infrastructure?
[A] सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन | Sagarmala Finance Corporation ✅
[B] कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड | Cochin Shipyard Limited
[C] राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण | National Highways Authority
[D] शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया | Shipping Corporation of India
Important Point- सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SFCL) समुद्री और तटीय बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए ₹1,000 करोड़ (₹10 बिलियन) तक जुटाने हेतु देश का पहला ‘ब्लू बॉन्ड’ जारी कर रही है।
👉इस फंड का उपयोग विशेष रूप से महासागर-हितैषी और तटीय परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।
ब्लू बॉन्ड क्या है ?
👉ब्लू बॉन्ड टिकाऊ वित्त साधनों (sustainable finance) का एक प्रकार है।
👉यह ‘ग्रीन बॉन्ड’ के समान ही होता है, लेकिन इसका विशेष फोकस समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र, महासागरों, बंदरगाहों, जलमार्गों और तटीय बुनियादी ढाँचे के विकास पर होता है।
Q.12)‘राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6)’ के अनुसार, भारत में संस्थागत प्रसव 88.6% से बढ़कर कितना हो गया है?
According to the National Family Health Survey-6 (NFHS-6), to what percentage has institutional delivery in India increased from 88.6%?
[A] 86.4%
[B] 88.6%
[C] 90.6%✅
[D] 95.9%
Important Point- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS)-6 (2023-24) के आंकड़ों के अनुसार, देश में संस्थागत प्रसव 88.6% (NFHS-5, 2019-21) से बढ़कर 90.6% हो गए हैं।
👉संस्थागत प्रसव में इस बढ़ोतरी का मतलब है कि देश में अब अधिक महिलाएँ प्रसव के लिए अस्पतालों का रुख कर रही हैं।
👉इससे प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम करने, मातृ मृत्यु दर (MMR) और शिशु मृत्यु दर (IMR) में कमी लाने में बड़ी मदद मिलती है।
Q.13) मई 2026 में भारत ने किस देश के साथ महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ पृथ्वी तत्वों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं ?
With which country did India sign a Memorandum of Understanding (MoU) in May 2026 to strengthen the supply chain for critical minerals and rare earth elements?
[A] अमेरिका | USA✅
[B] जापान | Japan
[C] इजराइल | Israel
[D] मलेशिया | Malaysia
Important Point- इस समझौते के तहत, दोनों देशों ने खनन, प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण और नई प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों की आपूर्ति में चीन के एकाधिकार और निर्भरता को कम किया जा सके।
Q.14)‘भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI)’ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे, जिनका मई 2026 में निधन हो गया है ?
Who was the first Chairperson of the Competition Commission of India (CCI), who passed away in May 2026?
[A] अशोक कुमार गुप्ता | Ashok Kumar Gupta
[B] धनेंद्र कुमार | Dhanendra Kumar✅
[C] देवेंद्र कुमार सीकरी | Devender Kumar Sikri
[D] रवनीत कौर | Ravneet Kaur
Q.15) मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के किस अनुच्छेद के तहत ‘समय पर आपातकालीन चिकित्सा देखभाल (ट्रॉमा केयर)’ को ‘जीवन के अधिकार’ का अभिन्न हिस्सा माना है?
Under which Article of the Constitution did the Supreme Court, in May 2026, recognize ‘timely emergency medical care (trauma care)’ as an integral part of the ‘Right to Life’?
[A] अनुच्छेद 14 | Article 14
[B] अनुच्छेद 19 | Article 19
[C] अनुच्छेद 21 | Article 21✅
[D] अनुच्छेद 25 | Article 25
Important Point- अनुच्छेद 21- भारत के संविधान का अनुच्छेद 21 ‘प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण’ की गारंटी देता है ।
👉सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा या ट्रॉमा केयर जीवन के अधिकार का मूल और अभिन्न हिस्सा है, क्योंकि समय पर इलाज न मिलने से किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है ।
👉महत्वपूर्ण निर्देश- यह फैसला सेवलाइफ फाउंडेशन की याचिका पर सुनाया गया था।

Leave a Reply